World Pest Day 2025: हर साल 6 जून को दुनियाभर में विश्व कीट दिवस (World Pest Day) मनाया जाता है। इस दिन को ना सिर्फ लोगों बल्कि पेड़-पौधों के जीवन की गुणवत्ता को बनाए रखने के लिए कीट प्रबंधन और इससे होने वाले लाभों के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए समर्पित किया गया है। बताना चाहेंगे विश्व कीट दिवस यानी वर्ल्ड पेस्ट डे का इतिहास ज्यादा पुराना नहीं है। इसे सबसे पहले चीन की राजधानी बीजिंग में 6 जून, 2017 को मनाया गया था। तब से यह दिवस दुनिया के अधिकांश देशों में प्रतिवर्ष सेलिब्रेट किया जाता है। इस लेख में विश्व कीट दिवस (World Pest Day in Hindi) की विस्तृत जानकारी दी गई है।
This Blog Includes:
विश्व कीट दिवस के बारे में
विश्व कीट दिवस, जिसे विश्व कीट जागरूकता दिवस भी कहा जाता है, दुनियाभर में हर साल 6 जून को मनाया जाता है। यह दिवस कीटों के महत्व और कीट प्रबंधन के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए समर्पित है। इस दिन दुनियाभर में विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं जिसमें विशेषज्ञ इस विषय पर अपने अपने विचार साझा करते हैं। विश्व कीट दिवस, भारत जैसे देश के लिए विशेष रूप से महत्वपूर्ण है क्योंकि यहाँ डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया जैसी बीमारियां तेज़ी से फैल रही हैं। ऐसे में यह दिवस विभिन्न संगठनों को कीटों से होने वाली बिमारियों के बारे में जागरूकता फैलाने और लोगों को सुरक्षित रखने के लिए मंच प्रदान करता है।
विश्व कीट दिवस का इतिहास
विश्व कीट दिवस को पहली बार बीजिंग में 6 जून 2017 को मनाया गया था। उस दौरान चीनी कीट नियंत्रण संघ (CPCA) ने इस दिवस का नेतृत्व किया था। यह पहल केवल चीन तक ही सीमित नहीं थी बल्कि इसे एशियाई और ओशिनिया कीट प्रबंधक संघ (FOPAM), राष्ट्रीय कीट प्रबंधन संघ (NPMA) और यूरोपीय कीट प्रबंधन संघों के परिसंघ (CEPA) का भी समर्थन मिला था।
कीट दिवस का मुख्य उद्देश्य
प्रतिवर्ष 6 जून को मनाए जाने वाले विश्व कीट दिवस का उद्देश्य निम्नलिखित हैं:-
- यह दिवस इकोसिस्टम में कीटों के महत्वपूर्ण योगदान के बारे में लोगों को जागरूक करता है।
- यह दिवस कीटों के अत्यधिक प्रसार से होने वाले प्रभावों के बारे में लोगों को शिक्षित करता है।
- लोगों को कीट प्रबंधन के विभिन्न तरीकों के बारे में जानने के लिए मंच प्रदान करता है।
- इसके अलावा यह दिवस कीट प्रबंधन पेशेवरों के महत्वपूर्ण योगदान को मान्यता देता है।
विश्व कीट दिवस का महत्व
विश्व कीट दिवस (World Pest Day in Hindi) का महत्व निम्नलिखित हैं:-
- यह दिवस लोगों को कीटों के महत्व को समझने का अवसर देता है।
- यह दिवस हानिकारक कीटों से बचाव और उनसे होने वाले खतरों के बारे में शिक्षित करने का काम करता है।
- पर्यावरण के अनुकूल तरीकों से कीटों को नियंत्रित करने की जानकारी प्रदान करता है।
- इसके अलावा यह दिवस मच्छरों और अन्य कीटों द्वारा फैलाई जाने वाली बीमारियों को रोकने के लिए जागरूकता फैलाने में मदद करता है।
विश्व कीट दिवस कैसे मनाया जाता है?
इस दिवस को मनाने के तरीके निम्नलिखित हैं;-
- दुनियाभर में स्कूलों, समुदायों में कीटों के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए शैक्षिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है।
- सेमिनार और कार्यशालाओं के माध्यम से कीट प्रबंधन विशेषज्ञ, किसानों, व्यवसायों और आम जनता को कीटों को नियंत्रित करने के नवीनतम तरीकों के बारे में जानकारी प्रदान करते हैं।
- इसके अलावा सोशल मीडिया का उपयोग करके कीटों के महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए अभियान चलाए जाते हैं।
फसलों के लिए हानिकारक कीट कौन-कौन से हैं?
फसलों के लिए हानिकारक कीट निम्नलिखित हैं;-
- दीमक
- टिड्डे
- बीटल
- सफेद मक्खियाँ
- मॉथ
- कैटरपिलर
- सिल्वरफ़िश
FAQs
प्रतिवर्ष 6 जून को दुनियाभर में विश्व कीट दिवस (World Pest Day) मनाया जाता है।
विश्व कीट दिवस मनाने की शुरुआत 6 जून, 2017 में हुई थी।
कीट अपने भोजन के रूप में विभिन्न प्रकार के कार्बनिक पदार्थों का उपयोग करते हैं।
विश्व कीट दिवस का उद्देश्य लोगों को कीट नियंत्रण (Pest Control) के महत्व के बारे में जागरूक करना और स्वास्थ्य, पर्यावरण और कृषि पर कीटों के प्रभाव को समझाना है।
हाँ, यह सार्वजनिक स्वास्थ्य से जुड़ा महत्वपूर्ण मुद्दा है क्योंकि कई कीट जैसे मच्छर, चूहे, पिस्सू आदि गंभीर बीमारियाँ फैला सकते हैं।
सम्बंधित आर्टिकल्स
विश्व दुग्ध दिवस | वैश्विक माता पिता दिवस |
तेलंगाना स्थापना दिवस | विश्व साइकिल दिवस |
विश्व पर्यावरण दिवस | राष्ट्रीय उच्च शिक्षा दिवस |
विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस | राष्ट्रीय सर्वश्रेष्ठ मित्र दिवस |
आशा है कि आपको इस लेख में विश्व कीट दिवस (World Pest Day in Hindi) की संपूर्ण जानकारी मिल गई होगी। ऐसे ही सामान्य ज्ञान और ट्रेंडिंग इवेंट्स से जुड़े अन्य ब्लॉग्स पढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।