यहां प्रमुख एग्जाम की तैयारी के लिए 17 अप्रैल 2025 के Current Affairs Today in Hindi की महत्वपूर्ण जानकारी दी जा रही है। जिसके माध्यम से आप अपनी एग्जाम की तैयारी के लिए डेली करंट अफेयर्स के बारे में जान सकते हैं। करंट अफेयर्स की जानकारी से हमें न केवल अपने समाज कि बल्कि देश और दुनिया में हो रही सभी महत्वपूर्ण गतिविधियों के बारे में जानकारी मिलती है। इसके साथ ही भारत की सभी प्रमुख परीक्षाओं में भी करंट अफेयर्स से संबंधित प्रश्न जरूर पूछे जाते हैं।
आज के टॉप 10 करंट अफेयर्स – Current Affairs Today in Hindi
आज के मुख्य करंट अफेयर्स की जानकारी (Today’s Current Affairs in Hindi) इस प्रकार हैं:-
आज विश्व हीमोफीलिया दिवस है
- हर साल 17 अप्रैल को विश्व हीमोफीलिया दिवस (World Hemophilia Day 2025) मनाया जाता है। इस दिन को मनाने का उद्देश्य है हीमोफीलिया और अन्य रक्तस्राव विकारों के बारे में जागरूकता बढ़ाना।
- बताना चाहेंगे वर्ल्ड फेडरेशन ऑफ हीमोफीलिया (WHF) के संस्थापक फ्रैंक श्नाबेल (Frank Schnabel) के सम्मान में यह दिवस मनाया जाता है।
वक्फ (संशोधन) अधिनियम 2025 को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुनवाई आज
- सर्वोच्च न्यायालय ने वक्फ (संशोधन) अधिनियम 2025 को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए इस पर कोई अंतरिम आदेश जारी नहीं किया है।
- मुख्य न्यायाधीश संजीव खन्ना और न्यायमूर्ति संजय कुमार और न्यायमूर्ति के. वी. विश्वनाथन की पीठ इन याचिकाओं की सुनवाई कर रही है। अब शीर्ष अदालत इस मामले पर गुरुवार 17 अप्रैल को दोपहर दो बजे फिर सुनवाई करेगी।
नेशनल क्रिटिकल मिनरल मिशन के अंतर्गत उत्कृष्टता केंद्र स्थापित करने के लिए दिशा-निर्देश जारी
- खान मंत्रालय ने नेशनल क्रिटिकल मिनरल मिशन के अंतर्गत उत्कृष्टता केंद्र स्थापित करने के लिए दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं।
- बता दें कि उत्कृष्टता केंद्र कई स्रोतों से मिलने वाले महत्वपूर्ण खनिजों को निकालने की प्रक्रिया और लाभकारी प्रौद्योगिकियों की पहचान, विकास और कार्यान्वयन की दिशा में कार्य करेंगे तथा निर्देशित अनुसंधान और विकास का संचालन करेंगे।
वेवएक्स-2025 ने आवेदन की समय सीमा 21 अप्रैल तक बढ़ाई
- भारत के मीडिया और मनोरंजन प्रौद्योगिकी क्षेत्र में स्टार्टअप के लिए प्रमुख मंच वेवएक्स 2025 ने आवेदन की समय सीमा 21 अप्रैल तक बढ़ा दी है।
- वेवएक्स 2 और 3 मई को वेव्स 2025 शिखर सम्मेलन के दौरान मुंबई के जियो विश्व सम्मेलन केंद्र में आयोजित किया जाएगा। आवेदन आधिकारिक वेवएक्स पोर्टल wavex.wavesbazaar.com के माध्यम से भेजे जा सकते हैं।
- वेवएक्स विश्व दृश्य-श्रव्य मनोरंजन शिखर सम्मेलन- वेव्स का एक प्रमुख खंड है। इसे गेमिंग, एनीमेशन, एक्सआर, मेटावर्स, जेनरेटिव आर्टिॅफिशयल इंटेलिजेंस और कंटेंट टेक्नोलॉजी क्षेत्रों में काम करने वाले स्टार्टअप के लिए एक बडे मंच के रूप में तैयार किया गया है।
भारत-उज्बेकिस्तान का संयुक्त सैन्य अभ्यास शुरू हुआ
- भारत-उज्बेकिस्तान संयुक्त सैन्य अभ्यास डस्टलिक-6 का छठा संस्करण बुधवार 16 अप्रैल को महाराष्ट्र के पुणे में औंध स्थित विदेशी प्रशिक्षण केंद्र में शुरू हो गया है। भारतीय दल का प्रतिनिधित्व 60 सैनिकों वाले जाट रेजिमेंट की एक बटालियन और भारतीय वायुसेना कर रही है। यह अभ्यास 28 अप्रैल तक जारी रहेगा।
- यह अभ्यास एक वार्षिक प्रशिक्षण कार्यक्रम है, जो भारत और उज्बेकिस्तान में बारी-बारी से आयोजित किया जाता है।
CJI संजीव खन्ना ने अगले मुख्य न्यायाधीश के रूप में न्यायमूर्ति बी. आर. गवई के नाम की सिफारिश की
- भारत के मुख्य न्यायाधीश संजीव खन्ना ने अगले मुख्य न्यायाधीश के रूप में न्यायमूर्ति बी आर गवई के नाम की सिफारिश की है।
- न्यायमूर्ति गवई सर्वोच्च न्यायालय के दूसरे सबसे वरिष्ठ न्यायाधीश हैं और उनके नाम की सिफारिश केंद्रीय कानून मंत्रालय को की गई है। वर्तमान मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति खन्ना का कार्यकाल 13 मई को समाप्त हो जाएगा।
भारत और अमेरिका इस सप्ताह द्विपक्षीय व्यापार समझौते पर चर्चा करेंगे
- मीडिया रिपोर्ट के अनुसार भारत और अमरीका इस सप्ताह द्विपक्षीय व्यापार समझौते पर चर्चा करेंगे। दोनों देशों ने द्विपक्षीय व्यापार समझौते के पहले हिस्से की संदर्भ शर्तो पर हस्ताक्षर भी किए हैं।
वित्त वर्ष 2024-25 में राष्ट्रीय जलमार्गों पर माल यातायात 14.5 करोड टन के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा
- भारत का राष्ट्रीय जलमार्ग वित्त वर्ष 2024-25 के दौरान 145. 5 मिलियन टन के रिकॉर्ड उच्च स्तर तक पहुंच गया है। राष्ट्रीय राजमार्गों के माध्यम से 68 प्रतिशत से अधिक वस्तुओं में कोयला, लौह अयस्क, लौह अयस्क चूर्ण, रेत और फ्लाई ऐश जैसी पांच मुख्य वस्तुओं की ढुलाई की गई।
वित्त वर्ष 2024-25 में खुदरा मुद्रास्फीति घटकर 4.6 प्रतिशत रही
- वित्त वर्ष 2024-25 में खुदरा मुद्रास्फीति घटकर 4.6 प्रतिशत रह गई है। यह वर्ष 2018 के बाद सबसे कम है।
अंतर्राष्ट्रीय करंट अफेयर्स
WTO ने 2025 और 2026 के लिए व्यापार अनुमान जारी किए
- विश्व व्यापार संगठन (WTO) ने 2025 और 2026 के लिए व्यापार अनुमान जारी किए हैं। अमरीका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के शुल्क के कारण इस वर्ष विश्व व्यापार घटने की आशंका है।
हांगकांग डाक सेवा ने अमेरिका को डाक भेजने पर रोक लगाई
- हांगकांग से अमरीका भेजी जाने वाली वस्तुओं के लिए अमरीका के शुल्क-मुक्त उपचार को समाप्त करने के निर्णय के बाद हांगकांग पोस्ट ने अपना सामान भेजने पर रोक लगा दी है। हांगकांग पोस्ट डाक सेवा के अनुसार अमरीका 2 मई से डाक वस्तुओं के लिए शुल्क बढ़ाने जा रहा है।
चीन ने अपने शीर्ष अंतरराष्ट्रीय व्यापार वार्ताकार के रूप में ली चेंगांग को नियुक्त किया
- चीन ने अमरीका के साथ बढ़ते व्यापारिक तनाव के बीच अपने शीर्ष अंतरराष्ट्रीय व्यापार वार्ताकार के रूप में ली चेंगांग (Li Chenggang) को नियुक्त किया है। जिन्होंने चीन और अमरीका के बीच वर्ष 2020 के व्यापार सौदे के लिए व्यापार वार्ता में हिस्सा लिया था।
अमरीका ने चीन से आयात होने वाली वस्तुओं पर 245 % तक के नए जवाबी शुल्कों की घोषणा की
- अमरीका ने चीन से आयात होने वाली वस्तुओं पर 245 % तक के नए जवाबी शुल्कों की घोषणा की है। बताना चाहेंगे इससे दोनों देशों के बीच व्यापार संघर्ष तेजी से बढ़ गया है।
महामारियों से निपटने के लिए वैश्विक समझौते के मसौदे पर सहमति बनी
- विश्व स्वास्थ्य संगठन-WHO के सदस्य देशों ने आज तीन वर्ष से अधिक समय तक चली वार्ता के बाद भविष्य की महामारियों से निपटने के लिए एक ऐतिहासिक समझौते को अंतिम रूप दिया है।
- बता दें कि इस समझौते में महामारी की रोकथाम के लिए वन हेल्थ दृष्टिकोण और वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला और रसद नेटवर्क की स्थापना शामिल है।
यह भी पढ़ें – 17 अप्रैल का इतिहास
17 अप्रैल 2025 डेली करेंट अफेयर्स क्विज
यहां डेली के कुछ प्रमुख क्विज क्वेशन की सूची (Current Affairs Today in Hindi) आपकी परीक्षा की तैयारी के लिए दी जा रही हैं:-
1. किस देश के पूर्व राष्ट्रपति ओलांटा हुमाला को धन शोधन मामले में 15 वर्ष की जेल की सजा सुनाई गई है?
(A) वियतनाम
(B) पेरू
(C) कंबोडिया
(D) बेलारूस
उत्तर- पेरू
2. पर्यावरण और जन स्वास्थ्य पर पड़ने वाले गंभीर प्रभावों के कारण किस देश ने कावरे जिले में पंचखाल नगरपालिका में चल रहे ईंट भट्टों को बंद करने का आदेश दिया है?
(A) श्रीलंका
(B) बांग्लादेश
(C) भूटान
(D) नेपाल
उत्तर- नेपाल
3. अमरीका की ट्रंप सरकार ने किस विश्वविद्यालय को दिए जाने वाले 2 अरब 30 करोड़ डॉलर के फंड को रोक दिया है?
(A) हार्वर्ड विश्वविद्यालय
(B) कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय
(C) कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय
(D) येल विश्वविद्यालय
उत्तर- हार्वर्ड विश्वविद्यालय
4. इक्वेडोर के राष्ट्रपति के रूप में दूसरे कार्यकाल के लिए कौन पुनः निर्वाचित हुए हैं?
(A) लुइसा गोंजालेज
(B) डेनियल नोबोआ
(C) ज़ेवियर हर्वस
(D) बोलिवर आर्मिजोस
उत्तर- डेनियल नोबोआ
5. एशिया के किस देश की जनसंख्या में लगातार 14वें साल गिरावट देखी गई है?
(A) थाईलैंड
(B) साउथ कोरिया
(C) जापान
(D) यमन
उत्तर- जापान
यह भी पढ़ें – स्कूल असेंबली के लिए 17 अप्रैल की मुख्य समाचार सुर्खियां
परीक्षा से संबंधित डेली करेंट अफेयर्स (Current Affairs Today in Hindi) के बारे में अधिक जानकारी के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।