मैथिलीशरण गुप्त का जन्म कब हुआ था? उनकी प्रमुख रचनाएं और निधन 

1 minute read
मैथिलीशरण गुप्त का जन्म कब हुआ था

मैथिलीशरण आधुनिक हिंदी काव्य के निर्माता माने जाते हैं। बता दें कि ‘आचार्य महावीर प्रसाद द्विवेदी’ की प्रेरणाशक्ति और मार्गदर्शन से मैथिलीशरण गुप्त ने खड़ी बोली को अपनी रचनाओं का माध्यम बनाया और अपनी कविता के द्वारा खड़ी बोली को एक काव्य-भाषा के रूप में निर्मित करने में अथक प्रयास किया। क्या आप जानते हैं कि राष्ट्रपिता ‘महात्मा गांधी’ ने उन्हें राष्ट्रकवि की उपमा दी थी। यहाँ मैथिलीशरण गुप्त का जन्म कब हुआ था? इस बारे में विस्तार से बताया जा रहा है।  

मैथिलीशरण गुप्त का जन्म कब हुआ था?

मैथिलीशरण गुप्त का जन्म 3 अगस्त, 1866 को उत्तर प्रदेश के झाँसी जिले के निकट चिरगाँव में हुआ था। उनके पिता का नाम ‘सेठ रामचरण दास’ व माता का नाम ‘काशी बाई’ था। माना जाता है कि उनके पिता भी एक कवि थे और ‘कनकलता’ उपनाम से कविता किया करते थे। 

मैथिलीशरण गुप्त की प्रमुख रचनाएं 

मैथिलीशरण गुप्त ने आधुनिक हिंदी साहित्य में मुख्य रूप से गद्य और पद दोनों ही विधाओं में साहित्य का सृजन किया था। उन्होंने अनेक साहित्य कृतियों की रचनाएं की थीं, जिनमें से उनकी प्रमुख काव्य रचनाएं इस प्रकार हैं : 

काव्य-रचनाएँ 

  • रंग में भंग – वर्ष 1909
  • जयद्रथ-वध – वर्ष 1910
  • शकुंतला – वर्ष 1914
  • पंचवटी – वर्ष 1915
  • किसान – वर्ष 1916 
  • सैरंध्री – वर्ष 1927
  • वकसंहार – वर्ष 1927 
  • वन वैभव – वर्ष 1927 
  • शक्ति – वर्ष 1927 
  • यशोधरा – वर्ष 1932 
  • द्वापर – वर्ष 1936
  • सिद्धराज – वर्ष 1936 
  • नहुष – वर्ष 1940
  • कुणाल गीत – वर्ष 1941 
  • कर्बला – वर्ष 1942
  • अजित – वर्ष 1946 
  • हिडिंबा – वर्ष 1950 
  • विष्णुप्रिया – वर्ष 1957 
  • रत्नावली – वर्ष 1960 
  • उर्मिला (अप्रकाशित, 1908-09) 

महाकव्य 

  • साकेत – वर्ष 1931 

गीतिनाट्य 

  • तिलोत्तमा
  • चंद्रहास
  • अनध
  • गृहस्थ गीता

संस्मरण 

  • मुंशी अजमेरी 

संस्कृत से अनूदित रचनाएँ 

  • स्वप्नवासवदत्ता
  • गीतामृत
  • दूत घटोत्कच
  • अविमारक
  • प्रतिमा
  • अभिषेक
  • उरुभंग

निबंध एवं समालोचना 

  • हिंदी कविता किस ढंग की हो 
  • बृजनंद सहाय के उपन्यास 

निधन 

मैथिलीशरण गुप्त ने साहित्य जगत को अपनी श्रेष्ठ काव्य-कृतियों से रौशन किया हैं। किंतु 12 दिसंबर 1964 को दिल का दौरा पड़ने से 78 वर्ष की आयु में निधन हो गया। लेकिन साहित्य जगत में उनकी काव्य रचनाओं के लिए उन्हें आज भी याद किया जाता हैं। 

सम्बंधित आर्टिकल्स 

विश्व दुग्ध दिवसवैश्विक माता पिता दिवस
तेलंगाना स्थापना दिवसविश्व साइकिल दिवस
विश्व पर्यावरण दिवसराष्ट्रीय उच्च शिक्षा दिवस
विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस राष्ट्रीय सर्वश्रेष्ठ मित्र दिवस

आशा है कि इस ब्लाॅग में आपको मैथिलीशरण गुप्त का जन्म कब हुआ था? से जुड़ी पूरी जानकारी मिल गई होगी। इसी तरह के अन्य ट्रेंडिंग आर्टिकल्स पढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*