Today’s Current Affairs in Hindi | 22 फरवरी 2024 (हिंदी करंट अफेयर्स)

1 minute read
Today’s Current Affairs in Hindi 22 February 2024

यहां प्रमुख एग्जाम की तैयारी के लिए 22 फरवरी के current affairs today in hindi की महत्वपूर्ण जानकारी दी जा रही है। जिसके माध्यम से आप अपनी एग्जाम की तैयारी के लिए डेली करंट अफेयर्स के बारे में जान सकते हैं। करंट अफेयर्स की जानकारी से हमें न केवल अपने समाज कि बल्कि देश और दुनिया में हो रही सभी महत्वपूर्ण गतिविधियों के बारे में जानकारी मिलती है। इसके साथ ही भारत की सभी प्रमुख परीक्षाओं में भी करंट अफेयर्स से संबंधित प्रश्न जरूर पूछे जाते हैं।

  1. 22 फरवरी को ‘विश्व चिंतन दिवस 2024  मनाया जाएगा।
  2. सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ वकील ‘फली एस. नरीमन’ का 95 वर्ष की आयु में निधन हो गया है।
  3. दिल्ली में ‘उर्दू हेरिटेज फेस्टिवल 2024’ का आयोजन 22 से 25 फरवरी तक किया जाएगा।
  4. भारत और ‘ग्रीस’ देश 2030 तक द्विपक्षीय व्यापार दोगुना करने पर सहमत हुए है।
  5. पंजाब विश्वविद्यालय ने ‘खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स 2024′ में पुरुषों के बास्केटबॉल में गोल्ड मेडल जीता है।
  6. हाल ही में दिल्ली में ‘मिस वर्ल्ड पेजेंट प्रतियोगिता 2024′ शुरू हुई है।
  7. विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने ‘डिजिटल स्वास्थ्य पर वैश्विक पहल’ (Global Initiative on Digital Health- GIDH) की शुरुआत की है।
  8. जम्मू-कश्मीर के गुलमर्ग में ‘खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2024′ के चौथे संस्करण का आयोजन किया गया है।
  9. भारत के तेलंगाना राज्य में सबसे बड़े जनजातीय त्योहार ‘सम्मक्का-सरक्का मेदारम जथारा’ का शुभारंभ हुआ है।
  10. अनुश अग्रवाल ने भारत का पहला ‘पेरिस ओलंपिक कोटा’ जीता है।
  11. प्रख्यात रेडियो प्रेजेंटर ‘अमीन सयानी’ का 91 वर्ष की आयु में निधन हुआ हैं।
  12. महाराष्ट्र राज्य की विधानसभा ने ‘मराठा आरक्षण’ (Maratha Reservation Bill) विधेयक पारित किया है।
  13. बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता ‘शाहरुख खान’ को दादासाहब फाल्के इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल 2024 में बेस्ट एक्टर का अवार्ड मिला है।
  14. बांग्लादेश में अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस ‘अमर एकुशी’ मनाया गया है।
  15. स्वीडिश फ़ोटोग्राफ़र ‘एलेक्स डॉसन’ ने ‘अंडरवॉटर फोटोग्राफर ऑफ द ईयर 2024’ का पुरस्कार जीता है।

यह भी पढ़ें –  1907 में आज ही के दिन लंदन में हुआ था टैक्सी मीटर वाली पहली कैब का संचालन

22 फरवरी 2024 डेली करेंट अफेयर्स क्विज 

यहां डेली के कुछ प्रमुख क्विज क्वेशन की सूची आपकी परीक्षा की तैयारी के लिए दी जा रही हैं, इन क्वेशन को पढ़कर इनको सॉल्व करने का प्रयास करें:-

1. फ्रांस के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘शेवेलियर डे ला लीजन डी होनूर’ से किस भारतीय को सम्मानित किया गया है?

(A) अमित शाह
(B) शशि थरूर
(C) नवीन पटनायक
(D) एस सोमनाथ
उत्तर- शशि थरूर 

2. ‘हिमालयन बास्केट’ किस राज्य में लॉन्च किया गया है?

(A) गुजरात
(B) ओडिशा
(C) उत्तराखंड
(D) हिमाचल प्रदेश
उत्तर- उत्तराखंड

3. आगामी लोकसभा चुनाव के लिए पंजाब के ‘स्टेट आइकॉन’ कौन बने है?

(A) रणवीर सिंह
(B) शुभमन गिल
(C) पीटी उषा
(D) नीरज चोपड़ा
उत्तर- शुभमन गिल

4.‘राष्‍ट्रीय लोकतंत्र दिवस‘ किस देश में मनाया गया है?

(A) भूटान 
(B) नेपाल 
(C) कंबोडिया
(D) बांग्लादेश 
उत्तर- नेपाल  

5. ‘भारतीय आवास परियोजना’ के अंतर्गत कहाँ 1,300 घरों के निर्माण का औपचारिक शुभारंभ हुआ है?

(A) श्रीलंका 
(B) म्यांमार 
(C) इंडोनेशिया
(D) अफगानिस्तान
उत्तर- श्रीलंका 

यह भी पढ़ें – हिंदी करंट अफेयर्स इन हिंदी 202

परीक्षा से संबंधित डेली करेंट अफेयर्स के बारे में अधिक जानकारी के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*