भारत के आठवें प्रधानमंत्री कौन थे और उनके राजनैतिक जीवन के बारे में कुछ प्रमुख बातें 

1 minute read
भारत के आठवें प्रधानमंत्री कौन थे 

श्री चन्द्र शेखर का जन्म 17 April 1927 को उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में स्थित इब्राहिमपत्ती गांव के एक किसान परिवार में हुआ था। वह 1977 से 1988 तक जनता पार्टी के अध्यक्ष रहे थे। वे चौधरी चरण सिंह के बाद भारत के सबसे कम समय के लिए बने दूसरे प्रधानमंत्री थेI वे केवल मुद्दों की राजनीति किया करते थे और उन्हें व्यक्तिगत राजनीति करना पसंद नहीं थाI उन्होंने भारत सरकार में रहते हुए भारत के प्रधानमंत्री के अलावा और भी कई महत्वपूर्ण मंत्री पदों पर कार्य किया थाI यहाँ भारत के आठवें प्रधानमंत्री कौन थे इस बारे में विस्तार से बताया जा रहा हैI 

भारत के आठवें प्रधानमंत्री कौन थे? 

श्री चन्द्र शेखर भारत के आठवें प्रधानमंत्री थेI श्री चन्द्र शेखर अपने छात्र जीवन से ही राजनीति की ओर आकर्षित थे और क्रांतिकारी जोश एवं गर्म स्वभाव वाले वाले आदर्शवादी के रूप में जाने जाते थे। इलाहाबाद विश्वविद्यालय (1950-51) से राजनीति विज्ञान में अपनी मास्टर डिग्री करने के बाद वे समाजवादी आंदोलन में शामिल हो गए। उन्हें आचार्य नरेंद्र देव के साथ बहुत निकट से जुड़े होने का सौभाग्य प्राप्त था। वे बलिया में जिला प्रजा समाजवादी पार्टी के सचिव चुने गए एक साल के भीतर वे उत्तर प्रदेश में राज्य प्रजा समाजवादी पार्टी के संयुक्त सचिव बने। 1955-56 में वे उत्तर प्रदेश में राज्य प्रजा समाजवादी पार्टी के महासचिव बने। 

 चंद्र शेखर के द्वारा किए गए कुछ प्रमुख कार्य 

चंद्र शेखर ने अनेक सामाजिक कल्याण के कार्य किएI इनमें से कुछ प्रमुख कार्य इस प्रकार हैं: 

उन्होंने सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित करने के उद्देश्य से केरल, तमिलनाडु, कर्नाटक, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, गुजरात, उत्तर प्रदेश एवं हरियाणा सहित देश के विभिन्न भागों में लगभग पंद्रह भारत यात्रा केंद्रों की स्थापना की थी ताकि वे देश के पिछड़े इलाकों में लोगों को शिक्षित करने एवं जमीनी स्तर पर कार्य कर सकें।

श्री चन्द्र शेखर ने 6 जनवरी 1983 से 25 जून 1983 तक दक्षिण के कन्याकुमारी से नई दिल्ली में राजघाट (महात्मा गांधी की समाधि) तक लगभग 4260 किलोमीटर की मैराथन दूरी पैदल (पदयात्रा) तय की थी। उनके इस पदयात्रा का एकमात्र लक्ष्य था – लोगों से मिलना एवं उनकी महत्वपूर्ण समस्याओं को समझना।

श्री चन्द्र शेखर सत्तारूढ़ पार्टी के उन बहुत कम सदस्यों में से थे जो आपातकाल के दौरान जेल गए थे।

चंद्र शेखर का राजनैतिक जीवन 

चंद्र शेखर के राजनैतिक जीवन की प्रमुख घटनाओं को इन बिंदुओं के द्वारा समझा सा सकते है: 

1962 में चंद्र शेखर  उत्तर प्रदेश से राज्यसभा के लिए चुने गए।

चंद्र शेखर जनवरी 1965 में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस में शामिल हो गए।

1967 में चंद्र शेखर को कांग्रेस संसदीय दल का महासचिव चुना गया। 

25 जून 1975 को आपातकाल घोषित किये जाने के समय आंतरिक सुरक्षा अधिनियम के तहत चंद्र शेखर को  गिरफ्तार कर लिया गया। 

चंद्रशेखर सात महीने तक प्रधानमंत्री रहे,जो चरण सिंह के बाद दूसरा सबसे छोटा कार्यकाल था। 

उन्होंने भारत सरकार के कई अहम मंत्री पदों जैसे सूचना एवं प्रसारण मंत्री (1990-1991), रक्षा मंत्री (1990-1991), गृह मंत्री (1990-1991) और रक्षा मंत्री (1990-1991) को संभाला।

                                                            संबंधित आर्टिकल्स 

विश्व दुग्ध दिवसवैश्विक माता पिता दिवस
तेलंगाना स्थापना दिवसविश्व साइकिल दिवस
विश्व पर्यावरण दिवसराष्ट्रीय उच्च शिक्षा दिवस
विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस राष्ट्रीय सर्वश्रेष्ठ मित्र दिवस
विश्व महासागर दिवसविश्व प्रत्यायन दिवस
राष्ट्रीय जड़ी-बूटी और मसाला दिवसविश्व बालश्रम निषेध दिवस
विश्व एल्बिनिज़्म जागरुकता दिवसविश्व रक्तदाता दिवस
विश्व पवन दिवस अंतर्राष्ट्रीय परिवार प्रेषण दिवस
गुरु अर्जुन देव शहीदी दिवसफादर्स डे
राष्ट्रीय पठन दिवसविश्व शरणार्थी दिवस

आशा है कि इस ब्लाॅग में आपको भारत के आठवें प्रधानमंत्री कौन थे?  से जुड़ी पूरी जानकारी मिल गई होगी। इसी तरह के अन्य ट्रेंडिंग आर्टिकल्स पढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ बने रहेंI 

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*