20+ World Population Day Quotes : विश्व जनसंख्या दिवस पर अनमोल विचार, जो आपका मार्गदर्शन करेंगे

1 minute read
World Population Day quotes in hindi

विश्व जनसंख्या दिवस की घोषणा 11 जुलाई 1989 को की गई थी, जिसका उद्देश्य समाज में जनसंख्या वृद्धि के खतरों के बारे में जागरूकता बढ़ाना, लोकहित में जनसंख्या नीतियों को प्रोत्साहित करने तथा समाज में परिवार नियोजन के महत्व के प्रति जागरूकता फैलाना था। विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर विद्यार्थियों को विश्व जनसंख्या दिवस पर प्रेरक विचार जरूर पढ़ने चाहिए, ताकि वह समाज में जनसंख्या नियंत्रण के मुद्दे पर जनजागृति अभियान से जुड़कर एक मुख्य भूमिका निभा सकें। इस ब्लॉग में आपके लिए World Population Day quotes in hindi दिए गए हैं।

विश्व जनसंख्या दिवस पर विचार – World Population Day quotes in hindi

विश्व जनसंख्या दिवस के अनमोल विचार (World Population Day quotes in hindi) कुछ इस प्रकार हैं –

  • विश्व जनसंख्या दिवस पर समाज में महिलाओं को सशक्त करने की दिशा में एक कदम बढ़ाया जा सकता है।
  • विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर समाज को परिवार नियोजन के संदर्भ में शिक्षित किया जा सकता है।
  • विश्व जनसंख्या दिवस के माध्यम से समाज जनसंख्या वृद्धि से पैदा होने वाले खतरों के बारे में बताया जा सकता है।
  • विश्व जनसंख्या दिवस ही सही मायनों में हमें, पृथ्वी पर बढ़ती जनसंख्या के मुद्दों पर विचार करने और इस समस्या का समाधान करने का एक महत्वपूर्ण अवसर प्रदान करता है।
  • विश्व जनसंख्या दिवस पर हमें जनसंख्या वृद्धि से होने वाले नुकसान के बारे में समाज के हर नागरिक तक पहुँचाना चाहिए।
World Population Day quotes in hindi

यह भी पढ़ें : स्टूडेंट्स के लिए 100, 200 और 500 शब्दों में विश्व जनसंख्या दिवस पर निबंध

विद्यार्थियों के लिए जनसंख्या वृद्धि पर विशेष विचार – Quotes on World Population Day in hindi

विश्व जनसंख्या दिवस पर विद्यार्थियों के लिए जनसंख्या वृद्धि पर विशेष विचार पढ़ने का अवसर मिलेगा, जो आपको जनसंख्या वृद्धि जैसी समस्या के बारे में बताएंगे। Quotes on World Population Day in hindi निम्नलिखित हैं –

  • बढ़ती जनसंख्या समाज में आर्थिक विकास की यात्रा में सबसे बड़ा अवरोध बनती है।
  • जनसंख्या वृद्धि सामाजिक उत्थान नहीं करती, बल्कि यह गरीबी का एक बड़ा कारण बनती है।
  • जनसंख्या वृद्धि से पृथ्वी के संसाधनों का अक्सर दुरूपयोग ही होता है।
  • शिक्षित समाज वही है जहाँ जनसंख्या वृद्धि से होने वाली हानि को समय रहते पहचान लिया जाता है।
  • जनसंख्या वृद्धि से पैदा होने वाले संकटों के बारे में जानना और इसके प्रति समाज में जागरूकता लाना एक जिम्मेदारी का काम है, जो जिम्मेदारी शिक्षित समाज द्वारा उठाई जानी चाहिए।

यह भी पढ़ें : सफलता पर आधारित प्रेरक विचार, जो आपको प्रेरणा से भर देंगे!

विश्व जनसंख्या दिवस पर समाज को जागरूक करते विचार

विश्व जनसंख्या दिवस पर समाज को जागरूक करते विचार कुछ इस प्रकार हैं:

  • बढ़ती जनसंख्या ही सही मायनों में प्रदूषण, जलवायु परिवर्तन, और प्राकृतिक संसाधनों की कमी जैसे पर्यावरणीय मुद्दों को बढ़ा कर, भविष्य के लिए खतरा बनने का कारण बन रही है।
  • जनसंख्या वृद्धि की समस्या समाज में गरीबी, असमानता, अपराध, और सामाजिक अशांति को जन्म दे सकती है।
  • जनसंख्या वृद्धि ही प्राकृतिक संसाधनों पर एक गहरा संकट के रूप में समाज के सामने उभरकर आती है।
  • जनसंख्या वृद्धि सामाजिक व्यवस्थाओं के ढांचे को खंडित करके मानवता के पतन का कारण बनती है।
  • जनसंख्या वृद्धि के कारण मानव का जीवन सुखद नहीं बल्कि और भी अधिक कष्टदाई हो सकता है।
World Population Day quotes in hindi

यह भी पढ़ें : जानें कब है और देशों के हिसाब से जनसंख्या दिवस

जनसंख्या नियंत्रण के लिए समाज को शिक्षित करते विचार

विश्व जनसंख्या दिवस पर आपको जनसंख्या नियंत्रण के लिए समाज को शिक्षित करते विचार पढ़ने का अवसर मिलेगा, जो आपको जनसंख्या नियंत्रण के प्रति प्रेरित करेंगे। यह विचार कुछ इस प्रकार हैं –

  • प्राकृतिक संसाधनों की रक्षा करने का संकल्प लें, जनसंख्या नियंत्रण का संकल्प लें।
  • महिलाओं का सशक्तिकरण जनसंख्या नियंत्रण में एक सहायक भूमिका निभाता है।
  • जनसंख्या वृद्धि को बलपूर्वक नहीं, बल्कि इसके प्रति समाज को शिक्षित करने से बढ़ती जनसंख्या को नियंत्रित किया जा सकता है।
  • जनसंख्या नियंत्रण के लिए समाज को शिक्षित करना जरूरी है।
World Population Day quotes in hindi
  • बढ़ती जनसंख्या आम जनमानस के जीवन में एक नए संघर्ष की स्थिति को उत्पन्न करती है।

विश्व जनसंख्या दिवस पर प्रसिद्ध हस्तियों के विचार

विश्व जनसंख्या दिवस पर प्रसिद्ध हस्तियों के विचार पढ़कर आप जनसंख्या वृद्धि से होने वाले नुक्सान के बारे में जान पाएंगे, जो कुछ इस प्रकार हैं;

  • “अधिक जनसंख्या सभी पर्यावरणीय मुद्दों की मूल समस्या है। यदि आप जनसंख्या को नियंत्रित कर सकते हैं, तो आप लगभग किसी भी चीज़ को नियंत्रित कर सकते हैं।” – रिंकेश कुकरेजा
  • “यदि हम न्याय और करुणा के साथ जनसंख्या वृद्धि को नहीं रोकते हैं, तो प्रकृति हमारे साथ क्रूरतापूर्वक और बिना दया के ऐसा करेगी – और एक तबाह दुनिया छोड़ जाएगी।” – नोबेल पुरस्कार विजेता हेनरी डब्ल्यू. केंडल
  • “स्वास्थ्य में सुधार और महिलाओं को सशक्त बनाने से ही जनसंख्या वृद्धि में कमी लाई जा सकती है।” – बिल गेट्स
  • “बाल श्रम गरीबी, बेरोजगारी, अशिक्षा, जनसंख्या वृद्धि और अन्य सामाजिक समस्याओं को बढ़ावा देता है।” – कैलाश सत्यार्थी
  • “आप अपनी जनसंख्या को बलपूर्वक नियंत्रित नहीं कर सकते, लेकिन उपभोग द्वारा इसे विचलित किया जा सकता है।” – नोम चोम्स्की

यह भी पढ़ें : कैसे लिखें जनसंख्या विस्फोट पर निबंध

संबंधित आर्टिकल

पढ़ें फ्रेंडशिप डे पर प्रेरक कथनपढ़ें हिंदी में कुछ इंट्रस्टिंग काइंडनेस कोट्स
महापुरूषों के अनमोल विचार, जो करेंगे आपको प्रेरितसंघर्षों से पनपती सफलता पर आधारित कुछ इंट्रस्टिंग कोट्स
अब्राहम लिंकन के वो अनमोल विचार, जो करेंगे आपको प्रेरित!पढ़िए विश्व कविता दिवस पर समाज का साहित्य से परिचय करवाते प्रेरक विचार
पढ़ें नारी सशक्तिकरण पर कोट्स, नारे, शायरीअंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस पर पढ़िए समाज में जागरूकता का संचार करने वाले सुविचार
पढ़िए वो प्रेरक विचार जो संघर्ष के समय में आपको प्रेरित करेंगे!पढ़िए मानसिक स्वास्थ्य पर आधारित अनमोल विचार!
पढ़िए वायु सेना दिवस के अवसर पर प्रेरित करने वाले अनमोल विचारवर्ल्ड कप के आगाज़ से पहले पढ़िए क्रिकेट खेल पर आधारित अनमोल विचार
पढ़िए हज़ारी प्रसाद द्विवेदी जी के अनमोल विचारपढ़िए रवीन्द्रनाथ टैगोर जी के अनमोल विचार
पढ़िए रविदास जयंती पर मानव को प्रेरित करने वाले विचारपढ़िए विश्वकर्मा जयंती पर मानव को प्रेरित करने वाले विचार
पढ़िए होली के उत्साह पर आधारित प्रेरक विचारपढ़िए छत्रपति शिवाजी महाराज के प्रेरक विचार
पढ़िए स्वामी रामकृष्ण परमहंस को प्रेरित करने वाले प्रेरक विचारपढ़िए धूम्रपान निषेध के लिए समाज को जागरूक करते प्रेरक विचार और स्लोगन
पढ़िए मदर टेरेसा के कुछ अनमोल विचारपढ़िए उत्कल दिवस का उत्सव मनाने वाले विचार
श्रीमद्भगवत गीता के अनमोल ज्ञान पर आधारित कोट्स प्रेम के प्रतीक राधा-कृष्णा पर आधारित इंट्रस्टिंग कोट्स

आशा है कि आपको इस ब्लॉग में विश्व जनसंख्या दिवस के अनमोल विचार पढ़ने का अवसर प्राप्त हुआ होगा। World Population Day Quotes in Hindi से प्रेरणा पाकर आप जनसंख्या नियंत्रण में अपनी सामाजिक जिम्मेदारी को निभाने के लिए सक्षम बन सकते हैं। इसी प्रकार के कोट्स पढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*