Today’s Current Affairs in Hindi | 02 जून 2023 (हिंदी करंट अफेयर्स)

1 minute read
Today’s Current Affairs in Hindi 02 June 2023

यहां प्रमुख एग्जाम की तैयारी के लिए 02 जून 2023 के current affairs today in hindi की महत्वपूर्ण जानकारी दी जा रही है। जिसके माध्यम से आप अपनी एग्जाम की तैयारी के लिए डेली करंट अफेयर्स के बारे में जान सकते हैं। करंट अफेयर्स की जानकारी से हमें न केवल अपने समाज कि बल्कि देश और दुनिया में हो रही सभी महत्वपूर्ण गतिविधियों के बारे में जानकारी मिलती है। इसके साथ ही भारत की सभी प्रमुख परीक्षाओं में भी करंट अफेयर्स से संबंधित प्रश्न जरूर पूछे जाते हैं।

02 जून 2023 Current Affairs in Hindi Today 

यहां आज के प्रमुख करंट अफेयर्स की जानकारी दी जा रही है, जिन्हें आप नीचे दिए गए बिंदुओं में देख सकते हैं:-

  1. हाल ही में भारत वियतनाम की तीसरी समुंद्री सुरक्षा वार्ता ‘नई दिल्ली’ में आयोजित की गई है।
  2. हाल ही में फ्रांस देश की कंपनी एल्स्ट्रॉम ‘100 वंदे भारत ट्रेन’ बनाएगी। 
  3. हाल ही में फ़ोर्ब्स की रिपोर्ट के अनुसार विश्व का सबसे मूल्यवान फुटबॉल क्लब ‘रियल मैड्रिड’ बना है।
  4. हाल ही में महाराष्ट्र के अहमदनगर का नाम ‘अहिल्याबाई होल्कर’ के नाम पर रखा गया है।
  5. हाल ही में व्यक्तिगत सिगरेट पर स्वास्थ्य चेतावनी लिखने वाला पहला देश ‘कनाडा’ बना है।
  6. हाल ही में महाराष्ट्र सरकार में ‘मौखिक स्वच्छता अभियान’ के लिए ‘सचिन तेंदुलकर’ को स्माइल एम्बेसडर बनाया है। 
  7. हाल ही में यूनाइटेड किंगडम की ‘एडिनबर्ग यूनिवर्सिटी’ में हिंदी सिलेबस शुरू किया गया है।
  8. हाल ही में ‘श्री पी उपाध्याय’ ने नौसेना आयुध के महानिदेशक के रूप में पदभार ग्रहण किया है। 
  9. हाल ही में ‘अश्विनी कुमार’ यूको बैंक के MD & CEO बनाएं गए है।
  10. हाल ही में संयुक्त राज्य अमेरिका के नेतृत्व वाली समुंद्री गठबंधन से ‘UAE’ देश हटा है। 
  11. हाल ही में ‘उत्तर रेलवे जोन’ ने शहीदों के नाम पर ट्रेन के इंजनों का नामकरण किया है।
  12. हाल ही में ‘अजय यादव’ ने SECI के MD के रूप में कार्यभार संभाला है।
  13. हाल ही में 02 जून को ‘तेलंगाना’ राज्य का स्थापना दिवस मनाया जाएगा।
  14. हाल ही में ‘दुबई’ ने ड्रोन के माध्यम से दवा वितरण का सफल परीक्षण किया है। 
  15. हाल ही में ‘स्वास्थ्य मंत्रालय’ द्वारा OTT प्लेटफॉर्म पर तंबाकू विरोधी चेतावनी देने के लिए नए नियम अधिसूचित किए है।
  16. हाल ही में ‘रिंगसाइड’ पुस्तक ‘डॉ. विजय ददरा’ द्वारा लिखी गई है।
  17. हाल ही में पर्वतारोहण का कोर्स पूरा करने वाली पहली महिला एनसीसी कैडेट ‘शालिनी सिंह’ बनी है।
  18. हाल ही में पंजाब राज्य की पुलिस ने ‘OPS क्लीन अभियान’ शुरू किया है।
  19. हाल ही में बर्मिघम के पहले भारतीय मूल के लॉर्ड ‘मेयर चमन’ लाल चुने गए है।
  20. हाल ही में ‘स्टेट बैंक ऑफ इंडिया’ (SBI) की रिपोर्ट के अनुसार वित्त वर्ष 2023 में भारत की GDP वृद्धि दर 7.1 प्रतिशत रहने का अनुमान है।

यह भी पढ़ें – Today History in Hindi| 2 June- आज ही के दिन अमेरिका का पहला अंतरिक्ष यान चांद पर उतरा था, जानें अन्य घटनाएं

02 जून 2023 डेली करेंट अफेयर्स क्विज 

यहां डेली के कुछ प्रमुख क्विज क्वेशन की सूची आपकी परीक्षा की तैयारी के लिए दी जा रही हैं, इन क्वेशन को पढ़कर इनको सॉल्व करने का प्रयास करें:-

1. हाल ही में किस देश के राजा ‘नोरोडोम सिहमोनी’ भारत की अपनी पहली यात्रा पर आए है?

(A) जकार्ता 
(B) कंबोडिया 
(C) फ़िनलैंड 
(D) मलेशिया 
उत्तर- (B) कंबोडिया 

2. हाल ही में ‘नमो शेतकरी महासंमान योजना’ किस राज्य में शुरू हुई है?

(A) उत्तर प्रदेश 
(B) पंजाब 
(C) झारखंड 
(D) महाराष्ट्र 
उत्तर- (D) महाराष्ट्र 

3. हाल ही में किस राज्य सरकार ने अपने सभी जिलों में ‘नशा मुक्ति केंद्र’ खोलने की घोषणा की है?

(A) मध्य प्रदेश
(B) कर्नाटक 
(C) तेलंगाना 
(D) हरियाणा 
उत्तर- (C) तेलंगाना 

4. हाल ही में सेंट्रल एशियाई वॉलीबॉल संघ (CAVA) विमेंस वॉलीबॉल चैम्पियनशिप कप का खिताब किस देश ने जीता है?

(A) भारत 
(B) चीन 
(C) श्रीलंका 
(D) नेपाल 
उत्तर- (A) भारत 

5. हाल ही में किस राज्य सरकार ने ड्रॉपआउट स्टूडेंट्स को वापस स्कूल में लाने के लिए NIOS के साथ MoU पर हस्ताक्षर किए है?

(A) त्रिपुरा 
(B) मेघालय 
(C) नागालैंड 
(D) मणिपुर 
उत्तर- (B) मेघालय 

यह भी पढ़ें – हिंदी करंट अफेयर्स इन हिंदी 2023 

परीक्षा से संबंधित डेली करेंट अफेयर्स के बारे में अधिक जानकारी के लिए Leverage Edu Hindi Blogs के साथ बने रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*