JEE Main B Arch Result 2024 : जेईई मेन 2024 सेशन 1 पेपर 2 का रिजल्ट jeemain.nta.ac.in पर जारी, इस डायरेक्ट लिंक से करें चेक

1 minute read
JEE Main B Arch Result 2024 (1)

JEE Main B Arch Result 2024 : नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने सेशन 1 के पेपर 2 के लिए ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जाम (JEE Main in Hindi) 2024 का रिजल्ट घोषित किया है। कैंडिडेट्स अपना स्कोर JEE Main की ऑफिशियल वेबसाइट jeemain.nta.ac.in पर देख सकते हैं। 

रिजल्ट चेक करने के लिए कैंडिडेट्स को एप्लीकेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ की डिटेल सबमिट करनी होगी। बता दें कि जेईई मेन सेशन पेपर 2 (बीआर्क/बीप्लानिंग) परीक्षा के लिए कुल 55,493 उम्मीदवार उपस्थित हुए थे।

रिजल्ट चेक करने के लिए डायरेक्ट लिंक

कैंडिडेट्स को बता दें कि NTA ने 24 जनवरी 2024 को देश भर में जेईई मेन पेपर 2 परीक्षा आयोजित की थी। पेपर 2ए (बी. आर्क), पेपर 2बी (बी. प्लानिंग) और पेपर 2ए और 2बी (बी. आर्क और बी. प्लानिंग दोनों) परीक्षा थी। 

JEE Main B Arch Result 2024
Source-jeemain.nta.ac.in

JEE Main B Arch Result 2024 कैसे करें?

JEE Main B Arch Result 2024 इन स्टेप्स से चेक कर सकते हैंः

  • कैंडिडेट्स को सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट jeemain.nta.ac.in  पर जाना होगा।
  • अब वेबसाइट के होम पेज पर आपको रिजल्ट/स्कोर कार्ड लिंक पर क्लिक पर क्लिक करना होगा।
  • अब विडों ओपन होने के बाद कैंडिडेट्स को मांगी गई डिटेल यानि एप्लीकेशन नंबर एवं डेट ऑफ बर्थ भरकर सबमिट करनी होगी।
  • डिटेल सबमिट करते ही आपका स्कोर कार्ड स्क्रीन पर आ जाएगा।
  • अब आप इसे डाउनलोड कर प्रिंटआउट ले सकते हैं।

यह भी पढ़ें- JEE Mains 2024 : जेईई मेंस एग्जाम के लिए योग्यता, एप्लिकेशन फाॅर्म, करेक्शन विंडो, एग्जाम डेट, एडमिट कार्ड, टिप्स

कम स्कोर आने पर इस तरह कर सकते हैं सुधार

जेईई मेन सेशन 1 के पहले या दूसरे पेपर में जिन कैंडिडेट्स को कम स्कोर मिला है तो उन्हें परेशान होने की जरूरत नहीं है। ऐसे कैंडिडेट्स परीक्षा की तैयारी करते रहें और जेईई मेन सेशन 2 एग्जाम में शामिल हो सकते हैं। NTA की ओर से यह भी कहा गया है कि देश के टॉप इंजीनियरिंग कॉलेजों में एडमिशन के लिए इच्छुक कैंडिडेट्स पहले या दूसरे या फिर दोनों सत्रों के लिए अप्लाई कर सकते हैं। JEE Main Exam 2024 एग्जाम में बीटेक प्रोग्राम के लिए पेपर 1, बैचलर ऑफ आर्किटेक्चर के लिए पेपर 2A और बैचलर ऑफ प्लानिंग के लिए पेपर 2B यानि कुल तीन पेपर होते हैं।

JEE Main Exam 2024 हाइलाइट्स

एग्जामJEE Mains 2024
कंडक्टिंग बाॅडीनेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA)
JEE Mains 2024 अटेम्प्ट्स 1 वर्ष में 2 बार
रजिस्ट्रेशन डेट (पहला सत्र)1 नवंबर 2023 से 4 दिसंबर 2023
JEE Mains 2024 एग्जाम डेट (पहला सत्र)24 जनवरी से 1 फरवरी 2024 तक
रजिस्ट्रेशन डेट (दूसरा सत्र)2 फरवरी 2024 से 2 मार्च 2024। (संभावित)
JEE Mains 2024 एग्जाम डेट (दूसरा सत्र)3 से 15 अप्रैल 2024 तक।

उम्मीद है कि इस ब्लाॅग में आपको JEE Main B Arch Result 2024 के बारे में जानकारी मिल गई होगी। ऐसे ही अन्य महत्वपूर्ण एग्जाम अपडेट्स के लिए बने रहिए Leverage Edu के साथ।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*