NTA UGC NET December 2023: यूजीसी नेट दिसंबर परीक्षा की तिथियां घोषित, यहां जानें एग्जाम का पूरा शेड्यूल

1 minute read
NTA UGC NET December 2023
NTA UGC NET December 2023

NTA UGC NET December 2023: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (National Testing Agency) ने UGC NET दिसंबर 2023 सत्र की परीक्षा तिथि को जारी कर दिया है। एग्जाम में शामिल होने वाले इच्छुक उम्मीदवार ऑफिसियल वेबसाइट nta.ac.in पर जाकर NTA UGC NET December 2023 का पूरा शेड्यूल जाकर देख सकते हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यूजीसी नेट दिसंबर 2023 (NTA UGC NET 2023) में आयोजित होने वाले एग्जाम 06 दिसंबर से 22 दिसंबर, 2023 तक विभिन्न परीक्षा केंद्रों में कराई जाएगी। एग्जाम से संबंधित सम्पूर्ण नोटिफिकेशन NTA की आधिकारिक वेबसाइट www.nta.ac.in या यूजीसी नेट ugcnet.nta.nic.in पर जारी होगी।

बता दें की NTA द्वारा शैक्षणिक वर्ष 2024-25 के लिए एग्जाम कैलेंडर को जारी किया था। वहीं अकादमिक वर्ष 2024-25 की CUET-PG (सीयूईटी-पीजी) परीक्षा अगले वर्ष 11 मार्च से 28 मार्च तक आयोजित कराए जाने की संभावना है। नीट यूजी (NEET-UG) एग्जाम 05 मई 2024 को हो सकती है। 

महत्वपूर्ण अपडेट

जून 2023 में UGC NET एग्जाम दो फेज में आयोजित की गई थी। 

  • पहला पेपर 13 से 17 जून और दूसरा पेपर 19 से 22 जून, 2023 तक हुआ था। 
  • UGC-NET June 2023 की फाइनल आंसर की 06 जुलाई को जारी की गई थी। 
  • एंट्रेंस एग्जाम देश भर के 181 शहरों के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर 83 विषयों के लिए आयोजित की गई थी।

आशा है आपको NTA UGC NET December 2023 से संबंधित जानकारी प्राप्त हो गई होगी। ऐसे ही लेटेस्ट एग्जाम अपडेट के Leverage Edu के साथ बने रहे।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*