UGC NET December 2023: एनटीए ने जारी किया सब्जेक्ट वाइज शेड्यूल, यहां करें चेक

1 minute read
UGC NET December 2023

UGC NET December 2023: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने UGC NET December 2023 के लिए विषय-वार एग्जाम शेड्यूल जारी कर दिया है। एनटीए ने यह सेड्यूल अपनी आधिकारिक वेबसाइट nta.ac.in पर जारी किया है। वहीं परीक्षा केंद्रो के शहरों की जानकारी एनटीए की ऑफिशियल वेबसाइट पर परीक्षा तिथि से 10 दिन पहले जारी किया जाएगा।

अंग्रेजी और इतिहास के लिए UGC NET December 2023 Exam क्रमशः 6 दिसंबर 2023 को पहली पाली और दूसरी पाली में आयोजित की जाएगी। कॉमर्स विषय की परीक्षा 7 दिसंबर को पहली शिफ्ट में आयोजित की जाएगी और कंप्यूटर साइंस और एप्लीकेशन की परीक्षा 7 दिसंबर को शिफ्ट 2 में आयोजित की जाएगी।

दर्शनशास्त्र और लोक प्रशासन की परीक्षा 8 दिसंबर को दूसरी पाली में आयोजित की जाएगी। पॉलिटिकल साइंस, कश्मीरी की परीक्षा 11 दिसंबर को शिफ्ट 1 में होगी और हिंदी की परीक्षा 11 दिसंबर को दूसरी शिफ्ट में होगी। मास कम्युनिकेशन और जर्नलिज्म और सोशल वर्क का एग्जाम 13 दिसंबर, 2023 को पहली पाली में आयोजित किए जाएंगे।

ऑफिशियल नोटिफिकेशन देखने के लिए यहां क्लिक करें

ऑफिशियल नोटिफिकेशन के अनुसार UGC NET December 2023 की परीक्षा का आयोजन 6 दिसंबर 2023 से किया जाएगा, वहीं ये परीक्षा 14 दिसंबर 2023 तक आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा का आयोजन 2 पालियों में किया जाएगा। यूजीसी नेट 2023 का परिणाम 10 जनवरी 2024 को घोषित किया जाएगा।

यूजीसी नेट दिसंबर 2023 परीक्षा के बारे में अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार ऑफिशियल नोटिफिकेशन में दिए गये नंबर 011-40759000 पर संपर्क कर सकते हैं या [email protected] पर ईमेल कर सकते हैं। UGC NET December 2023 परीक्षा का आयोजन राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) द्वारा किया जाता है। इस एग्जाम का आयोजन ‘जूनियर रिसर्च फेलोशिप’ और 83 विषयों में ‘सहायक प्रोफेसर’ की पात्रता के लिए किया जाता है।

आशा है कि इस ब्लॉग में आपको UGC NET December 2023 बारे में पूरी जानकारी मिल गई होगी। इसी तरह के अन्य लेटेस्ट एग्जाम अपडेट पढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*