महाजनपद क्या है: जानिए किसे कहते हैं महाजनपद और क्या है इसका इतिहास? 

1 minute read

महाजनपद क्या है, यह प्रश्न दिमाग में आते ही आप जान गए होंगे कि महाजनपद दो शब्दों ‘महा’ और ‘जनपद’ से मिलकर बना है। महाजनपद का अर्थ है एक ऐसा बड़ा भू-भाग, जहाँ लोगों का निवास हों। भारत में जनपद या महाजनपद की व्यवस्था कोई आज या कल में बनी व्यवस्था नहीं है, बल्कि महाजनपद की व्यवस्था के साक्ष्य तो उत्तर वैदिक काल से ही मिलते हैं। इस ब्लॉग में आपको महाजनपद क्या है, और इसके इतिहास से जुड़ी संपूर्ण जानकारी दी जा रही है। इसलिए ब्लॉग को अंत तक अवश्य पढ़ें।

महानपद क्या है?एक ऐसा बड़ा भाग जहाँ जनता का निवास होता है।
प्राचीन भारत में कितने महाजनपद थे?16 महाजनपद 
प्राचीन भारत के सबसे महत्वपूर्ण महाजनपदवज्जि, मगध, कोशल, कुरु, पांचाल, गंगाधर तथा अवन्ती
प्राचीन भारत में परिवर्तनकारी काल कौन सा रहा?छठी शताब्दी ई.पू. को परिवर्तनकारी काल माना जाता है।
महाजनपद शब्द का प्रयोग बड़ी राजनैतिक और भौगोलोक इकाईयों के तौर पर महाजनपद शब्द का प्रयोग किया जाता है।

महाजनपद का संक्षिप्त इतिहास

महाजनपद का इतिहास टटोला जाए तो आपको भारत में इस व्यवस्था की जानकारी बौद्ध धर्म के उदय से भी पहले सोलह राज्यों या कुलीन वर्गों के गणतंत्र के रूप में मिलेगी। यह व्यवस्था प्राचीन भारत में छठी से चौथी शताब्दी ईसा पूर्व तक बेहतर ढंग से अस्तित्व में देखने को मिल जाती है। 

इस व्यवस्था में गणतंत्र और राजतंत्र दोनों के रूपों का उल्लेख मिल जाता है। अंगुत्तर निकाय जैसे प्राचीन बौद्ध ग्रंथ में “सोलह महान राज्यों और गणराज्यों” के संदर्भ देखने को मिलते हैं, यह राज्य भारतीय उपमहाद्वीप के पूर्वी भाग से लेकर उत्तर-पश्चिम में भाग तक फैले थे।

भारतीय इतिहास में छठी-पाँचवीं शताब्दी ईसा पूर्व एक प्रमुख मोड़ माना जाता है, यह एक ऐसा मोड़ था जिसने सिंधु घाटी सभ्यता के पतन के बाद, भारत के पहले बड़े शहरों के उदय के साथ-साथ, श्रमण आंदोलनों (बौद्ध और जैन धर्म सहित) की विचारधाराओं के उदय को नज़दीक से देखा। महाजनपद के इतिहास के बाद, इसकी क्या विशेषताएं थी, यह भी आपको जान लेना चाहिए।

महाजनपद की विशेषताएं

महाजनपद के इतिहास को जानने के बाद आपको इसकी विशेषताएं भी जान लेनी चाहिए। यह विशेषताएं निम्नलिखित हैं-

  • महाजनपद की व्यवस्था में एक राजा का शासन होता था, लेकिन गण और संघ के नाम से विख्यात राज्यों पर कई लोगों का समूह शासन करता था। इस समूह के प्रत्येक व्यक्ति को राजा की उपाधि प्राप्त थी, इन्ही गणों से भगवान महावीर और भगवान गौतम बौद्ध संबंध रखते थे।
  • महाजनपद की व्यवस्था में वज्जि संघ तथा इसी प्रकार के अन्य राज्यों में, भूमि सहित अनेक आर्थिक स्त्रोतों पर राजाओं का ही समूहिक नियंत्रण होता था।
  • हर महाजनपद की एक राजधानी होती थी, जिसको किले से घेरकर सुरक्षा के बंदोबस्त किए जाते थे। किलेबंद राजधानियों के रख-रखाव, सेनाओं और नौकर शाही के लिए भारी आर्थिक साधनों की आवश्यकता पड़ती थी।
  • महाजनपद की व्यवस्था में शासकों का मुख्य काम किसानों, व्यापारियों और शिल्पकारों से कर तथा भेंट वसूल करना आदि था।
  • महाजनपद की व्यवस्था में कुछ राज्यों ने अपनी स्थायी सेनाएँ और नौकरशाही तंत्र को तैयार किया, वहीं शेष राज्य सहायक सेना पर निर्भर रहते थे।

प्राचीन भारत के महाजनपद के नाम

प्राचीन भारत में कुल 16 महाजनपद शामिल थे जिनका उल्लेख उत्तर वैदिक काल से लेकर बौद्ध और जैन धर्म के ग्रंथों में भी देखने को मिल जाता है, इन 16 महाजनपदों की जानकारी निम्नलिखित है:-

महाजनपद का नाम महाजनपद की राजधानीवर्तमान भौगोलिक स्थिति
काशीवाराणसीवाराणसी, उत्तर प्रदेश
कोसलश्रावस्ती अयोध्या के आसपास का क्षेत्र, उत्तर प्रदेश
कुरुइंद्रप्रस्थदिल्ली,मेरठ एवं हरियाणा के आस-पास का क्षेत्र 
कम्बोज हाटक राजौरी/हाजरा, उत्तर प्रदेश 
अंगचंपाभागलपुर /मुंगेर के आस-पास का क्षेत्र, पूर्वी बिहार
मगधराजगृह, वैशाली, पाटलिपुत्रपटना /गया (मगध के आस-पास का क्षेत्र ), मध्य-दक्षिणी बिहार
वज्जिवैशाली, विदेह, मिथिला दरभंगा/मधुवनी के आस-पास का क्षेत्र, बिहार 
मल्लकुशावती देवरिया, उत्तर प्रदेश 
चेदिशक्तिमतीबुंदेलखंड, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश का कुछ क्षेत्र
वत्सकौशाम्बीप्रयागराज, उत्तर प्रदेश 
पांचालअहिछत्र ,काम्पिल्यउत्तरी उत्तर प्रदेश
मत्स्य या मच्छ विराट नगरजयपुर, राजस्थान 
सुरसेन या शूरसेन मथुरा मथुरा, उत्तर प्रदेश
गांधारतक्षशिलापेशावर व रावलपिंडी के आस-पास का क्षेत्र, पाकिस्तान 
अश्मक पोतनदक्षिण भारत में गोदावरी नदी घाटी के आस-पास का क्षेत्र
अवंतीउज्जैन ,महिष्मतिमालवा, मध्य प्रदेश

FAQs  

महानपद क्या है?

प्राचीन भारत के इतिहास को देखा जाए तो राज्य या प्रशासनिक इकाईयों को जनपद कहा जाता था। उत्तर वैदिक काल में महाजनपद के बारे में उल्लेख मिलता है।

16 महाजनपदों का अर्थ क्या है?

छठी शताब्दी ईसा पूर्व 16 महाजनपदों की स्थापना हुई थी, उन जनपदों में वो जनपद शामिल थे जो पहले कभी स्वायत्त हुआ करते थे।

भारत में कितने महाजनपद हैं?

प्राचीन भारत में कुल 16 महाजनपद थे।

जनपद और महाजनपद में क्या अंतर है?

जनपद महाजनपदों से छोटे होते थे, हालांकि जनपद ‘गणों, संघों और पौरियों’ से बड़े होते थे। वहीं महाजनपद को एक देश अथवा एक राज्य की भांति महान साम्राज्य की ख्याति प्राप्त हुआ करती थी।

महाजनपद शब्द किसका प्रतीक है?

महाजनपद शब्द को बड़ी संख्या में ‘ग्रामीण और शहरी बस्तियों के एकीकरण’ के प्रतीक के रूप में देखा जा सकता है।

महाजनपद में कितने राज्य शामिल थे?

महाजनपद में 16 राज्य शामिल थे। प्राचीन बौद्ध साहित्य, अंगुत्तर निकाय पाठ 16 महाजनपदों की सूची देता है। ये हैं – काशी, कोसल, अंग, मगध, वाज्जि, मल्ल, चेदि, वत्स, कुरु, पांचाल, मच्छ, सूरसेन, अश्मक, अवंति, गांधार और कम्बोज। ये महाजनपद या तो राजतंत्र या गणतंत्र (गणसंघ) हैं।

महाजनपद का निर्माण कैसे हुआ?

छठी शताब्दी ईसा पूर्व में कुछ साम्राज्यों के विकास में वृद्धि हुयी थी जो बाद में प्रमुख साम्राज्य बन गये और इन्हें महाजनपद या महान देश के नाम से जाना जाने लगा था। आर्य यहां की सबसे प्रभावशाली जनजाति थी जिसे ‘जन’ कहा जाता था जिससे जनपद शब्द की उत्पत्ति हुयी थी। 

महाजनपद का निर्माण कैसे हुआ?

छठी शताब्दी ईसा पूर्व में कुछ साम्राज्यों के विकास में वृद्धि हुयी थी जो बाद में प्रमुख साम्राज्य बन गये और इन्हें महाजनपद या महान देश के नाम से जाना जाने लगा था। आर्य यहां की सबसे प्रभावशाली जनजाति थी जिसे ‘जन’ कहा जाता था जिससे जनपद शब्द की उत्पत्ति हुयी थी। 

सबसे शक्तिशाली महाजनपद कौन सा है?

मगध महाजनपद की सीमा उत्तर में गंगा से दक्षिण में विन्ध्य पर्वत तक, पूर्व में चम्पा से पश्‍चिम में सोन नदी तक विस्तृत थीं। यह दक्षिणी बिहार में स्थित था जो कालान्तर में उत्तर भारत का सर्वाधिक शक्‍तिशाली महाजनपद बन गया। मगध की प्राचीन राजधानी राजगृह थी।

आशा है कि महाजनपद क्या है? का जवाब आपको मिल गया होगा। इससे आपका प्राचीन महाजनपद के इतिहास से संबंधित ज्ञान बढ़ा होगा। इतिहास से जुड़े हुए ऐसे ही अन्य ब्लॉग पढ़ने के लिए हमारी वेबसाइट Leverage Edu के साथ बने रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*

2 comments