World Sickle Cell Awareness Day : विश्व सिकल सेल जागरूकता दिवस का इतिहास, महत्व और थीम 

1 minute read
World Sickle Cell Awareness Day in Hindi

विश्व सिकल सेल जागरूकता दिवस एक अंतर्राष्ट्रीय जागरूकता दिवस है जिसे हर साल 19 जून के दिन मनाया जाता है। इस दिवस को मनाए जाने का उद्देश्य इस रोग के बारे में लोगों में जागरूकता पैदा करना है। इस दिन जागरूकता अभियान से जुड़े सारे संगठन एक साथ आते हैं और सिकल रोग के प्रति लोगों को जागरूक बनाने का कार्य करते हैं। यहाँ World Sickle Cell Awareness Day in Hindi के बारे में विस्तार से बताया गया है।

विश्व सिकल सेल जागरूकता दिवस क्या है?

विश्व सिकल सेल जागरूकता दिवस (World Sickle Cell Awareness Day in Hindi) एक अंतर्राष्ट्रीय महत्व का जागरूकता दिवस है। यह दिवस सिकल सेल रोग के बारे में लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से मनाया जाता है। इस दिन जागरूकता अभियान से जुड़े सारे संगठन एक साथ मिलकर सिकल  रोग के प्रति जागरूकता फैलाने का काम करते हैं। इस दिन विभिन्न प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। 

विश्व सिकल सेल दिवस का इतिहास 

शोध के अनुसार सिकल सेल रोग का कारण बनने वाला जीन हज़ारों साल पहले अफ्रीका में मलेरिया से लड़ने के लिए विकसित हुआ था। इस बीमारी के प्रति जागरूकता फ़ैलाने के उद्देश्य से 22 दिसंबर 2008 को संयुक्त राष्ट्र की महासभा में 19 जून को विश्व सिकल सेल जागरूकता दिवस (World Sickle Cell Awareness Day in Hindi) के रूप में मनाए जाने का फैसला लिया गया। पहले सिकल सेल जागरूकता दिवस 19 जून 2009 को आयोजित किया गया था । 

विश्व सिकल सेल जागरूकता दिवस का महत्व 

विश्व सिकल सेल जागरूकता दिवस (World Sickle Cell Awareness Day in Hindi) कई कारणों से महत्वपूर्ण है:

  • इस दिवस के कारण लोगों में सिकल सेल रोग के प्रति जागरूकता उत्पन्न होती है।
  • इस दिवस के कारण लोगों को सिकल सेल के लक्षणों के बारे में पता चल है और वे डॉक्टर के पास समय से जांच करा पाते हैं। 
  • इस दिवस की वजह से लोग इसके इलाज़ के प्रति सचेत होते हैं।

विश्व सिकल सेल दिवस 2024 की थीम 

विश्व सिकल सेल दिवस हर साल एक नई थीम पर आधारित होता है। इस साल की विश्व सिकल सेल दिवस की थीम अभी तक घोषित नहीं की गई है। इस साल की थीम की घोषणा 19 जून के आसपास सिकल सेल डिजीज एसोसिएशन ऑफ अमेरिका (SCDAA) और SCD जागरूकता और वकालत पर केंद्रित अन्य प्रमुख संगठनों द्वारा की जाएगी।

 विश्व सिकल सेल जागरूकता दिवस कैसे मनाया जाता है? 

विश्व सिकल सेल जागरूकता दिवस (World Sickle Cell Awareness Day in Hindi) के दिन विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जाता है : 

  • विश्व सिकल सेल जागरूकता दिवस के दिन इससे जुड़े संगठन आपस में मिलकर एक संयुक्त जागरूकता अभियान चलते हैं। 
  • इस दिन तरह तरह के जागरूकता अभियान आयोजित किए होते हैं।
  • लोगों को विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम आयोजित करके इस रोग के बारे में बताया जाता है।
  • सोशल मीडिया पर हैशटैग्स और पोस्ट्स के द्वारा इस रोग के बारे में जागरूकता फैलाने का काम किया जाता हैं। 

सिकल सेल रोग क्या है?

सिकल रोग वंशानुगत रक्त विकारों का एक समूह है जो दुनिया में लाखों लोगो को प्रभावित करता है। यह रेड ब्लड सेल्स को हीमोग्लोबिन में बदल देता है और इस कारण से वे दरांती जैसा आकार ले लेते हैं। ये सेल्स लचीले नहीं होते हैं और आपस में चिपक जाते हैं। इससे खून का प्रवाह रुक जाता है और शरीर में विभिन्न तरह की परेशानियां होती हैं।

सिकल सेल रोग के कारण 

यह एक अनुवांशिक बीमारी है। यदि माता पिता में से किसी एक को यह बीमारी है तो बच्चे में यह बीमारी होने की काफी संभावना होती है।

सिकल सेल रोग के लक्षण 

सिकल सेल रोग के लक्षण इस प्रकार हैं: 

  • सिकल सेल में खून की कमी हो जाती है।
  • इसमें छाती, पेट और जोड़ों में दर्द होता है।
  • हाथ पैरों में सूजन ।
  • देखने में परेशानी होना।

 सिकल सेल रोग के बचाव 

निम्नलिखित तरीकों से सिकल सेल रोग का बचाव किया जा सकता है: 

  • यदि माता पिता में से कोई सिकल सेल रोग से पीड़ित रहा है तो बच्चे को डॉक्टर को अवश्य दिखाएं।
  • रोगी में सिकल सेल रोग के शुरुआती लक्षण नज़र आते ही तुरंत डॉक्टर के पास लेकर जाएं।
  • जन्म के समय बच्चे में सिकल सेल रोग के लक्षण दिखें तो तुरंत डॉक्टर को दिखाएं।

सम्बंधित आर्टिकल्स 

विश्व दुग्ध दिवसवैश्विक माता पिता दिवस
तेलंगाना स्थापना दिवसविश्व साइकिल दिवस
विश्व पर्यावरण दिवसराष्ट्रीय उच्च शिक्षा दिवस
विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस राष्ट्रीय सर्वश्रेष्ठ मित्र दिवस

आशा है कि इस ब्लाॅग में आपको World Sickle Cell Awareness Day in Hindi से जुड़ी पूरी जानकारी मिल गई होगी। इसी तरह के अन्य ट्रेंडिंग आर्टिकल्स पढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*