Bharat Ke Padosi Desh – जानिए कौन हैं भारत के पड़ोसी देश और उनकी राजधानियां

1 minute read
Bharat Ke Padosi Desh

भारत की खूबसूरती को दुनिया में अलग ही पहचान मिली है। भारत की सीमा 9 देशों के साथ लगती है। चीन और रूस के बाद भारत की दुनिया में तीसरी सबसे बड़ी अंतरराष्ट्रीय सीमा है। यह दुनिया की सबसे संवेदनशील सीमा भी है, जिसमें चरम जलवायु परिस्थितियों से लेकर घुसपैठ तक की कमजोरियां हैं। भारत के पड़ोसी देशों को जानना जरूरी है, क्योंकि कई बार प्रतियोगी परीक्षाओं के अलावा अन्य एग्जाम में भी इस तरह के प्रश्न पूछे जाते हैं। इसलिए इस ब्लाॅग में आप Bharat Ke Padosi Desh के बारे में विस्तृत जानेंगे।

भारत के पड़ोसी देश और उनकी राजधानियां क्या हैं?

जनसंख्या की दृष्टि से भारत विश्व का सबसे बड़ा देश है। क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत विश्व का सातवां सबसे बड़ा देश है। ‘भारत के पड़ोसी देश’ देश में आयोजित विभिन्न सरकारी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण सामान्य जागरूकता विषय है। अफगानिस्तान, भूटान, बांग्लादेश, मालदीव, चीन, म्यांमार, नेपाल, पाकिस्तान और श्रीलंका भारत की सीमा से लगे देश हैं। Bharat Ke Padosi Desh और उनकी राजधानियों के बारे में विस्तार से बताया गया है।

Bharat Ke Padosi Desh और उनकी राजधानी

Bharat Ke Padosi Desh और उनकी राजधानियों की लिस्ट इस प्रकार हैः

भारत के पडो़सी देशों का नाम पड़ोसी देशों की राजधानी
पाकिस्तान इस्लामाबाद
अफगानिस्तान काबुल
म्यांमार नैप्यीदा
नेपाल काठमांडू
चीन बीजिंग
मालदीव माले
भूटान थिम्पू
श्रीलंका कोलंबो
बांग्लादेश ढाका

पाकिस्तान

पाकिस्तान भारत के उत्तर-दक्षिण कोने पर स्थित है। पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद है। जम्मू कश्मीर, पंजाब, राजस्थान और गुजरात भारत की सीमा से सटे हुए हैं। पाकिस्तान के दक्षिण में अरब सागर हैं और उत्तर में अफगानिस्तान स्थित है।

अफगानिस्तान

अफगानिस्तान की जनसंख्या लगभग 3 करोड़ है। अफगानिस्तान की राजधानी काबुल है। मध्य एशिया में स्थित अफगानिस्तान का क्षेत्रफल लगभग 6,52,230 वर्ग किमी है। अफगानिस्तान में लोगों द्वारा पालन किया जाने वाला प्रमुख धर्म इस्लाम है।

चीन

विश्व का दूसरी अधिक जनसंख्या वाला देश चीन लगभग 95,96,960 वर्ग किमी क्षेत्रफल में फैला हुआ है। देश दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं में से एक है। चीन की राजधानी बीजिंग है। चीन की लिखित भाषा प्रणाली सबसे पुरानी है जो आज भी लिखी जाती हैं और यहां की मुख्य भाषा मंदारिन है।

नेपाल

नेपाल भारत के उत्तर-पूर्व में स्थित है और लगभग 1,47,181 वर्ग किमी क्षेत्र में फैला हुआ है। दुनिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट नेपाल में स्थित है। नेपाल की राजधानी काठमांडू है। अर्थव्यवस्था का एक बड़ा हिस्सा पर्यटन द्वारा नियंत्रित किया जाता है, और सरकार एक संघीय संसदीय गणतंत्र है।

भूटान

भूटान में सरकार का संसदीय स्वरूप है और अर्थव्यवस्था के प्राथमिक स्रोतों में जलविद्युत, कृषि, वानिकी और पर्यटन शामिल हैं। 38,394 वर्ग किलोमीटर क्षेत्रफल में फैले इस देश की आबादी बौद्ध धर्म के बाद हिंदू धर्म का पालन करती है। भौगोलिक और राजनीतिक परिस्थितियों के तहत वर्तमान में यह देश भारत के करीब है और यहां की मुख्य भाषा जोङखा है।

बांग्लादेश

भारत और बांग्लादेश दुनिया की सबसे लंबी सीमाओं में से एक साझा करते हैं और इसका क्षेत्रफल लगभग 1,43,998 वर्ग किमी है और इसकी तटरेखा 580 किमी है। बांग्लादेश की कुल आबादी का 98% हिस्सा बंगाली ही बोलते हैं। बांग्लादेशी राज्य, राजशाही, ढाका, चटगांव, खुलना, रंगपुर और सिलहट, भारत के साथ अपनी सीमाएं साझा करते हैं।

म्यांमार

म्यांमार मुख्य भूमि दक्षिण एशिया के पश्चिमी भाग में स्थित है और यह लगभग 6,76,578 वर्ग किमी के क्षेत्र में फैला हुआ है। राष्ट्रपति गणतंत्र द्विसदनीय विधायिका द्वारा देश पर शासन करता है। भारत म्यांमार का चौथा सबसे बड़ा निर्यात बाज़ार है। म्यांमार का पुराना नाम बर्मा है। भारत की पूर्व सीमा से म्यांमार मिलती है।

श्रीलंका

श्रीलंका लगभग 65,610 वर्ग किमी के क्षेत्र में फैला हुआ है। श्रीलंका की राजधानी कोलंबो है। कई लोग इसे एक पर्यटन स्थल मानते हैं और यह उन स्थानों में से एक है जो कई जातीय समूहों और धार्मिक संस्कृतियों का घर है।

मालदीव

मालदीव के प्रवाल द्वीप लगभग 90,000 वर्ग किलोमीटर में है और इसकी राजधानी माले है। हिंद महासागर-अरब समुद्री क्षेत्र में स्थित, द्वीप राष्ट्र मालदीव भारत के दक्षिण-पश्चिम में स्थित है। केवल 298 वर्ग किमी के क्षेत्र में फैले मालदीव में एक हजार से अधिक मूंगा द्वीप शामिल हैं। देश में प्रमुख धर्म इस्लाम है।

भारत के कितने राज्य पड़ोसी देश की सीमा से जुड़ते हैं?

Bharat Ke Padosi Desh जानने के साथ यह समझना जरूरी है कि भारत के कितने राज्य पड़ोसी देशों की सीमा से जुड़ते हैं। पड़ोसी देशों की सीमा से जुड़ने वाले राज्यों में जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, पंजाब, बिहार, नागालैंड, मणिपुर, राजस्थान, गुजरात, उत्तराखंड, सिक्किम, पश्चिम बंगाल, असम, मेघालय, त्रिपुरा, मिजोरम, उत्तर प्रदेश आदि शामिल हैं।

भारत के पड़ोसी देशों की मुद्रा क्या है?

भारत के पड़ोसी देशों की मुद्रा इस प्रकार हैः

भारत के पड़ोसी देश भारत के पड़ोसी देशों की मुद्रा
नेपाल रुपया (NPR)
भूटान नगुल्ट्रम, भारतीय रुपया
बांग्लादेश टाका 
पाकिस्तान पाकिस्तानी रुपया (PKR)
अफगानिस्तान अफगानी 
चीन रेन्मिन्बी (युआन)
म्यांमार क्याट 
श्रीलंका श्रीलंकाई रुपया (LKR)
मालदीव मालदीवियन रूफिया (MVR)

भारत का सबसे निकटतम पड़ोसी देश कौन सा है?

भारत का सबसे निकटतम पड़ोसी देश पाकिस्तान है। पाकिस्तान, भारत के उत्तर-दक्षिण के कोने पर स्थित है। भारत के कुछ राज्य पाकिस्तान की सीमा से सटे हुए हैं। जम्मू कश्मीर, पंजाब, गुजरात और राजस्थान हैं। पाकिस्तान के अलावा श्रीलंका, बांग्लादेश और म्यांमार भी भारत के सबसे निकटतम पड़ोसी देश माने जाते हैं।

भारत के पड़ोसी देश Map 

Bharat Ke Padosi Desh का Map ऑफिशियल वेबसाइट पर इस तरहडाउनलोड कर सकते हैंः

  1. कैंडिडेट्स को सबसे पहले सर्वे ऑफ इंडिया की ऑफिशियल वेबसाइट www.surveyofindia.gov.in पर जाना होगा।
  2. अब “india-and-adjacent-countries” पर क्लिक करना होगा।
  3. विंडो ओपन होते ही भारत के पड़ोसी देश Map आपके सामने आएगा।
  4. अब आप इसे डाउनलोड कर सकते हैं।

FAQs

भारत का सबसे छोटा पड़ोसी देश कौन सा है?

क्षेत्रफल की दृष्टि से भूटान भारत का सबसे छोटा पड़ोसी देश है।

भारत पाकिस्तान सीमा किसे कहा जाता है?

भारत पाकिस्तान सीमा को रेडक्लिफ लाइन कहा जाता है।

भारत के कितने राज्य पाकिस्तान की सीमा से लगे हैं?

राजस्थान, जम्मू और कश्मीर, गुजरात और पंजाब पाकिस्तान की सीमा से लगे हुए हैं।

भारत के 9 पड़ोसी देश कौन कौन से हैं?

भारत के 9 पड़ोसी देश पाकिस्तान, अफगानिस्तान, म्यांमार, नेपाल, चीन, मालदीव, भूटान, श्रीलंका, बांग्लादेश हैं।

आशा है कि इस ब्लाॅग में आपको Bharat Ke Padosi Desh और उनकी राजधानियों के बारे में जानकारी हो गई होगी। इसी तरह के अन्य जीके के ब्लॉग्स पढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*

20,000+ students realised their study abroad dream with us. Take the first step today.
Talk to an expert