Today’s Current Affairs in Hindi | 20 जून 2023 (हिंदी करंट अफेयर्स)

1 minute read
Today’s Current Affairs in Hindi 20 June 2023

यहां प्रमुख एग्जाम की तैयारी के लिए 20 जून 2023 के current affairs today in hindi की महत्वपूर्ण जानकारी दी जा रही है। जिसके माध्यम से आप अपनी एग्जाम की तैयारी के लिए डेली करंट अफेयर्स के बारे में जान सकते हैं। करंट अफेयर्स की जानकारी से हमें न केवल अपने समाज कि बल्कि देश और दुनिया में हो रही सभी महत्वपूर्ण गतिविधियों के बारे में जानकारी मिलती है। इसके साथ ही भारत की सभी प्रमुख परीक्षाओं में भी करंट अफेयर्स से संबंधित प्रश्न जरूर पूछे जाते हैं।

20 जून 2023 Current Affairs in Hindi Today 

यहां आज के प्रमुख करंट अफेयर्स की जानकारी दी जा रही है, जिन्हें आप नीचे दिए गए बिंदुओं में देख सकते हैं:-

  1. हाल ही में भारत ने फुटबॉल का ‘हीरो इंटरकॉन्टिनेंटल कप 2023’ जीता है।
  2. हाल ही में स्पेसएक्स ने इंडोनेशिया देश के लिए ‘SATRIA-1 संचार उपग्रह’ प्रक्षेपित किया है।
  3. हाल ही में ’37वें राष्ट्रीय खेल 2023′ का आयोजन गोवा राज्य में किया जाएगा।
  4. हाल ही में ‘रवि सिन्हा’ रिसर्च एंड एनालिसिस विंग (RAW) के प्रमुख बने है।
  5. हाल ही में ‘नुसरत चौधरी’ संयुक्त राज्य अमेरिका की पहली मुस्लिम महिला संघीय न्यायधीश बनी है।
  6. हाल ही में ‘सोलर अल्ट्रावॉयलेट इमेजिंग टेलीस्कोप’ का निर्माण ‘खगोलशास्त्र एवं खगोलभौतिकी अन्तरविश्वविद्यालय केन्द्र’ (IUCAA) के द्वारा किया गया है।
  7. हाल ही में IMD ने ‘असम’ राज्य के कई हिस्सों में रेड अलर्ट जारी किया है।
  8. हाल ही में वर्ष 2021 का ‘गांधी शांति पुरस्कार’ ‘गीता प्रेस’ (गोरखपुर) को दिया गया है।
  9. हाल ही में Paytm कंपनी ने व्यापारियों को फ़ास्ट पेमेंट के लिए ‘UPI SDK’ पेश किया है।
  10. हाल ही में मध्यप्रदेश राज्य में 7वां टाइगर रिजर्व ‘वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व’ बनेगा।
  11. हाल ही में भारत की पहली ‘महिला कबड्डी लीग’ का उद्घाटन दुबई शहर में किया गया है।
  12. हाल ही में केंद्र सरकार ने ओपन मार्केट सेल स्कीम (OMSS) के तहत ‘चावल और गेंहू’ की बिक्री समाप्त की है।
  13. हाल ही में ‘G20 टूरिज्म वर्किंग ग्रुप’ की पर्यटन मंत्रीस्तरीय बैठक गोवा राज्य में शुरू हुई है।
  14. हाल ही में कर्नाटक राज्य सरकार ने ‘गृह ज्योति योजना’ शुरू की है। 
  15. हाल ही में इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड के नए MD के रूप में ‘कमल किशोर’ ने पदभार ग्रहण किया है।
  16. हाल ही में चिराग शेट्टी और सात्विक साईरज ने ‘‘इंडोनेशिया ओपन 2023’’ में मेंस डबल्स का खिताब जीता है।
  17. हाल ही में ‘गोपीचंद हिंदुजा’ ने हिंदुजा समूह के अध्यक्ष के रूप में कार्यभार संभाला है।
  18. हाल ही में IIT मद्रास के शोधकर्ताओं ने ‘मोबाइल वायु प्रदूषण ढाँचे‘ का विकास किया है।
  19. हाल ही में ‘पैटरसन जोसेफ’ ने RSL क्रिस्टोफर ब्लैंड पुरस्कार 2023 जीता है।
  20. हाल ही में भारत सरकार ने ‘वाई ब्रेक – योग एट ऑफिस चेयर’ की पहल शुरू की है।

20 जून 2023 डेली करेंट अफेयर्स क्विज 

यहां डेली के कुछ प्रमुख क्विज क्वेशन की सूची आपकी परीक्षा की तैयारी के लिए दी जा रही हैं, इन क्वेशन को पढ़कर इनको सॉल्व करने का प्रयास करें:-

1. हाल ही में ‘वारकरी समुदाय’ ने किस राज्य में पालकी पर्व मनाया है?

(A) गुजरात 
(B) असम 
(C) महाराष्ट्र 
(D) उत्तर प्रदेश 
उत्तर- (C) महाराष्ट्र 

2. हाल ही में ‘भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण’ (GSI) द्वारा किस राज्य में भारत के सबसे बड़े प्राकृतिक मेहराब की खोज की गई है?

(A) ओडिशा 
(B) केरल 
(C) आंध्र प्रदेश
(D) पश्चिम बंगाल 
उत्तर- (A) ओडिशा

3. हाल ही में भारत और किस देश ने गैर तेल व्यापार को वर्ष 2030 तक ‘100 अरब डॉलर’ तक पहुँचाने का लक्ष्य रखा है?


(A) यूनाइटेड किंगडम 
(B) रूस 
(C) जर्मनी 
(D) UAE 
उत्तर- (D) UAE 

4. हाल ही में ‘4th राष्ट्रीय जल पुरस्कार’ में सर्वश्रेष्ठ राज्य किसको चुना गया है?

(A) मध्यप्रदेश
(B) बिहार 
(C) तमिलनाडु 
(D) सिक्किम |
उत्तर- (A) मध्यप्रदेश

5. हाल ही में चर्चित ‘एशेज टेस्ट सीरीज’ ऑस्ट्रेलिया और किस देश के बीच खेली जाएगी?

(A) इंग्लैंड 
(B) भारत 
(C) बांग्लादेश 
(D) न्यूजीलैंड
उत्तर- (A) इंग्लैंड 

यह भी पढ़ें – हिंदी करंट अफेयर्स इन हिंदी 2023 

परीक्षा से संबंधित डेली करेंट अफेयर्स के बारे में अधिक जानकारी के लिए Leverage Edu Hindi Blogs के साथ बने रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*