NEET PG CUT OFF 2023: क्वालीफाइंग पर्सेंटाइल और कट ऑफ स्कोर हुआ जारी; जानें कौन रहें इस साल के टॉपर्स

1 minute read
27 views
NEET PG CUT OFF 2023 Qualifying Percentile aur cut off score hua jari jaane kucn rhe is saal ke toppers

NEET PG 2023 का एग्जाम 05 मार्च 2023 को नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस एग्जाम (पोस्टग्रेजुएट) के लिए एग्जाम रविवार को कंडक्ट किया गया था। जो सफलतापूर्वक संपन्न हो चुका है। अब NEET PG के लिए रिजल्ट आ गया है और कट ऑफ मार्क्स जारी कर दी गई हैं। 

जो कैंडिडेट्स इस साल NEET PG  2023 एग्जाम में शामिल हुए हैं, वे https://natboard.edu.in की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर NEET PG 2023 की कटऑफ मार्क्स देख सकते हैं। NEET PG 2023 का स्कोरकार्ड कैंडिडेट्स के लिए  25 मार्च 2023 तक जारी कर दिया जाएगा। 

NEET PG Result 2023: इन स्टेप्स से चेक करें अपना रिजल्ट 

यहां हम NEET PG 2023 रिजल्ट को चेक करने के लिए कुछ महत्वपुर्ण स्टेप्स के बारे में जानकारी दें रहें हैं, जिन्हें आप नीचे दिए गए बिंदुओ में देख सकते हैं:-

  1. NEET PG 2023 की ऑफिशियल वेबसाइट https://natboard.edu.in पर जाएं। 
  2. NEET PG 2023 रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें। 
  3. अब रिजल्ट नोटिफिकेशन में दिए गए लिंक पर क्लिक करें। 
  4. NEET PG 2023 का रिजल्ट स्क्रीन पर पेज फॉर्मेट में दिखेगा। 
  5. अब कैंडिडेट्स अपने एडमिशन के लिए NEET PG 2023 का रिजल्ट डाउनलोड करके उसका प्रिंट अपने पास रखें। 

NEET PG कट ऑफ और क्वालिफाइंग पर्सेंटाइल 

NEET PG 2023 जारी नोटिफिकेशन के अनुसार विभिन्न श्रेणियों के लिए कटऑफ मार्क्स और क्वालीफाइंग पर्सेंटाइल का जानकारी नीचे दी गई टेबल में किया गया हैं।

श्रेणी पर्सेंटाइल  स्कोर 
जनरल/ईडब्ल्यूएस  50th पर्सेंटाइल 291
जनरल/पीडब्लूबीडी  45th पर्सेंटाइल 274
एसटी /एसटी/ओबीसी (अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/अन्य पिछड़ा वर्ग और पीडब्लूबीडी सहित) 40th पर्सेंटाइल 257

NEET PG Result 2023 के टॉपर्स 

यहां NEET PG 2023 के टॉपर्स की सूची दी जा रही हैं, जिन्हें आप नीचे दी गई टेबल में देख सकते हैं:-

रैंक  टॉपर्स 
डॉ. आरुषि नारवानी 
2 डॉ. प्रेम तिलक 
3 डॉ. रुपेश ठोलिया
4 डॉ. आकाश सेठी 
5 डॉ. अमेया प्रसाद 
6 डॉ. केशव गर्ग 
7 डॉ.जुई 
8 डॉ राहुल 

NEET PG 2023 का रिजल्ट घोषित होने के बाद वे ऑफिशियल वेबसाइट पर दिए गए लिंक के माध्यम से अपना व्यक्तिगत स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। तय तारीखों के अनुसार NEET PG 2023 व्यक्तिगत स्कोरकार्ड 25 मार्च 2023 से जारी किया जाएगा।

एग्जाम से संबंधित अधिक जानकारी के लिए Leverage Edu Hindi Blogs के साथ बने रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*

20,000+ students realised their study abroad dream with us. Take the first step today.
Talk to an expert