Nahargarh Fort in Hindi: जानिए भारत की इस ऐतिहासिक इमारत का इतिहास और इससे जुड़े रोचक तथ्य 

1 minute read
Nahargarh Fort in Hindi

नाहरगढ़ का किला राजस्थान की राजधानी जयपुर शहर में स्थित है। यह अपनी नाज़ुक और खूबसूरत नक्काशी और पत्थर के शानदार काम के लिए खूब प्रसिद्द है। यह आमेर के प्रसिद्द किले के पास ही स्थित है। जयपुर घूमने आने वाले पर्यटकों के लिए यह किला भी एक दर्शनीय स्थल है। नाहरगढ़ का किला अरावली पर्वतमाला के ऊपर स्थित है। नाहरगढ़ के किले का निर्माण राजा जय सिंह द्वितीय ने कराया था। इस ब्लॉग में Nahargarh Fort in Hindi के बारे में सम्पूर्ण जानकारी दी जा रही है।  

नाहरगढ़ के किले का इतिहास 

नाहरगढ़ के किले का निर्माण जयपुर शहर की स्थापना करने वाले महाराज राजा जय सिंह ने करवाया था। इस किले को बनवाने का मुख्य उद्देश्य आमेर के किले की सुरक्षा करना था। इस किले की सबसे आश्चर्यजनक बात यह है कि इस किले पर आज तक कोई हमला नहीं हुआ। हालाँकि यह किला 18वीं सदी में मराठा सेनाओं के साथ संधियों पर हस्ताक्षर करने जैसी ऐतिहासिक घटनाओं का गवाह भी रहा है। इस किले को 1857 के विद्रोह के दौरान यूरोपीय लोगों के पनाहगार के रूप में भी जाना जाता है। वर्ष 1868 में राजा सवाई राम सिंह ने इस किले का जीर्णोद्धार कराया था।  

नाहरगढ़ के किले की संरचना 

यहाँ Nahargarh Fort in Hindi की संरचना के बारे में बताया जा रहा है : 

  • इस किले के चारो और सुरक्षा के लिए दीवारें बनवाई गयी हैं। 
  • नाहरगढ़ एक सुंदर इंडो-यूरोपियन आर्किटेक्चर है, जिसके अंदर कई खूबसूरत संरचनाओं का संग्रह है।
  • इस किले की संरचना दो मंजिला इमारत है जिन्हें राजा और उनकी बारह रानियों के लिए बनाया गया था।  
  • नौ समान अपार्टमेंट में विभाजित इस किले प्रत्येक में एक लॉबी, बेडरूम, शौचालय, रसोई और स्टोर बना हुआ है।
  • इन सब के अलावा महल के अन्य आकर्षणों में दीवान-ए-आम भी है जहाँ राजा अपने लोगों से मिलते थे और उनकी समस्याओं और शिकायतों को सुनते थे।

नाहरगढ़ के किले के अंदर स्थित दर्शनीय स्थल 

यहाँ Nahargarh Fort in Hindi के अंदर स्थित दर्शनीय स्थलों के बारे में बताया जा रहा है : 

जैविक पार्क 

नाहरगढ़ किले के परिसर आकर्षक संरचनाओं के अलावा एक नाहरगढ़ जूलॉजिकल पार्क भी स्थित है जो इस किले का एक खास आकर्षण है। नाहरगढ़ अभयारण्य के 7.2 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्र में फैले, जैविक पार्क को बारीक ग्रेनाइट और क्वार्टजाइट चट्टानों से सजाया गया है। यह पार्क अपने समृद्ध वनस्पतियों के लिए जाना जाता है जिसमें आप कई जानवरों को उनके प्राकृतिक परिवेश में देख सकते हैं। इस जैविक पार्क में एशियाई शेर, बंगाल टाइगर और भारतीय तेंदुआ भी पाए जाते हैं। सबसे खास बात तो यह है कि इस पार्क में पक्षियों की 285 प्रजातियां भी पाई जाती है जो पक्षी प्रेमियों को बेहद आकर्षित करती हैं। नाहरगढ़ जूलॉजिकल यहाँ एक और ऐसा खास पर्यटक केंद्र है जहां पर एशियाई शेर, बंगाल टाइगर, पैंथर, भेड़िये, हिरण, लकड़बग्घा, मगरमच्छ, हिमालयी काला भालू, सुस्त भालू, जंगली सूअर, आदि जैसे जानवर पाए जाते हैं।

मूर्तिकला पार्क 

नाहरगढ़ के किले में विशाल माधवेन्द्र पैलेस स्थित है। इस सुंदर महल को सवाई माधो सिंह ने अपनी वापसी की निशानी के तौर पर बनवाया था। इसके लगभग 200 वर्ष बाद क्यूरेटर पीटर ने इसे बेहतरीन मूर्तियों से सजाया। इस स्थान पर भारतीय और अंतर्राष्ट्रीय सहित 24 शीर्ष कलाकारों द्वारा बनाई गई 53 कलाकृतियां मौजूद हैं।  

नाहरगढ़ के किले के अंदर मनोरंजन संबंधी गतिविधियां 

 Nahargarh Fort in Hindi में आप निम्नलिखित गतिविधियां कर सकते हैं : 

  • नाहरगढ़ के किले के अंदर आप चाहें तो साइक्लिंग का मज़ा उठा सकते हैं।  
  • नाहरगढ़ के किले के अंदर स्थित जैविक पार्क के अंदर आप जंगली जानवरों की फोटोग्राफी कर सकते हैं।  
  • नाहरगढ़ के किले के अंदर एक रेस्टोरेंट भी स्थित है जिसमें आप स्वादिष्ट खाने का मज़ा भी ले सकते हैं।  

नाहरगढ़ के किले से जुड़े रोचक तथ्य

अब जानिए  Nahargarh Fort in Hindi से जुड़े कुछ रोचक तथ्य : 

  • नाहरगढ़ किला 700 फीट की ऊंचाई पर शहर की सुरक्षा के लिए बनाया गया था, इस किले पर कभी कोई आक्रमण नही हुआ।  
  • मुगलों द्वारा इस किले पर कभी कोई आक्रमण नही किया गया था, नाहरगढ़ किले में लगी पिस्तौल का उपयोग फायरिंग का सिंग्नल देने के लिये किया जाता था।
  • 1857 के विद्रोह के समय कुछ यूरोपीय लोगों ने इस किले में शरण भी ली थी। 
  •  नाहरगढ़ किले का सबसे आकर्षक हिस्सा माधवेंद्र भवन है, जो राज परिवार की  स्त्रियों के लिए  बनवाया गया था।
  • नाहरगढ़ के किले में बॉलीवुड की दो सुपरहिट फिल्मों रंग दे बसंती और शुद्ध देसी रोमांस की शूटिंग हो चुकी है। 

नाहरगढ़ के किले का महत्व 

Nahargarh Fort in Hindi हमारे लिए निम्नलिखित रूप से महत्वपूर्ण है : 

  • नाहरगढ़ का किला राजस्थान के गौरवशाली इतिहास का एक जीता जागता सबूत है। 
  • नाहरगढ़ का किला प्राचीन भारतीय शिल्पकला और स्थापत्य कला का एक उत्कृष्ट उदाहरण है।  
  • नाहरगढ़ का किला भारतीय चित्रकला की धरोहर को अपने में समेटे हुए है।  
  • नाहरगढ़ के किले में स्थित जैविक पार्क पर्यावरण की दृष्टि से बहुत ही महत्वपूर्ण है।  
  • आधुनिक समय में यह किला भारत में मुख्य पर्यटन स्थलों में से एक है और इससे भारत को एक अच्छी आमदनी होती है।  देश विदेश से हर साल करोड़ों लोग इस किले को देखने आते हैं।  
  • आगरा के किले को देखने आने वाले पर्यटकों के कारण से स्थानीय लोगों को रोजगार मिलता है। 

FAQs 

नाहरगढ़ का किला क्यों प्रसिद्ध है?

1857 में भारत विद्रोह के समय बहुत से यूरोपियन लोगो के राज्ये सवाई राम सिंह ने उसकी सुरक्षा लिए नाहरगढ़ किले में भेजा था। बॉलीवुड की कहि प्रसिद्ध फिल्मो की शूटिंग इसी किले में की गयी थी जैसे रंग दे बसंती, जोधा अकबर, नाहरगढ़ किले का सबसे मनमोहक भाग माधवेंद्र भवन है। जो रॉयल महिलाओ के लिए बनवाया गया था।

नाहरगढ़ किले का पुराना नाम क्या है?

इस किले का मूल नाम सुदर्शनगढ़ था, जिसे बाद में कुछ परिस्थियों को देखते हुए नाहरगढ़ में बदल दिया गया जिसका मतलब होता है ‘बाघों का निवास’।

नाहरगढ़ किला कितनी ऊंचाई पर है?

यह किला 700 फीट की ऊंचाई पर बना हुआ है।

आशा है कि आपको इस ब्लाॅग में Nahargarh Fort in Hindi के बारे में जानने को मिल गया होगा। इसी प्रकार के अन्य दुर्ग और किलों का इतिहास पढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*