विश्व हाथी दिवस कब मनाया जाता है एवं उद्देश्य और इतिहास   

1 minute read
विश्व हाथी दिवस कब मनाया जाता है 

हाथी पृथ्वी पर पाया जाने वाला सबसे बड़ा जानवर है। हाथी पारिस्थितिक तंत्र का एक अहम हिस्सा हैं। हाथियों को जंगलों का निर्माता भी कहा जाता है। भारतीय वन्यजीव संरक्षण अधिनियम, 1972 में हाथियों को सबसे महत्वपूर्ण वन्यजीव का दर्जा दिया गया है। हाथियों की संख्या लगातार कम होती जा रही है। इसी कारण से इन्हें विलुप्त होने से बचाने के लिए हर साल विश्व हाथी दिवस मनाया जाता है। यहाँ विश्व हाथी दिवस कब मनाया जाता है और इसके महत्व एवं इससे जुड़े तथ्यों के बारे में विस्तार से बताया जा रहा है। 

विश्व हाथी दिवस कब मनाया जाता है? 

पूरी दुनिया का ध्यान हाथियों के संरक्षण और उसकी अवैध तस्करी की ओर आकर्षित करने के उद्देश्य से विश्व हाथी दिवस 12 अगस्त को मनाया जाता है। 

विश्व हाथी दिवस का इतिहास 

विश्व हाथी दिवस को मनाए जाने का प्रस्ताव सिम्स एंड एलीफेंट इंट्रोडक्शन फाउंडेशन की ओर से वर्ष 2011 में रखा गया था लेकिन इसे आधिकारिक रूप से मनाए जाने की घोषणा 12 अगस्त 2012 को की गई। यह थाईलैंड की रानी की हाथियों को बचाने की एक पहल है। 

विश्व हाथी दिवस को मनाए जाने के उद्देश्य 

विश्व हाथी दिवस विभिन्न उद्देश्यों को पूरा करने के लिए मनाया जाता है : 

  • विश्व हाथी दिवस का उद्देश्य हाथियों को लुप्त होने से बचाना है।  
  • विश्व हाथी दिवस को मनाए जाने के पीछे का उद्देश्य हाथियों को बचाने के लिए उपायों, पुनर्वास और उनके लिए बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मुहैया करने के प्रति लोगों का ध्यान खींचना है। 
  • इसका एक अन्य उद्देश्य हाथियों की तस्करी को रोकने और इसके लिए प्रयास करने के लिए सरकारों को जागरूक करना भी है। 

क्यों किया जाता है हाथी का शिकार?

हाथी का शिकार उसके बहुमूल्य दांतों के लिए किया जाता है। हाथी के दांतों से कीमती दवाएं और आभूषण बनाए जाते हैं। एक आंकड़े के अनुसार हर साल लगभग 20,000 से अधिक हाथियों का शिकार पूरी दुनिया में किया जाता है। इसके अलावा हाथी के अन्य अंगों जैसे खाल और नाखूनों की तस्करी भी की जाती है। 

सम्बंधित आर्टिकल्स 

विश्व दुग्ध दिवसवैश्विक माता पिता दिवस
तेलंगाना स्थापना दिवसविश्व साइकिल दिवस
विश्व पर्यावरण दिवसराष्ट्रीय उच्च शिक्षा दिवस
विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस राष्ट्रीय सर्वश्रेष्ठ मित्र दिवस

आशा है कि इस ब्लाॅग में आपको विश्व हाथी दिवस कब मनाया जाता है?  से जुड़ी पूरी जानकारी मिल गई होगी। इसी तरह के अन्य ट्रेंडिंग आर्टिकल्स पढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*