Today’s Current Affairs in Hindi | 19 जून 2023 (हिंदी करंट अफेयर्स)

1 minute read
Today’s Current Affairs in Hindi 19 June 2023

यहां प्रमुख एग्जाम की तैयारी के लिए 19 जून 2023 के current affairs today in hindi की महत्वपूर्ण जानकारी दी जा रही है। जिसके माध्यम से आप अपनी एग्जाम की तैयारी के लिए डेली करंट अफेयर्स के बारे में जान सकते हैं। करंट अफेयर्स की जानकारी से हमें न केवल अपने समाज कि बल्कि देश और दुनिया में हो रही सभी महत्वपूर्ण गतिविधियों के बारे में जानकारी मिलती है। इसके साथ ही भारत की सभी प्रमुख परीक्षाओं में भी करंट अफेयर्स से संबंधित प्रश्न जरूर पूछे जाते हैं।

19 जून 2023 Current Affairs in Hindi Today 

यहां आज के प्रमुख करंट अफेयर्स की जानकारी दी जा रही है, जिन्हें आप नीचे दिए गए बिंदुओं में देख सकते हैं:-

  1. हाल ही में भारत सरकार ने ‘वाई ब्रेक – योग एट ऑफिस चेयर’ की पहल शुरू की है।
  2. हाल ही में चिराग शेट्टी और सात्विक साईरज ने ‘इंडोनेशिया ओपन 2023’ में मेंस डबल्स का खिताब जीता है।
  3. हाल ही में ‘पैटरसन जोसेफ’ ने RSL क्रिस्टोफर ब्लैंड पुरस्कार 2023 जीता है।
  4. हाल ही में केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर और सीमा शुक्ल बोर्ड (CBIC) ने ‘नेशनल टाइम स्टडी 2023’ की रिपोर्ट जारी की है। 
  5. हाल ही में ‘गोपीचंद’ ने हिंदुजा समूह के अध्यक्ष के रूप में कार्यभार संभाला है।
  6. हाल ही में रक्षा मंत्रालय ने अमेरिका देश से ’31 MQ-9B ड्रोन’ खरीदने की मंजूरी दी है।
  7. हाल ही में ‘वारकरी समुदाय’ ने महाराष्ट्र में पालकी पर्व मनाया है। 
  8. हाल ही में ‘राष्ट्रीय विधायक सम्मलेन’ का आयोजन महाराष्ट्र के मुंबई में प्रारंभ हुआ है। 
  9. हाल ही में केंद्रीय भारी उद्योग मंत्री डॉ महेंद्र नाथ पांडे ने उत्तराखंड के मसूरी में ‘दुग्ध संकलन साथी मोबाइल ऐप’ लॉन्च किया है। 
  10. हाल ही में IIT मद्रास के शोधकर्ताओं ने ‘मोबाइल वायु प्रदूषण ढाँचे‘ का विकास किया है।
  11. हाल ही में ‘सतीश चंद्रा’ ने ‘ए लाइफ वेल स्पेंड – फोर डिकेड्स इन द इंडियन फॉरेन सर्विस’ नामक पुस्तक लिखी है।
  12. हाल ही में ‘भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण’ (GSI) द्वारा ओडिशा राज्य में भारत के सबसे बड़े प्राकृतिक मेहराब की खोज की गई है।  
  13. हाल ही में भारत और UAE देश ने गैर तेल व्यापार को 2030 तक ‘100 अरब डॉलर’ तक पहुँचाने का लक्ष्य रखा है।
  14. हाल ही में नई दिल्ली में स्थित नेहरू मेमोरियल म्यूजियम एंड लाइब्रेरी का नाम बदलकर ‘प्रधानमंत्री संग्रहालय और लाइब्रेरी सोसाइटी’ कर दिया गया है।
  15. हाल ही में ‘4th राष्ट्रीय जल पुरस्कार’ में सर्वश्रेष्ठ राज्य मध्यप्रदेश को चुना गया है। 
  16. हाल ही में चर्चित ‘एशेज टेस्ट सीरीज’ ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड देश के बीच खेली जाएगी। 
  17. हाल ही में जम्मू कश्मीर राज्य में पहली ‘पंचायत रैंकिंग’ जारी की गई है।
  18. हाल ही में संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (UNDP) द्वारा ‘लिंग सामाजिक मानदंड सूचकांक’ (GSNI) लॉन्च किया गया है।
  19. हाल ही में पहली बार ‘भारत-अमेरिका शिखर सम्मेलन’ का आयोजन भारत देश में किया गया है।
  20. हाल ही में पाकिस्तान देश की महिला क्रिकेटर ‘नाहिदा खान’ ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लिया है। 

19 जून 2023 डेली करेंट अफेयर्स क्विज 

यहां डेली के कुछ प्रमुख क्विज क्वेशन की सूची आपकी परीक्षा की तैयारी के लिए दी जा रही हैं, इन क्वेशन को पढ़कर इनको सॉल्व करने का प्रयास करें:-

1. हाल ही में किस राज्य सरकार ने ‘धर्मांतरण विरोधी कानून’ को समाप्त किया है?

(A) तेलंगाना 
(B) कर्नाटक 
(C) बिहार 
(D) ओडिशा 
उत्तर- (B) कर्नाटक 

2. हाल ही में किस देश ने पाकिस्तान में पहली बार महिला दूत के रूप में जेन मैरिएट को नियुक्त किया है?

(A) यूनाइटेड किंगडम 
(B) अमेरिका 
(C) जर्मनी 
(D) स्वीडन 
उत्तर- (A) यूनाइटेड किंगडम 

3. हाल ही में भारतीय नौसेना द्वारा कहां ‘जूली लद्धाख कार्यक्रम’ शुरू किया है?

(A) जम्मू कश्मीर 
(B) हिमाचल प्रदेश 
(C) लद्धाख 
(D) अरुणाचल प्रदेश 
उत्तर- (C) लद्धाख 

4. हाल ही में G-20 के तहत ‘दो दिवसीय विज्ञान-20 सम्मेलन’ का आयोजन किस राज्य में शुरू किया गया है? 

(A) राजस्थान 
(B) उत्तर प्रदेश 
(C) झारखंड 
(D) मध्यप्रदेश 
उत्तर- (D) मध्यप्रदेश 

5. हाल ही में किस राज्य को सुंदर इमारतों और संरचनाओं के लिए ‘अंतरराष्ट्रीय ग्रीन ऐप्पल पुरस्कार’ के लिए चुना गया है?

(A) तेलंगाना 
(B) राजस्थान 
(C) नागालैंड 
(D) केरल 
उत्तर- (A) तेलंगाना 

यह भी पढ़ें – हिंदी करंट अफेयर्स इन हिंदी 2023 

परीक्षा से संबंधित डेली करेंट अफेयर्स के बारे में अधिक जानकारी के लिए Leverage Edu Hindi Blogs के साथ बने रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*