Easter 2023: ईस्टर कब है? जानिए क्या है ईस्टर अंडे और ख़रगोश का कनेक्शन

1 minute read
58 views
easter sunday

ईस्टर, ईसाई कैलेंडर में सबसे पवित्र दिन प्रभु और उद्धारकर्ता ईसा मसीह के पुनः जीवित होने को सेलिब्रेट करता है। यह पालन ईसाई धर्म का सबसे केंद्रीय और महत्वपूर्ण सिद्धांत है। ईसा मसीह को सूली पर चढ़ाए जाने के तीसरे दिन उनके फिर से जीवित हो उठने का उत्सव मनाया जाता है। यह दुनिया में बुराई और पाप पर सभी अच्छाई की जीत को भी दर्शाता है। 

ईस्टर संडे एक ऐसा दिन है जो लेंट के अंत, पवित्र सप्ताह के अंत का प्रतीक है। यह ईस्टर ट्रिडुम का आखिरी दिन है। इसे ‘पास्का’ भी कहा जाता है जो हिब्रू शब्द ‘पेसच’ से आया है, जिसका अर्थ है ‘फसह’। आईये जानें क्या होता है easter meaning in hindi. 

Easter meaning in hindi

ईसाई धर्म से जुड़े लोग गुड फ्राइडे के दिन प्रभु यीशु जीसस क्राइस्ट को याद करते हैं। इस दिन इस समुदाय के लोग अपनी गलतियों के लिए माफी मांगते हैं। ईसाई धर्म के लोग इस त्यौहार को काफी मान्यता से मनाते हैं। ईस्टर के दिन चर्च की सजावट की जाती है। इस खास दिन पर प्रार्थनाएं भी आयोजित की जाती हैं।

ईस्टर कब है?

यह जान लेने के बाद की easter meaning in hindi क्या होता है? आईये जान लेते हैं कि इस साल ईस्टर कब है? ईस्टर हर साल अलग-अलग तारीख़ पर मनाया जाता है। इस साल ईस्टर रविवार 9 अप्रैल 2023 को मनाया जाएगा। ईस्टर के दिन ईसाई समुदाय के लोग चर्च में प्रार्थना करते हैं। इसके बाद फैमिली और दोस्त के साथ स्पेशल भोजन किया जाता है। 

ईस्टर पर अंडों का महत्व 

ईस्टर तक जाने वाले सप्ताह (पवित्र सप्ताह) के दौरान अंडे खाने की अनुमति नहीं थी। इसलिए लोग एक सप्ताह तक अंडे को सहेज कर रखते गए और फिर ईस्टर के दिन यह अंडे सजाकर बच्चों को उपहार के रूप में दिए गए। विक्टोरियन लोगों ने ईस्टर को उपहारों से भरे साटन से ढके कार्डबोर्ड अंडे के साथ परंपरा को अपनाया। इसके बाद से अंडे देने की परंपरा शुरू हो गई। यह परंपरा आज भी लोगों द्वारा ज़ोरों- शोरों से मनाई जाती है।

ईस्टर और ख़रगोश 

ईस्टर बनी (Easter Bunny ) की कहानी बुतपरस्त- मूर्तिपूजा परंपरा से जुड़ी हुई है, और माना जाता है कि यह 19वीं शताब्दी में आम हो गई थी। खरगोश आमतौर पर बहुत सारे बच्चे को एक बार में जन्म देते हैं। जिन्हें नए जीवन का प्रतीक माना जाता है। जर्मनी में 1700 के दशक में बच्चे घोंसला बनाते थे और गाजर को ईस्टर बनी के लिए छोड़ देते थे। यह मान्यता प्रचलित है कि ईस्टर बनी अच्छे बच्चों के लिए अंडे देता है और सजाता है और छुपाता है। यही कारण है कि कुछ बच्चे त्योहार के हिस्से के रूप में ईस्टर एग हंट का आनंद लेते हैं। स्विटजरलैंड में ईस्टर एग कोयल और जर्मनी के कुछ हिस्सों में लोमड़ी को प्रतीक के रूप में रखा गया है।

यह था easter meaning in hindi पर हमारा आर्टिकल। ऐसी ही अन्य रोचक जानकारी के लिए बने रहिए हमारी वेबसाइट के साथ। 

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*

20,000+ students realised their study abroad dream with us. Take the first step today.
Talk to an expert