NEET Answer Key 2023: NEET क्वेश्चन पेपर की आंसर की neet.nta.nic.in से करें डायरेक्ट डाउनलोड

1 minute read
NEET Answer Key 2023 neet.nta.nic.in se kare direct download

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (NEET UG) पूरे देशभर में 07 मई 2023 को 499 शहरों और भारत के बाहर 14 शहरों में स्थित विभिन्न एग्जाम सेंटर्स पर सफलतापूर्वक कंडक्ट किया गया। जिसमें लाखों स्टूडेंट्स ने हिस्सा लिया और अब स्टूडेंट्स को NEET UG Answer Key 2023 का बेसब्री से इंतेज़ार है। हालांकि जल्द ही NTA अपनी ऑफिशियल वेबसाइट https://neet.nta.nic.in/ पर NEET UG एग्जाम आंसर की जारी कर सकती है। जिसे सभी कैंडिडेट्स NTA की ऑफिशियल वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। 

NEET UG क्वेश्चन पेपर 2023 में 720 मार्क्स से 200 क्वेश्चन शामिल थे, जिसमें प्रत्येक सही आंसर करने पर 4 मार्क्स दिए जाते हैं और प्रत्येक गलत अंसार करने पर -1 मार्क्स काट लिया जाता है। NEET परीक्षा ऑफलाइन मोड से कंडक्ट की गई थी जिसमें कैंडिडेट्स को OMR शीट पर सही आंसर का चयन करना था। 

NEET Answer Key 2023: NEET UG आंसर की डाउनलोड करने के स्टेप्स 

यहां NEET UG Answer Key डाउनलोड करने के कुछ प्रमुख स्टेप्स के बारे में बताया जा रहा है, जिन्हें आप नीचे दिए गए बिंदुओं में देख सकते हैं:-

  • स्टेप 1: NTA NEET की ऑफिशियल वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाएं।
  • स्टेप 2: आंसर की को चेक करने और चुनौती देने के लिए दिए गए ‘NEET Answer Key’ लिंक पर क्लिक करें।
  • स्टेप 3: इसके बाद लॉग इन करने के लिए अपना ‘एप्लिकेशन नंबर’ और ‘पासवर्ड दर्ज’ करें।
  • स्टेप 4: अब लिंक पर क्लिक करके ऑफिशियल NEET UG 2023 आंसर की डाउनलोड करें।

यह भी पढ़ें – NEET UG 2023: स्टूडेंट्स जो चीन से करना चाहते है MBBS की पढ़ाई; जान लें एडमिशन से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारियां

NEET UG Exam 2023: एग्जाम के बाद अन्य होने वाले कार्यक्रम  

  • NEET UG प्रोविजनल आंसर की 2023 रिलीज की जाएंगी। 
  • NEET UG फाइनल आंसर की 2023 रिलीज की जाएंगी। 
  • NEET UG 2023 का रिजल्ट घोषित किया जाएगा। 
  • NEET UG 2023 का रिजल्ट घोषित होने के बाद सेंट्रल और स्टेट गवर्नमेंट द्वारा NEET कॉउंसलिंग का आयोजन किया जाएगा। 

यह भी पढ़ें – NEET UG 2023 में अच्छी रैंक प्राप्त करने वाले कैंडिडेट्स को इन प्रमुख कॉलेज में मिल सकता है एडमिशन, जानें NEET UG से संबंधित सभी अहम जानकारियां

ऐसे ही अन्य महत्वपूर्ण एग्जाम अपडेट्स के लिए बने रहिए Leverage Edu Hindi Blogs के साथ।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*