विश्व हाथी दिवस: हाथियों के संरक्षण के लिए समर्पित एक खास दिन

1 minute read
विश्व हाथी दिवस

हाथी पृथ्वी पर पाया जाने वाला सबसे विशालकाय स्थलीय पशु है। हाथी को सबसे बुद्धिमान और भावनात्मक रूप से सजग जानवरों की श्रेणी में भी रखा जाता है। हाथी पृथ्वी के पारिस्थितिक तंत्र का मुख्य अंग है और ये जंगल के निर्माण में बड़ी भूमिका अदा करते हैं। हाथी वनस्पतियों और पौधों को खाकर जहाँ भी मल त्याग करते हैं, वहां नए पौधे उग जाते हैं। इस प्रकार से वनों का निर्माण होता है। हाथी के अंगों से विभिन्न प्रकार की औषधियां और आभूषण बनाए जाते हैं। इस कारण से हाथियों का शिकार भी किया जाता है। हाथियों को शिकार से बचाने और उन्हें संरक्षित करने के लिए हर साल विश्व हाथी दिवस मनाया जाता है। 

विश्व हाथी दिवस के क्या है? 

विश्व हाथी दिवस हर साल 12 अगस्त को मनाया जाता है। विश्व हाथी दिवस वास्तव में एक पहल है, जिसके तहत लोगों को हाथियों के संरक्षण के लिए प्रेरित किया जाता है। विश्व हाथी दिवस हाथियों को शिकार से बचाने के लिए लोगों को जागरूक करने का एक अभियान है।

विश्व हाथी दिवस की शुरुआत कब हुई थी? 

विश्व हाथी दिवस को मनाए जाने का प्रस्ताव सिम्स एंड एलीफेंट इंट्रोडक्शन फाउंडेशन जो कि यह थाईलैंड की रानी की हाथियों को बचाने की एक पहल है, की ओर से वर्ष 2011 में रखा गया था लेकिन इसे आधिकारिक रूप से मनाए जाने की घोषणा 12 अगस्त 2012 को की गई। 

विश्व हाथी दिवस मनाया जाना क्यों महत्वपूर्ण है?

विश्व हाथी दिवस विभिन्न उद्देश्यों को पूरा करने के लिए मनाया जाता है-

  • हाथियों को लुप्त होने से बचाने हेतु।  
  • हाथियों को बचाने के लिए उपायों, पुनर्वास और उनके लिए बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मुहैया कराने हेतु। 
  • इसका एक अन्य उद्देश्य हाथियों की तस्करी को रोकने और इसके लिए प्रयास करने के लिए सरकारों को जागरूक करना भी है।

विश्व हाथी दिवस कैसे मनाया जाता है? 

विश्व हाथी दिवस विभिन्न गतिविधियों के द्वारा मनाया जाता है-

  • जागरूकता कार्यक्रम: स्कूलों, कॉलेजों और समुदायों में हाथियों के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए भाषण, सेमिनार और कार्यशालाएं आयोजित की जाती हैं।
  • पोस्टर और बैनर: हाथियों के संरक्षण के महत्व को दर्शाने वाले पोस्टर और बैनर लगाए जाते हैं।
  • समाज सेवा: हाथी संरक्षण केंद्रों में स्वयंसेवा करके या हाथियों के लिए धन जुटाकर योगदान दिया जाता है।
  • वन्यजीव अभयारण्यों की यात्रा: हाथियों को उनके प्राकृतिक आवास में देखने के लिए वन्यजीव अभ्यारण  (Wildlife Sanctuary) की यात्रा की जाती है।
  • सामाजिक मीडिया अभियान: हाथियों के संरक्षण के लिए सोशल मीडिया पर जागरूकता फैलाने के लिए हैशटैग और अभियान चलाए जाते हैं जैसे #SaveTheElephant और #WorldElephantDay आदि।
  • वीडियो और फोटो: हाथियों के जीवन और चुनौतियों पर आधारित फिल्मों और फोटो का प्रदर्शन किया जाता है।
  • हाथी दौड़ और खेल: कुछ जगहों पर हाथी दौड़ और अन्य खेल आयोजित किए जाते हैं, हालांकि इन गतिविधियों को लेकर कुछ विवाद भी हैं।

पृथ्वी के लिए क्यों महत्वपूर्ण हैं हाथी? 

हाथी पृथ्वी के लिए महत्वपूर्ण हैं क्योंकि-

  • हाथी जंगलों के निर्माण में अहम भूमिका अदा करते हैं।  
  • हाथी पृथ्वी के पारिस्थितिक तंत्र का अहम भाग है। इनका विलुप्त होना प्रकृति के अस्तित्व के लिए खतरनाक हो सकता है।
  • एशिया महाद्वीप के प्रतीक के रूप में हाथी पर्यटन के आकर्षण का केंद्र हैं, जो बड़ी संख्या में पर्यटकों को आकर्षित करते हैं और उससे प्राप्त धन जंगली क्षेत्रों की रक्षा करने में मदद करता है।
  • हाथी पृथ्वी पर जैव विविधता बनाए रखने में बड़ी मदद करते हैं।  

क्यों शिकारियों के निशाने पर रहते हैं हाथी? 

लगातार किए जाने वाले शिकार के कारण हाथियों की संख्या में भारी गिरावट आ गई है और ये विलुप्त होने की कगार पर आ गए हैं, जिसके कारण इनके अस्तित्व के लिए संकट खड़ा हो गया है। हाथी विभिन्न कारणों से शिकार बनाए जाते हैं-

  • हाथियों के दांतों से तरह-तरह की दवाओं और आभूषणों का निर्माण किया जाता है। 
  • हाथी के नाखूनों से भी आभूषण और विभिन्न प्रकार के सजावट के सामान बनाए जाते हैं। 
  • हाथी की खाल भी अवैध बाजार में बहुत महंगी बिकती है।  
  • कुछ शिकारी हाथी के मांस की तस्करी करने के लिए भी हाथी का शिकार करते हैं। 

हाथियों को होने वाले खतरे 

वर्तमान समय में हाथियों को विभिन्न प्रकार के खतरों का सामना करना पड़ता है : 

  • मानव बस्तियों के विस्तार और आर्थिक विकास के कारण हाथियों के आवासों का काफी नुकसान हुआ है। इससे न केवल हाथियों के लिए उपलब्ध स्थान कम हो गया है, बल्कि उनके प्रवासी पैटर्न में भी बाधा आ रही है।
  • जैसे-जैसे वन कम होते जा रहे हैं, हाथी भोजन की तलाश में मानव बस्तियों का रुख करने लगे हैं, जिसके कारण मानव और हाथियों के बीच संघर्ष के कारण हाथियों को नुकसान पहुंचता है। 
  • हाथी के दांत और अन्य अंगों के लिए बड़ी संख्या में उनका अवैध शिकार किया जाता है।  
  • कई बार हाथी रेलगाड़ियों से टक्कर, बिजली की चपेट में आना और गड्ढों में गिर जाने जैसी दुर्घटनाओं के कारण भी अपनी जान गँवा बैठते हैं।

हाथी के संरक्षण के लिए सरकार की ओर से उठाए गए कदम 

हाथियों के संरक्षण के लिए भारत सरकार ने विभिन्न कदम उठाए हैं-

  • वर्ष 1992 में भारत सरकार ने प्रोजेक्ट एलिफेंट की शुरुआत की थी, जिसका उद्देश्य हाथियों का संरक्षण करना था। 
  • भारत सरकार हाथियों के लिए सुरक्षित प्रवास मार्ग बनाने के लिए लगातार प्रयासत है। 
  • भारत सरकार हाथियों के लिए सुरक्षित आवासों का निर्माण कराने के लिए निरंतर कोशिशों में लगी हुई है।  
  • हाथियों को भारतीय वन्यजीव (संरक्षण) अधिनियम, 1972 की अनुसूची-I के तहत संरक्षित किया गया है, जो उनके शिकार और व्यापार पर प्रतिबंध लगाता है।
  • मानव-हाथी संघर्ष से प्रभावित परिवारों को मुआवजा प्रदान किया जाता है, जिससे सह-अस्तित्व को बढ़ावा देने में मदद मिलती है।
  • जंगली हाथियों के स्वास्थ्य और खुशहाली को बरकरार रखने के लिए उनमें बीमारियों का पता लगाकर रोकथाम करने की मुहिम सरकार की ओर से शुरू की गई है।  
  • हाथियों को संरक्षित करने के लिए सरकार ने सर्कस में हाथियों के उपयोग पर रोक लगा दी है। 

FAQs 

सबसे ज्यादा हाथी कौन से राज्य में है?

भारत में सबसे ज्यादा हाथी कर्नाटक राज्य में पाए जाते हैं।

हाथी को राष्ट्रीय धरोहर कब घोषित किया गया?

हाथी को वर्ष 2010 में राष्ट्रीय धरोहर घोषित किया गया था।

भारत में कितने नर हाथी हैं?

एक रिपोर्ट के अनुसार भारत में केवल 1200 नर हाथी ही बचे हैं।

सम्बंधित आर्टिकल्स 

विश्व दुग्ध दिवसवैश्विक माता पिता दिवस
तेलंगाना स्थापना दिवसविश्व साइकिल दिवस
विश्व पर्यावरण दिवसराष्ट्रीय उच्च शिक्षा दिवस
विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस राष्ट्रीय सर्वश्रेष्ठ मित्र दिवस

आशा है कि इस ब्लाॅग में आपको विश्व हाथी दिवस से जुड़ी पूरी जानकारी मिल गई होगी। इसी तरह के अन्य ट्रेंडिंग आर्टिकल्स पढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*