World Pest Day : हर साल 6 जून को क्यों मनाया जाता है विश्व कीट दिवस? जानें इतिहास, महत्व और उद्देश्य

1 minute read
World Pest Day in Hindi

कीट पृथ्वी पर सबसे विविध जीवों में से एक है। इनकी दस लाख से अधिक प्रजातियाँ पृथ्वी पर मौजूद हैं। कीट, प्रकृति का महत्वपूर्ण हिस्सा होने के बावजूद भी यह फसलों को नुक्सान पहुंचाते हैं जिससे खाद्य सुरक्षा को खतरा हो सकता है। वहीं कुछ कीट ऐसे भी हैं जो मनुष्य को बिमारियां पहुंचा सकते हैं। इन्हीं कारणों को देखते हुए और फसलों, पेड़ों और पौधों को कीटों से मुक्त रखने के बारे में शिक्षित करने के लिए हर साल जून के महीने में विश्व कीट दिवस मनाया जाता है। इस दिवस (World Pest Day in Hindi) को मनाने की शुरुआत कैसे और कहाँ से हुई, इसे जानने के लिए यह लेख पढ़िए।

विश्व कीट दिवस के बारे में

विश्व कीट दिवस, जिसे विश्व कीट जागरूकता दिवस भी कहा जाता है, दुनियाभर में हर साल 6 जून को मनाया जाता है। यह दिवस कीटों के महत्व और कीट प्रबंधन के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए समर्पित है। इस दिन दुनियाभर में विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं जिसमें विशेषज्ञ इस विषय पर अपने अपने विचार साझा करते हैं। विश्व कीट दिवस, भारत जैसे देश के लिए विशेष रूप से महत्वपूर्ण है क्योंकि यहाँ डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया जैसी बीमारियां तेज़ी से फैल रही हैं। ऐसे में यह दिवस विभिन्न संगठनों को कीटों से होने वाली बिमारियों के बारे में जागरूकता फैलाने और लोगों को सुरक्षित रखने के लिए मंच प्रदान करता है। 

विश्व कीट दिवस का इतिहास 

विश्व कीट दिवस को पहली बार बीजिंग में 6 जून 2017 को मनाया गया था। उस दौरान चीनी कीट नियंत्रण संघ (CPCA) ने इस दिवस का नेतृत्व किया था। यह पहल केवल चीन तक ही सीमित नहीं थी बल्कि इसे एशियाई और ओशिनिया कीट प्रबंधक संघ (FOPAM), राष्ट्रीय कीट प्रबंधन संघ (NPMA) और यूरोपीय कीट प्रबंधन संघों के परिसंघ (CEPA) का भी समर्थन मिला था। 

कीट दिवस का मुख्य उद्देश्य

प्रतिवर्ष 6 जून को मनाये जाने वाले कीट दिवस के उद्देश्य निम्नलिखित हैं-

  • यह दिवस इकोसिस्टम में कीटों के महत्वपूर्ण योगदान के बारे में लोगों को जागरूक करता है।  
  • यह दिवस कीटों के अत्यधिक प्रसार से होने वाले प्रभावों के बारे में लोगों को शिक्षित करता है। 
  • लोगों को कीट प्रबंधन के विभिन्न तरीकों के बारे में जानने के लिए मंच प्रदान करता है। 
  • इसके अलावा यह दिवस कीट प्रबंधन पेशेवरों के महत्वपूर्ण योगदान को मान्यता देता है।

विश्व कीट दिवस का महत्व 

World Pest Day in Hindi के महत्व निम्नलिखित हैं-

  • यह दिवस लोगों को कीटों के महत्व को समझने का अवसर देता है। 
  • यह दिवस हानिकारक कीटों से बचाव और उनसे होने वाले खतरों के बारे में शिक्षित करने का काम करता है। 
  • पर्यावरण के अनुकूल तरीकों से कीटों को नियंत्रित करने की जानकारी प्रदान करता है। 
  • इसके अक़वा यह दिवस मच्छरों और अन्य कीटों द्वारा फैलाई जाने वाली बिमारियों को रोकने के लिए जागरूकता फैलाने में मदद करता है।

विश्व कीट दिवस कैसे मनाया जाता है?

इस दिवस को मनाने के तरीके निम्नलिखित हैं-

  • दुनियाभर में स्कूलों, समुदायों में कीटों के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए शैक्षिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। 
  • सेमिनार और कार्यशालाओं के माध्यम से कीट प्रबंधन विशेषज्ञ, किसानों, व्यवसायों और आम जनता को कीटों को नियंत्रित करने के नवीनतम तरीकों के बारे में जानकारी प्रदान करते हैं। 
  • इसके अलावा सोशल मीडिया का उपयोग करके कीटों के महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए अभियान चलाये जाते हैं।

फसलों के लिए हानिकारक कीट कौन कौन से हैं?

फसलों के लिए हानिकारक कीट निम्नलिखित हैं-

  • दीमक 
  • टिड्डे
  • बीटल
  • सफेद मक्खियाँ
  • मॉथ 
  • कैटरपिलर
  • सिल्वरफ़िश

FAQs

विश्व कीट दिवस कब मनाया जाता है?

प्रतिवर्ष 6 जून को दुनियाभर में विश्व कीट दिवस मनाया जाता है। 

विश्व कीट दिवस मनाने की शुरुआत कब हुई?

विश्व कीट दिवस मनाने की शुरुआत 6 जून 2017 में हुई थी। 

कीट का भोजन क्या है?

कीट अपने भोजन के रूप में विभिन्न प्रकार के कार्बनिक पदार्थों का उपयोग करते हैं। 

सम्बंधित आर्टिकल्स

विश्व दुग्ध दिवसवैश्विक माता पिता दिवस
तेलंगाना स्थापना दिवसविश्व साइकिल दिवस
विश्व पर्यावरण दिवसराष्ट्रीय उच्च शिक्षा दिवस
विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस राष्ट्रीय सर्वश्रेष्ठ मित्र दिवस

आशा है कि इस ब्लाॅग में आपको World Pest Day in Hindi से जुड़ी पूरी जानकारी मिल गई होगी। इसी तरह के अन्य ट्रेंडिंग आर्टिकल्स पढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*