Today’s Current Affairs in Hindi | 18 जुलाई 2023 (हिंदी करंट अफेयर्स)

1 minute read
Today’s Current Affairs in Hindi 18 July 2023

यहां प्रमुख एग्जाम की तैयारी के लिए 18 जुलाई के current affairs today in hindi की महत्वपूर्ण जानकारी दी जा रही है। जिसके माध्यम से आप अपनी एग्जाम की तैयारी के लिए डेली करंट अफेयर्स के बारे में जान सकते हैं। करंट अफेयर्स की जानकारी से हमें न केवल अपने समाज कि बल्कि देश और दुनिया में हो रही सभी महत्वपूर्ण गतिविधियों के बारे में जानकारी मिलती है। इसके साथ ही भारत की सभी प्रमुख परीक्षाओं में भी करंट अफेयर्स से संबंधित प्रश्न जरूर पूछे जाते हैं।

18 जुलाई 2023 Current Affairs in Hindi Today 

यहां आज के प्रमुख करंट अफेयर्स की जानकारी दी जा रही है, जिन्हें आप नीचे दिए गए बिंदुओं में देख सकते हैं:-

  1. हाल ही में ‘नोमैडिक एलीफेंट 2023’ सैन्य अभ्यास भारत और मंगोलिया देश के बीच शुरू हुआ है।
  2. हाल ही में विम्बलडन  2023 में पुरुष एकल का खिताब ‘कार्लोस अलकराज’ ने जीता है।
  3. हाल ही में जापान, दक्षिण कोरिया और अमेरिका देश ने ‘त्रिपक्षीय मिसाइल रक्षा अभ्यास’ आयोजित किया है।
  4. हाल ही में ‘BIMSTEC’ विदेश मंत्रियों की बैठक थाईलैंड देश में शुरू की है।
  5. हाल ही में हैदराबाद में वार्षिक ‘बोनालु उत्सव’ मनाया गया है। 
  6. हाल ही में एशियाई एथलेटिक्स चैम्पियनशिप 2023 में भारत को ‘तीसरा’ स्थान प्राप्त हुआ है।
  7. हाल ही में ‘दिलीप ट्रॉफी 2023’ का खिताब दक्षिण क्षेत्र ने जीता है।
  8. हाल ही में बहुआयामी गरीबी सूचकांक 2023 के अनुसार भारत में 15 सालों में ‘415 मिलियन’ लोग गरीबी रेखा से बाहर आए है।
  9. हाल ही में मशहूर ब्रिटिश-फ्रांसीसी अभिनेत्री ‘जेन बिर्किन’ का 76 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। 
  10. हाल ही में भारतीय-अमेरिकी बिजनेस लीडर ‘शमीना सिंह’ को अमेरिका के ‘राष्ट्रपति निर्यात परिषद’ के लिए नियुक्त किया है।
  11. हाल ही में ‘तेलंगाना’ राज्य के उच्च न्यायालय ने किन्नर अधिनियम को असंवैधानिक घोषित कर दिया है।
  12. हाल ही में केंद्रीय विदेश मंत्री ‘एस.जयशंकर’ ने 12वीं मेकांग गंगा सहयोग बैठक की अध्यक्षता की है। 
  13. हाल ही में अडानी ग्रुप ने झारखंड राज्य में भारत की पहली ‘अंतरराष्ट्रीय बिजली परियोजना’ की शुरुआत की है।
  14. हाल ही में ‘आंध्र प्रदेश’ राज्य के परिवहन विभाग ने अंतर-राज्य चेकपोस्ट पर कैशलेश पेमेंट की शुरुआत की है।
  15. हाल ही में उत्तराखंड राज्य में ‘हरेला पर्व 2023’ की शुरुआत हुई है। 
  16. हाल ही में यूरोपीय निवेश बैंक (EIB) ने भारत के ‘राष्ट्रीय ग्रीन हाइड्रोजन मिशन’ के लिए 01 बिलियन डॉलर की ऋण सुविधा को मंजूरी दी है।
  17. हाल ही में भारत ने स्थानीय मुद्राओं के उपयोग को बढ़ावा देने के लिए ‘UAE’ देश के साथ MoU पर हस्ताक्षर किए है।  
  18. हाल ही में ‘अरविंद कुमार’ ने UP विधुत नियामक आयोग के अध्यक्ष के रूप में पदभार ग्रहण किया है। 
  19. हाल ही में केंद्र सरकार ने उत्तर प्रदेश राज्य को ‘प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण)’ के तहत 1,44,220 घरों का अतिरिक्त कोटा आवंटित किया है।
  20. हाल ही में उच्च शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए समझौते के तहत IIT दिल्ली का परिसर ‘UAE’ देश में भी खोला जाएगा। 

यह भी पढ़ें – Today History in Hindi | 18 July – देश के स्वाधीनता का कानून हुआ था पारित, जानें आज का इतिहास

18 जुलाई 2023 डेली करेंट अफेयर्स क्विज 

यहां डेली के कुछ प्रमुख क्विज क्वेशन की सूची आपकी परीक्षा की तैयारी के लिए दी जा रही हैं, इन क्वेशन को पढ़कर इनको सॉल्व करने का प्रयास करें:- 

1. हाल ही में भारत और किस देश ने तीन ‘स्कॉर्पियन पनडुब्बी’ के निर्माण के लिए समझौता किया है?

(A) जर्मनी 
(B) अमेरिका 
(C) फ्रांस 
(D) रूस 
उत्तर- (C) फ्रांस 

2. हाल ही में किस राज्य में आयुष सेवाओं और अनुसंधान सुविधाओं का उद्घाटन किया गया है?

(A) केरल 
(B) गोवा 
(C) कर्नाटक 
(D) मिजोरम 
उत्तर- (B) गोवा 

3. हाल ही में किस राज्य के थूथुकुडी जिले के ऑथूर पान के पत्तों को GI टैंग मिला है?

(A) तमिलनाडु 
(B) आंध्र प्रदेश 
(C) केरल 
(D) तेलंगाना 
उत्तर- (A) तमिलनाडु 

4. हाल ही में किस देश ने बढ़ती खाद्य कीमतों से निपटने के लिए आपातकाल की घोषणा की है?

(A) अफगानिस्तान 
(B) ईरान 
(C) नाइजीरिया 
(D) कंबोडिया 
उत्तर- (C) नाइजीरिया 

5. हाल ही में किस राज्य में ‘गजह कोथा अभियान’ शुरू किया गया है?

(A) असम 
(B) सिक्किम 
(C) त्रिपुरा 
(D) राजस्थान 
उत्तर- (A) असम 

यह भी पढ़ें – हिंदी करंट अफेयर्स इन हिंदी 2023 

परीक्षा से संबंधित डेली करेंट अफेयर्स के बारे में अधिक जानकारी के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*