विश्व जल दिवस पर भाषण : विश्व जल दिवस पर 200,300 और 500 शब्दों में भाषण 

1 minute read
Vishwa Jal Divas par bhashan

विश्व जल दिवस 22 मार्च को मनाया जाता है। इसका लक्ष्य विश्व के सभी देशों में साफ और सुरक्षित जल की उपलब्धता को सुनिश्चित करना है। इसका एक अन्य उद्देश्य जल के महत्व पर ध्यान भी केंद्रित करना है। ब्राजील की राजधानी रियो डी जेनेरियो में वर्ष 1992 में पर्यावरण और विकास का संयुक्त राष्ट्र सम्मलेन द्वारा आयोजित कार्यक्रम में विश्व जल दिवस मनाने की पहल की गई थी। इस कार्यक्रम का एक अन्य उद्देश्य लोगों के बीच जल संरक्षण का महत्व और साफ़ पीने योग्य जल का महत्व आदि बताना भी था। यहाँ विश्व जल दिवस पर भाषण 200, 300 और 500 शब्दों में भाषण दिए जा रहे हैं। 

विश्व जल दिवस पर 200 शब्दों में भाषण 

यहाँ विश्व जल दिवस पर भाषण 200 शब्दों में दिया गया है- 

माननीय अतिथिगण, शिक्षक और मेरे प्यारे साथियों, 

आज हम विश्व जल दिवस मना रहे हैं। यह हमें जल के महत्व की याद दिलाता है और जल संरक्षण के प्रति जागरूक भी बनाता है। 

जैसा कि हम जानते हैं, जल ही जीवन का आधार है। यह न केवल हमारे शरीर के लिए महत्वपूर्ण है, बल्कि कृषि, उद्योग और अन्य कई क्षेत्रों के लिए भी आवश्यक है। दुर्भाग्यवश आज जल संकट एक गंभीर समस्या बन गई है। जल प्रदूषण, जलवायु परिवर्तन और बढ़ती जनसँख्या के कारण दुनिया भर में लोगों को जल अभाव का सामना करना पड़ रहा है। 

इस समस्या का समाधान केवल तभी संभव है जब हम सब मिलकर जल संरक्षण के लिए कोशिश करें। हम चाहें तो निम्नलिखित प्रयासों से जल संरक्षण कर सकते हैं-

  • पानी को व्यर्थ न बहाएं : नल बंद करके ब्रश करें। नहाते समय कम पानी प्रयोग करें। कपड़े धोते समय पानी को बार बार न बदलें।  
  • बारिश के पानी का संग्रह करें : छतों पर बारिश के पानी को इकठ्ठा करके भूजल स्तर को बढ़ाने में मदद करें।  
  • जल प्रदूषण को रोकें : नदियों और झीलों में कचरा न फेंकें। घरेलू और औद्योगिक अपशिष्ट जल को उचित तरीके से प्रयोग करें।  
  • जल संरक्षण के बारे में जागरूकता फैलाएं : अपने परिवार, दोस्तों और समुदाय के लोगों को जल के महत्व के बारे में बताएं।

आइए हम सब मिलकर जल संरक्षण के लिए प्रयास करें और इस अनमोल प्राकृतिक संसाधन को बचाएं।

याद रखें, पानी को बचाना, जीवन को बचाना है।

विश्व जल दिवस पर 300 शब्दों में भाषण 

यहाँ 300 शब्दों में विश्व जल दिवस पर भाषण दिया जा रहा है : 

माननीय अतिथिगण, शिक्षकगण और मेरे प्यारे साथियों,

नमस्कार !

आज 22 मार्च 2024 को हम विश्व जल दिवस मना रहे हैं। यह दिवस हमें जल के महत्व की याद दिलाता है और जल के संरक्षण के प्रति जागरूक बनाता है। 

जैसा कि हम जानते हैं, जल जीवन का आधार है। यह न केवल हमारे शरीर के लिए महत्वपूर्ण है, बल्कि कृषि उद्योग और अन्य कई क्षेत्रों के लिए भी आवश्यक है। लेकिन, आज जल संकट एक गंभीर समस्या बन गया है। जलवायु परिवर्तन, बढ़ती जनसँख्या जल प्रदूषण और अत्यधिक जल प्रयोग के कारण दुनिया भर में लोगो को जल की कमी का सामना करना पड़ रहा है। 

यह समस्या इतनी गंभीर है कि यदि हमने अभी से जल संरक्षण के प्रयास नहीं किए, तो भविष्य में जल युद्धों के होने की संभावना बढ़ जाएगी। इस समस्या का समाधान केवल तभी संभव है जब हम सब मिलकर जल संरक्षण के लिए प्रयास करें। हमें पानी को बचाने के लिए अनेक प्रयास करने चाहिए : 

  • पानी को बेकार न बहाएं : नल बंद करके ब्रश करें। नहाते समय पानी का उपयोग करें और कपड़े धोते समय पानी को बर्बाद न करें।
  • बारिश के पानी का संग्रह करें : छत पर बारिश के पानी को इकठ्ठा करें। इससे भूजल स्तर को बढ़ाने में मदद मिलेगी। 
  • जल कुशल उपकरणों का प्रयोग करें : कम पानी का उपयोग करने वाले उपकरणों का उपयोग करें जैसे कम प्रवाह वाले नल शॉवर हेड।  
  • जल प्रदूषण को रोकें : नदियों और झीलों में कचरा न फेंकें, घरेलू जल का उचित तरीके से प्रयोग करें। 
  • जल संरक्षण के बारे में जागरूकता फैलाएं : अपने परिवार, मित्रों और समुदाय को जल संरक्षण के महत्व के बारे में बताएं। 

जल संरक्षण केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं है, यह हम सबकी जिम्मेदारी है। 

आइए हम सब मिलकर जल बचाने और इस अनमोल प्राकृतिक संसाधन को संरक्षित करने के लिए प्रयास करें। 

विश्व जल दिवस पर भाषण 500 शब्दों में 

प्रिय साथियों, 

आज हम सभी जल संरक्षण दिवस के उत्सव में एक साथ आए हैं, जो हमें जल संरक्षण की महत्ता को समझाने और सार्थक कदम उठाने के लिए अवसर प्रदान करता है। जल हमारे जीवन का आधार है, हमारे शरीर के अधिकतर भाग में पानी ही पाया जाता है। यह हमारी प्राकृतिक संसाधनों की एक अनमोल धारा है, हमें इसका सम्मान करना चहिए।  

आज के युग में, हमें जल संरक्षण की अधिक महत्वपूर्णता को समझने की ज़रूरत है। बढ़ती आबादी, अनुपयुक्त जल व्यवहार और जल संकट के चलते, हमारे जल संसाधन खतरे का सामना कर रहे हैं। हमें जल संरक्षण को साकार करने के लिए सक्रीय रूप से काम करना होगा। 

जल संरक्षण के उपायों की बात करें तो हमें सामुदायिक स्तर पर जागरूकता फैलाने की ज़रूरत है। जल संरक्षण के लिए संवेदनशीलता, जल सुरक्षा और पानी के उपयोग में सावधानी बरतना महत्वपूर्ण है। साथ ही, नदियों और झीलों की साफ़ सफाई, वाटर हार्वेस्टिंग और विद्युतीय पानी करने के साथ साथ पानी का उपयोग करना भी आवश्यक है। 

साथ ही, हमें अपने निजी जीवन में भी जल संरक्षण के लिए जिम्मेदारी लेनी होगी। छतों पर वाटर हार्वेस्टिंग की व्यवस्था करना, बारिश के पानी का संचयन, पानी के उपयोग में जागरूकता बढ़ाना हमारी प्रतिबद्धता को दिखाता है। 

बड़े बड़े महापुरुषों ने कहा है कि जल है तो कल है। यानी जल हमारा भविष्य है। 

जल को जीवन का आधार माना जाता है। जल के कारण ही सभी प्राणी इस संसार में जीवित हैं। जब हमें प्यास लगती है तो हमारे सामने कितने भी स्वादिष्ट से स्वादिष्ट पेय पदार्थ क्यों न रखें हों, हम पानी ही पीते हैं। इसी बात से पता चलता है कि जल हमारे जीवन के लिए कितना महत्वपूर्ण है। 

समापन रूप में, जल संरक्षण के लिए हम सभी को मिलकर काम करना चाहिए। हमारे जल संसाधनों की रक्षा करना हमारी नैतिक जिम्मेदारी है। आज,इस जल संरक्षण दिवस पर हमें वचन देना चाहिए कि हम जल संरक्षण के प्रति सक्रीय रहेंगे और आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ और स्वस्थ जल संसाधनों को सुरक्षित रखेंगे।  

जल संरक्षण के उपाय

जल संरक्षण के लिए कुछ उपाय किए जा सकते हैं-

  1. वर्षा का जल संचित करके उसे प्रयोग करें 
  2. स्थानीय पानी का इस्तेमाल घरेलू कामों के लिए करने से पानी की बचत होती है। कोशिश करें की आप घरेलू कामों के लिए स्थानीय पानी का अधिक से अधिक प्रयोग कर सकें। 
  3. सामान्य गतिविधियों में जल बर्बाद न करें। सामान्य गतिविधियों जैसे नहाना और और बर्तन धोना आदि में पानी की बचत करने की कोशिश करें। 
  4. जल संरक्षण के लिए ऐसी तकनीकों का प्रयोग करें जिनसे पानी बचाया जा सके। इसके साथ ही अपने आसपास के अन्य लोगों को भी जल संरक्षण की तकनीकों के बारे में बताएं। 
  5. पानी को बचाने के लिए सिंक फिक्सर्स का प्रयोग करें जिससे पानी को बर्बाद होने से बचाया जा सके। 
  6. अपने असपास नहरें, तालाब आदि का निर्माण लोगों के सहयोग से करवाकर 
  7. समुद्रतल के पानी का प्रयोग अपनी कार आदि धोने के लिए करें। इससे साफ पानी की बचत होगी। 
  8. लोगों को जल सरक्षण के प्रति जागरूक करें। अपने बच्चों को भी जल संरक्षण की शिक्षा दें। 

जल संरक्षण पर 10 लाइन 

यहाँ जल संरक्षण पर 10 लाइन दी गई हैं-

  1. जल संरक्षण वर्तमान समय का सबसे गंभीर मुद्दा है और हमें पानी को बचाने की कोशिश करनी चाहिए।  
  2. हमें पानी की बर्बादी को रोकने के लिए लोगों को शिक्षित करना चाहिए।  
  3. जल संरक्षण में सभी जल स्रोतों जैसे नदी, नहर और तालाब सभी का पानी बचाना आदि आता है। 
  4. आज स्कूली बच्चों को भी जल संरक्षण के बारे पढ़ाए जाने की ज़रूरत है ताकि वे आगे चलकर जिम्मेदार नागरिक बन सकें। 
  5. हमें पानी को बचाने के लिए जल संरक्षण की आधुनिक तकनीकों का प्रयोग करना  चाहिए।  
  6. यह हमारी नैतिक जिम्मेदारी है कि हम अपनी आने वाली पीढ़ियों के लिए जल संसाधनों को सुरक्षित रखें।  
  7. साफ पानी आज के समय की सबसे बड़ी ज़रूरत है। इस कारण से जल संरक्षण ज़रूरी है। 
  8. इस जल संरक्षण दिवस पर सभी नागरिकों को जल संरक्षण की शपथ लेनी चाहिए।  
  9. जल संरक्षण आज के समय की मांग है।  
  10. जल संरक्षण आने वाले पीढ़ियों के लिए एक गारंटी  कि उन्हें पीने के लिए साफ और मीठा पानी मिलेगा। 

FAQs 

विश्व जल दिवस मनाने का उद्देश्य क्या है?

विश्व जल दिवस मनाने का उद्देश्य लोगों को जल संरक्षण के लिए जागरूक करना है।  

विश्व जल दिवस का पहला विषय क्या था?

1993 में पहले विश्व जल दिवस का विषय ‘ जीवन के लिए जल ‘ था

विश्व जल दिवस की शुरुआत किसने की?

दिसंबर 1992 में,संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 22 मार्च को विश्व जल दिवस के रूप में मनाए जाने की घोषणा की।  

आशा है कि आपको विश्व जल दिवस पर भाषण की जानकारी मिली होगी जो आपके सामान्य ज्ञान को बढ़ाने का काम करेगी। इसी प्रकार के अन्य ट्रेंडिंग इवेंट्स पर ब्लॉग्स पढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ बनें रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*