Today’s Current Affairs in Hindi | 10 जून 2023 (हिंदी करंट अफेयर्स)

1 minute read
Today’s Current Affairs in Hindi 10 June 2023

यहां प्रमुख एग्जाम की तैयारी के लिए 10 जून 2023 के current affairs today in hindi की महत्वपूर्ण जानकारी दी जा रही है। जिसके माध्यम से आप अपनी एग्जाम की तैयारी के लिए डेली करंट अफेयर्स के बारे में जान सकते हैं। करंट अफेयर्स की जानकारी से हमें न केवल अपने समाज कि बल्कि देश और दुनिया में हो रही सभी महत्वपूर्ण गतिविधियों के बारे में जानकारी मिलती है। इसके साथ ही भारत की सभी प्रमुख परीक्षाओं में भी करंट अफेयर्स से संबंधित प्रश्न जरूर पूछे जाते हैं।

10 जून 2023 Current Affairs in Hindi Today 

यहां आज के प्रमुख करंट अफेयर्स की जानकारी दी जा रही है, जिन्हें आप नीचे दिए गए बिंदुओं में देख सकते हैं:-

  1. हाल ही में भारत, फ्रांस और UAE देश ने मिलकर पहला ‘समुंद्री साझेदारी अभ्यास’ शुरू किया है।
  2. हाल ही में ब्रिटेन ‘आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस सुरक्षा’ पर पहले वैश्विक सम्मेलन की मेजबानी करेगा।
  3. हाल ही में भारत और ‘सर्बिया’ देश 01 बिलियन यूरो के द्विपक्षीय व्यापार को निर्धारित करने के लिए सहमत हुए है।
  4. हाल ही में जम्मू कश्मीर में पहले ‘भगवान वेंकटेश्वर मंदिर’ का उद्घाटन लुटिनेट गर्वनर ‘मनोज सिन्हा’ ने किया है।
  5. हाल ही में ‘एशियन U-20 एथेलेटिक्स चैम्पियनशिप 2023’ में भारत ने कूल 19 मेडल जीते हैं।
  6. हाल ही में भारत और न्यूजीलैंड देश के बीच पहली ‘संयुक्त गोलमेज बैठक’ नई दिल्ली में आयोजित की जाएगी।
  7. हाल ही में DRDO ने ओडिशा राज्य में ‘अग्नि प्राइम मिसाइल’ का सफल परीक्षण किया है।
  8. हाल ही में ‘मिस वर्ल्ड 2023 प्रतियोगिता’ भारत में आयोजित की जाएगी।
  9. हाल ही में NIRF रैंकिंग के अनुसार ‘IIT मद्रास’ ने सभी श्रेणियों में अपना पहला स्थान बरकरार रखा है।
  10. हाल ही में ‘स्टेट ऑफ इंडियाज एनवायरमेंट 2023 इन फिगर्स’ रिपोर्ट में पर्यावरण के क्षेत्र में पहला स्थान ‘तेलंगाना’ राज्य को प्राप्त हुआ है।
  11. हाल ही में भारत और अमेरिका मूल की ‘रितु कालरा’ को हॉवर्ड यूनिवर्सिटी के वित्त विभाग की उपाध्यक्ष और CFO नामित किया गया है। 
  12. हाल ही में ‘अरूणाचल प्रदेश’ राज्य में पहला ‘जिला सुशाशन सूचकांक’ जारी किया गया है।
  13. हाल ही में 09 जून को ‘विश्व प्रत्यायन दिवस’ मनाया गया है।
  14. हाल ही में केंद्र सरकार ने अब तक पूरे देशभर में महिला सुरक्षा के लिए ‘733 वन स्टॉप सेंटर’ स्थापित किए है।
  15. हाल ही में CONCOR के नए अध्यक्ष और MD ‘संजय स्वरूप’ नियुक्त हुए है।
  16. हाल ही में ‘मालदीव’ देश ने एकथा अभ्यास के 6th संस्करण की मेजबानी की है।
  17. हाल ही में कर्नाटक राज्य सरकार ने ‘शक्ति स्मार्ट कार्ड योजना’ की शुरुआत की है।
  18. हाल ही में उपेंद्र सिंह रावत को ‘युगांडा’ देश में भारत का राजदूत नियुक्त किया गया है। 
  19. हाल ही में भारतीय नौसेना और DRDO ने ‘वरुणास्त्र टारपीडो’ का पहला युद्धक परीक्षण किया है।
  20. हाल ही में विश्व बैंक ने FY24 के लिए भारत की GDP वृद्धि दर ‘6.3 प्रतिशत’ रहने का अनुमान लगाया है। 

यह भी पढ़ें – Today History in Hindi | 10 June – इंडियन क्रिकेट टीम ने रचा था इतिहास, जानें आज का इतिहास

10 जून 2023 डेली करेंट अफेयर्स क्विज 

यहां डेली के कुछ प्रमुख क्विज क्वेशन की सूची आपकी परीक्षा की तैयारी के लिए दी जा रही हैं, इन क्वेशन को पढ़कर इनको सॉल्व करने का प्रयास करें:-

1. हाल ही में कौनसा देश ‘क्रूड स्टील’ का दूसरा सबसे बड़ा उत्पादक बन गया है?

(A) भारत 
(B) जर्मनी 
(C) स्वीडन 
(D) चीन
उत्तर- (A) भारत 

2. हाल ही में किसको भारत के सबसे वैल्युबल ब्रांड का ख़िताब मिला है। 

(A) रिलायंस ग्रुप 
(B) महिंद्रा ग्रुप 
(C) अडानी ग्रुप 
(D) टाटा ग्रुप 
उत्तर- (D) टाटा ग्रुप 

3. हाल ही में ‘5वें राज्य खाद्य सुरक्षा सूचकांक’ 2023-24 में बड़े राज्यों में पहला स्थान भारत के किस राज्य को प्राप्त हुआ है?

(A) तमिलनाडु 
(B) उत्तर प्रदेश 
(C) केरल 
(D) मध्य प्रदेश 
उत्तर- (C) केरल 

4. हाल ही में कौनसा देश यूरोप में NATO के सबसे बड़े हवाई अभ्यास की मेजबानी करेगा?

(A) फ्रांस 
(B) जर्मनी 
(C) जापान 
(D) चीन 
उत्तर- (B) जर्मनी 

5. हाल ही में ‘नंद बाबा दुग्ध मिशन योजना’ किस राज्य में शुरू की गई है?

(A) उत्तर प्रदेश 
(B) मध्य प्रदेश 
(C) राजस्थान 
(D) उत्तराखंड 
उत्तर- (A) उत्तर प्रदेश 

यह भी पढ़ें – हिंदी करंट अफेयर्स इन हिंदी 2023 

परीक्षा से संबंधित डेली करेंट अफेयर्स के बारे में अधिक जानकारी के लिए Leverage Edu Hindi Blogs के साथ बने रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*