Today’s Current Affairs in Hindi | 08 जून 2023 (हिंदी करंट अफेयर्स)

1 minute read
172 views
Today’s Current Affairs in Hindi 08 June 2023

यहां प्रमुख एग्जाम की तैयारी के लिए 08 जून 2023 के current affairs today in hindi की महत्वपूर्ण जानकारी दी जा रही है। जिसके माध्यम से आप अपनी एग्जाम की तैयारी के लिए डेली करंट अफेयर्स के बारे में जान सकते हैं। करंट अफेयर्स की जानकारी से हमें न केवल अपने समाज कि बल्कि देश और दुनिया में हो रही सभी महत्वपूर्ण गतिविधियों के बारे में जानकारी मिलती है। इसके साथ ही भारत की सभी प्रमुख परीक्षाओं में भी करंट अफेयर्स से संबंधित प्रश्न जरूर पूछे जाते हैं।

08 जून 2023 Current Affairs in Hindi Today 

यहां आज के प्रमुख करंट अफेयर्स की जानकारी दी जा रही है, जिन्हें आप नीचे दिए गए बिंदुओं में देख सकते हैं:-

  1. हाल ही में ‘संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद’ के लिए पांच अस्थाई सदस्य चुने गए हैं।
  2. हाल ही में IQ Air द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार दुनिया के सबसे प्रदुषित शहरों की सूची में पाकिस्तान का ‘लाहौर’ शहर शीर्ष पर रहा है।
  3. हाल ही में केंद्रीय विदेश मंत्री ‘एस जयशंकर’ ने भारत-नामीबिया सयुंक्त आयोग की सह अध्यक्षता की है। 
  4. हाल ही में ईरान ने UAE देश में अपने ‘राजनयिक दूतावास’ को फिर से खोल दिया है।
  5. हाल ही में विश्व बैंक ने FY24 के लिए भारत की GDP वृद्धि दर ‘6.3 प्रतिशत’ रहने का अनुमान लगाया है। 
  6. हाल ही में ‘शांतनु गुप्ता’ ने अपना नया उपन्यास ‘अजय टू योगी आदित्यनाथ’ का विमोचन किया है 
  7. हाल ही में अमृत धरोहर और मिष्टी योजना की शुरुआत ‘पर्यावरण मंत्रालय’ द्वारा की गई है।
  8. हाल ही में ‘विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस’ 07 जून को मनाया गया है।
  9. हाल ही में ‘बैंक ऑफ बड़ौदा’ ने अपने ATM से UPI से कैश विड्रॉल की सुविधा शुरू की है। 
  10. हाल ही में केंद्र सरकार ने पुरे देश में 2000 कृषि ऋण समितियों को ‘जन औषधि स्टोर’ खोलने की अनुमति दी है। 
  11. हाल ही में डीजल पनडुब्बियों के निर्माण के लिए मझगांव डॉक ने ‘जर्मनी’ देश के साथ समझौता किया है।
  12. हाल ही में सिद्धार्थ चौधरी ने अंडर-20 एशियन एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में ‘स्वर्ण पदक’ जीता है।
  13. हाल ही में पंप पनबिजली परियोजना की स्थापना के लिए NHPC ने ‘महाराष्ट्र’ राज्य के साथ समझौता किया है।
  14. हाल ही में विदेशियों के रहने के लिए दुनिया का सबसे महंगा शहर ‘न्यूयॉर्क’ बना है।
  15. हाल ही में NABH से मान्यता प्राप्त करने वाला ‘एम्स नागपुर’ देश का पहला एम्स बना है।
  16. हाल ही में ‘जापान’ देश ने 2030 तक प्रमुख फार्मों में महिलाओं को कम से कम 30 प्रतिशत निदेशक बनाने का लक्ष्य रखा है। 
  17. हाल ही में ‘हरियाणा’ राज्य अपशिष्ट संग्रहण के बारे जागरूकता बढ़ाने के लिए अभियान शुरू करेगा। 
  18. हाल ही में टाटा ग्रुप गुजरात राज्य में 13000 करोड़ का ‘इलेक्ट्रिक व्हीकल बैटरी प्लांट’ लगाएगा।
  19. हाल ही में ‘बांग्लादेश’ ने एक दशक बाद अपनी ‘उच्चतम मासिक मुद्रास्फीति’ दर्ज की है।
  20. हाल ही में ‘सिडको’ के MD के रूप में ‘अनिल दिग्गीकर’ ने पदभार ग्रहण किया है।

यह भी पढ़ें – Today History in Hindi | 8 June- औरंगजेब ने आगरा किले पर किया था कब्जा, जानें आज का इतिहास

08 जून 2023 डेली करेंट अफेयर्स क्विज 

यहां डेली के कुछ प्रमुख क्विज क्वेशन की सूची आपकी परीक्षा की तैयारी के लिए दी जा रही हैं, इन क्वेशन को पढ़कर इनको सॉल्व करने का प्रयास करें:-

1. हाल ही में किस देश ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को ‘द ग्रैंड ऑर्डर द चेन ऑफ यलो स्टार’ अवॉर्ड से सम्मानित किया है?

(A) युगांडा 
(B) सूरीनाम 
(C) इंडोनेशिया 
(D) फिलीपींस 
उत्तर- (B) सूरीनाम 

2. हाल ही में किस देश के फुटबॉलर ‘ज्लाटन इब्राहिमोविच’ ने फुटबॉल से संन्यास लेने की घोषणा की है?

(A) स्वीडन 
(B) जर्मनी 
(C) फ्रांस 
(D) अमेरिका 
उत्तर- (A) स्वीडन 

3. हाल ही में अंतरराष्ट्रीय समुंद्री पर्यटन पोत ‘एम.वी. एम्प्रेस’ चेन्नई राज्य से किस देश के लिए रवाना हुआ है?

(A) नेपाल 
(B) श्रीलंका 
(C) बांगलादेश 
(D) इजरायल 
उत्तर- (B) श्रीलंका 

4. हाल ही में किस राज्य में ‘लैवेंडर महोत्सव’ का आयोजन किया गया है?

(A) राजस्थान 
(B) उत्तर प्रदेश 
(C) त्रिपुरा 
(D) जम्मू कश्मीर 
उत्तर- (D) जम्मू कश्मीर 

5. हाल ही में पूर्वोत्तर के किस राज्य में पूर्व ऐतिहासिक ‘ढालपुर शिव मंदिर’ का उद्घाटन किया गया है?

(A) नागालैंड 
(B) मेघालय 
(C) असम 
(D) सिक्किम
उत्तर- (C) असम 

यह भी पढ़ें – हिंदी करंट अफेयर्स इन हिंदी 2023 

परीक्षा से संबंधित डेली करेंट अफेयर्स के बारे में अधिक जानकारी के लिए Leverage Edu Hindi Blogs के साथ बने रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*

20,000+ students realised their study abroad dream with us. Take the first step today.
Talk to an expert