World Chocolate Day: विश्व चॉकलेट दिवस का इतिहास, महत्व और चॉकलेट से जुड़े कुछ दिलचस्प तथ्य  

1 minute read
World Chocolate Day in Hindi

चॉकलेट की बात शुरू होते जी मुंह में पानी भर जाता हैI बच्चों की पसंदीदा चॉकलेट बड़ों को भी बहुत पसंद होती हैI चॉकलेट का स्वाद हज़ारों सालों से मनुष्य की स्वाद इन्द्रियों पर राज कर रहा हैI चॉकलेट स्वादिष्ट होने के साथ साथ बहुत से गुणों से भी भरपूर होती हैI चॉकलेट की इसी दीवानगी का जश्न मनाने के लिए हर साल चॉकलेट डे मनाया जाता हैI यहाँ World Chocolate  Day in Hindi के बारे में विस्तार से बताया जा रहा हैI 

विश्व चॉकलेट दिवस के बारे में संक्षिप्त विवरण 

विश्व चॉकलेट दिवस (World Chocolate Day in Hindi) हर साल 7 जुलाई को मनाया जाता हैI यह दिन चॉकलेट की महत्ता को बताने और चॉकलेट के अस्तित्व को बचाने के उद्देश्य से मनाया जाता हैI चॉकलेट आनंद, प्रेम, उपहार, ख़ुशी और उत्सव का प्रतीक बन चुका है। चॉकलेट की इन्हीं खूबियों को सेलेब्रेट करने के उद्देश्य से चॉकलेट डे  मनाने की शुरुआत हुईI 

विश्व चॉकलेट दिवस का इतिहास  

वर्ल्ड चॉकलेट डे (World Chocolate  Day in Hindi) को मनाने की शुरुआत सबसे पहले वर्ष 2009 में 7 जुलाई को हुई थीI इसे मनाने की शुरुआत किसने की थी इस बारे में कोई ठोस सबूत नहीं मिलता हैI कुछ लोगों का कहना है कि वर्ष 1550 में चॉकलेट के यूरोप में आगमन की याद में वर्ष 2009 में 7 जुलाई को विश्व चॉकलेट दिवस की शुरुआत की गई थीI वहीं कुछ जगह या दावा किया गया है कि विश्व चॉकलेट दिवस मनाने की शुरुआत कुछ चॉकलेट निर्माता कंपनियों की तरफ से की गई थीI 

विश्व चॉकलेट दिवस 7 जुलाई को ही क्यों मनाया जाता है? 

विश्व चॉकलेट दिवस (World Chocolate  Day in Hindi) को 7 जुलाई के दिन ही मनाए जाने के पीछे का कारण यह है कि इसी दिन यूरोप में वर्ष 1550 में चॉकलेट का प्रवेश हुआ थाI यानी 7 जुलाई 1550 में पहली बार यूरोप के लोगों ने चॉकलेट का स्वाद चखाI उससे पहले चॉकलेट दक्षिण अमेरिका के लोगों का खाद्य पदार्थ हुआ करता थाI 

क्या विश्व चॉकलेट दिवस और अंतर्राष्ट्रीय चॉकलेट दिवस दोनों एक ही हैं? 

अंतर्राष्ट्रीय चॉकलेट दिवस  (World Chocolate  Day in Hindi) और विश्व चॉकलेट दिवस दोनों अलग अलग हैंI विश्व चॉकलेट दिवस हर साल 7 जुलाई 2009 के दिन मनाया जाता है, वहीं अंतर्राष्ट्रीय चॉकलेट दिवस हर साल 13 फरवरी को मनाया जाता हैI अंतर्राष्ट्रीय चॉकलेट दिवस वेलेंटाइन वीक का ही एक हिस्सा है, जबकि विश्व चॉकलेट दिवस चॉकलेट के महत्व और उसके अस्तित्व को बनाए रखने के उद्देश्य से मनाया जाता हैI 

चॉकलेट का इतिहास 

चॉकलेट का इतिहास करीब 2500 वर्ष पुराना हैI कोको बीन से चॉकलेट तैयार करने की शुरुआत लगभग 2500 वर्ष पहले अमरीका में की गई थीI दक्षिण अमेरिका के लोगों ने अमेरिका के वर्ष वनों में पाए जाने वाले कोको पेड़ के फल से चॉकलेट बनाए जाने की विधि खोजीI 

विश्व चॉकलेट दिवस का महत्व 

चॉकलेट दिवस  (World Chocolate  Day in Hindi) कई प्रकार से महत्वपूर्ण है: 

  • विश्व चॉकलेट दिवस महत्वपूर्ण अर्थ रखता है क्योंकि यह दुनिया के सबसे प्रिय व्यंजनों में से एक के लिए सार्वभौमिक प्रेम और प्रशंसा की एक सुखद याद दिलाता है। 
  • चॉकलेट दिवस दुनिया भर में चॉकलेट के निर्माण में लगे लोगों के प्रति सम्मान जताने का दिन हैI 
  • चॉकलेट दिवस चॉकलेट के विभिन्न स्वादों, आकारों और उपलब्ध रूपों को देखने और चखने का अवसर प्रदान करता है। 

विश्व चॉकलेट दिवस कैसे मनाया जाता है? 

विश्व चॉकलेट दिवस  (World Chocolate  Day in Hindi) के दिन कई प्रकार की गतिविधियां की जाती हैं: 

  • इस दिन विश्व भर में लोग अपनी पसंदीदा चॉकलेट के साथ साथ अलग अलग स्वादों और डिजाइन की चॉकलेट्स का मज़ा लेते हैंI 
  • इस दिन लोग एक दूसरे को चॉकलेट गिफ्ट करते हैंI 
  • इस दिन चॉकलेट से बनी कई अन्य प्रकार की मिठाइयां भी खाई जाती हैंI 

चॉकलेट के बारे में कुछ दिलचस्प तथ्य 

यहाँ चॉकलेट से जुड़े कुछ दिलचस्प तथ्य बताए जा रहे हैं: 

  •  प्राचीन माया सभ्यता के लोग इसे पवित्र भोजन मानते थे और कोको बीन्स को मुद्रा के रूप में इस्तेमाल करते थे।
  • स्विट्जरलैंड में सबसे अधिक और स्वादिष्ट चॉकलेट बनाई जाती हैं और चॉकलेट्स की सबसे अधिक खपत भी इसी देश में होती हैI 
  • अब तक बनी सबसे बड़ी चॉकलेट बार का वजन 5,792.5 किलोग्राम (12,770 पाउंड) था और इसे 2010 में आर्मेनिया में तैयार किया गया थाI 
  • सफेद चॉकलेट तकनीकी रूप से चॉकलेट नहीं होता है, क्योंकि यह कोको बटर, चीनी और दूध का बना होता है और इसमें कोको ठोस पदार्थ के रूप में नहीं मिलाया जाता हैI 
  • संयुक्त राज्य अमेरिका में, वैलेंटाइन डे से पहले के सप्ताह के दौरान लगभग 58 मिलियन पाउंड चॉकलेट बेची जाती हैं।
  • दुनिया की सबसे पुरानी चॉकलेट कंपनी स्विट्ज़रलैंड की कंपनी कैइलर है, जो कि अभी भी कार्यरत हैI इसकी स्थापना वर्ष 1819 में हुई थीI 
  • अब तक बनी सबसे बड़ी चॉकलेट बार का वजन 5,792.5 किलोग्राम (12,770 पाउंड) था और इसे 2010 में आर्मेनिया में बनाया गया था।

चॉकलेट के फायदे 

चॉकलेट स्वास्थ्य की दृष्टि से भी काफी फायदेमंद माना जाता है: 

  • डॉक्टरों का ऐसा मानना है कि सीमित मात्रा में चॉकलेट का सेवन करने से इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट ह्रदय रोग के खतरों को कम हो जाते हैंI 
  • चॉकलेट में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट दिमाग के कार्यप्रणाली को बेहतर करने में मदद करते हैंI 
  • चॉकलेट खाने से तनाव कम होता हैI 
  • चॉकलेट से ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने में भी मदद मिलती हैI 

FAQs

चॉकलेट डे का मतलब क्या होता है?

चॉकलेट डे का मतलब पूरी दुनिया में चॉकलेट प्रेमियों के द्वारा चॉकलेट के महत्व को उजागर करने और इसके अस्तित्व को बचाए रखने एक उद्देश्य से मनाया जाता हैI 

दुनिया की सबसे पहली चॉकलेट कौन सी थी?

कोको को सबसे पहले चॉकलेट का रूप ओल्मेक्स सभ्यता के लोगों ने दिया था। ओल्मेक, लैटिन अमेरिका की सबसे शुरुआती सभ्यताओं में से एक है, जिन्होंने कोको के पौधे को चॉकलेट में बदलने का काम किया।

भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाली चॉकलेट कौन सी है? 

भारत में सबसे ज्यादा बिक्री कैडबरी कंपनी की चॉकलेट की होती हैI 

                                                    संबंधित आर्टिकल्स 

विश्व दुग्ध दिवसवैश्विक माता पिता दिवस
तेलंगाना स्थापना दिवसविश्व साइकिल दिवस
विश्व पर्यावरण दिवसराष्ट्रीय उच्च शिक्षा दिवस
विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस राष्ट्रीय सर्वश्रेष्ठ मित्र दिवस
विश्व महासागर दिवसविश्व प्रत्यायन दिवस
राष्ट्रीय जड़ी-बूटी और मसाला दिवसविश्व बालश्रम निषेध दिवस
विश्व एल्बिनिज़्म जागरुकता दिवसविश्व रक्तदाता दिवस
विश्व पवन दिवस अंतर्राष्ट्रीय परिवार प्रेषण दिवस
गुरु अर्जुन देव शहीदी दिवसफादर्स डे
राष्ट्रीय पठन दिवसविश्व शरणार्थी दिवस

आशा है कि इस ब्लाॅग में आपको World Chocolate Day in Hindi (विश्व चॉकलेट दिवस) से जुड़ी पूरी जानकारी मिल गई होगी। इसी तरह के अन्य ट्रेंडिंग आर्टिकल्स पढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*