Today’s Current Affairs in Hindi | 15 फरवरी 2025 (हिंदी करंट अफेयर्स)

1 minute read
Today’s Current Affairs in Hindi 15 February 2025

यहां प्रमुख एग्जाम की तैयारी के लिए 15 फरवरी 2025 के Current Affairs Today in Hindi की महत्वपूर्ण जानकारी दी जा रही है। जिसके माध्यम से आप अपनी एग्जाम की तैयारी के लिए डेली करंट अफेयर्स के बारे में जान सकते हैं। करंट अफेयर्स की जानकारी से हमें न केवल अपने समाज कि बल्कि देश और दुनिया में हो रही सभी महत्वपूर्ण गतिविधियों के बारे में जानकारी मिलती है। इसके साथ ही भारत की सभी प्रमुख परीक्षाओं में भी करंट अफेयर्स से संबंधित प्रश्न जरूर पूछे जाते हैं।

आज के टॉप 10 करंट अफेयर्स – Current Affairs Today in Hindi

आज के मुख्य करंट अफेयर्स की जानकारी (Today’s Current Affairs in Hindi) इस प्रकार हैं:-

आज मनाया जाएगा अंतरराष्ट्रीय बाल कैंसर दिवस

  • हर वर्ष 15 फरवरी को दुनियाभर में अंतर्राष्ट्रीय बाल कैंसर दिवस (International Childhood Cancer Day) मनाया जाता है। 
  • इस दिन को मनाने का उद्देश्य बच्चों में होने वाले कैंसर के प्रति जागरूकता फैलाना और कैंसर के सही इलाज के लिए काम करना है।

CBSE की 10वीं और 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाएं आज से शुरू

  • केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की 10वीं और 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाएं आज यानी 15 फरवरी से शुरू हो रही हैं। इस परीक्षा में देश और विदेश में 42 लाख से अधिक विद्यार्थियों के शामिल होने की उम्‍मीद है और इसके लिए 7,842 केंद्र बनाये गए हैं। 
  • बताना चाहेंगे ये परीक्षाएं एक ही सत्र में सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक आयोजित की जाएंगी। कक्षा 10वीं की परीक्षा 18 मार्च को और 12वीं की परीक्षा 4 अप्रैल को समाप्त होगी।

राष्ट्रपति 15 फरवरी को झारखंड का दौरा करेंगी

  • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 15 फरवरी को रांची स्थित बिड़ला इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, मेसरा के प्लेटिनम जयंती समारोह को संबोधित करेंगी।

उपराष्ट्रपति 15 फरवरी को जम्मू-कश्मीर का दौरा करेंगे

  • उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ 15 फरवरी, 2025 को जम्मू-कश्मीर का दौरा करेंगे। एक दिवसीय दौरे में वह ‘श्री माता वैष्णो देवी विश्वविद्यालय’ के 10वें दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। यह दीक्षांत समारोह विश्वविद्यालय परिसर के मातृका सभागार में आयोजित किया जाएगा।

15 फरवरी को किया जाएगा “पूर्वोत्तर एकता महोत्सव” का आयोजन

  • पांच दिवसीय ‘पूर्वोत्तर एकता महोत्सव’ का आयोजन 15 फरवरी से होने जा रहा है। ‘एक आवाज़, एक राष्ट्र’ थीम के तहत यह कार्यक्रम 20 फरवरी 2025 तक नई दिल्ली में आयोजित होगा।
  • असम राइफल्स और नॉर्थ ईस्ट एसोसिएशन सोशल वेलफेयर के सहयोग से आयोजित यह कार्यक्रम पूर्वोत्तर भारत की खेल भावना और सांस्कृतिक विरासत का जश्न मनाता है।

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने नए आयकर विधेयक की जांच के लिए 31 सदस्‍यों की प्रवर समिति का गठन किया

  • लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने नए आयकर विधेयक की जांच के लिए 31 सदस्‍यों की प्रवर समिति का गठन किया है। 
  • इस समिति के सभापति भारतीय जनता पार्टी के सांसद बैजयंत पांडा होंगे। यह समिति अगले सत्र के पहले दिन अपनी रिपोर्ट प्रस्‍तुत करेगी।

राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 16 फरवरी को मेजर ध्‍यानचन्‍द स्‍टेडियम में ‘आदि महोत्‍सव-2025’ का उद्घाटन करेंगी

  • राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु रविवार यानी 16 फरवरी को नई दिल्‍ली के मेजर ध्‍यानचन्‍द स्‍टेडियम में आदि महोत्‍सव-2025 (Aadi Mahotsav 2025) का उद्घाटन करेंगी। 
  • यह महोत्‍सव जनजातीय समुदायों की उद्यमिता, हस्‍तशिल्‍प, संस्‍कृति और खान-पान तथा वाणिज्यिक जनजीवन को लोगों से परिचित कराता है।

लखनऊ में 14 फरवरी को कई विकास-परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया गया

  • रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 14 फरवरी को उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में 1 हजार 28 करोड़ रुपये से अधिक की 114 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया है। 
  • बता दें कि इनमें मुंशीपुलिया और खुर्रमनगर फ्लाईओवर का उद्घाटन शामिल है।

भारत के थोक मूल्‍य सूचकांक पर आधारित मुद्रास्‍फीति जनवरी 2025 में 2.31 प्रतिशत रही

  • भारत के थोक मूल्‍य सूचकांक पर आधारित मुद्रास्‍फीति जनवरी 2025 में 2.31% रही। बता दें कि वाणिज्‍य और उद्योग मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार दिसंबर 2024 में यह वार्षिक आधार पर 2.37% थी।
  • बताना चाहेंगे थोक मूल्‍य सूचकांक बाजार में थोक मूल्‍य पर खरीदे और बेचे गए सामानों की कीमत में बदलाव का मापक होता है।

तेजाब हमले के पीड़ितों को अब 8 की जगह 10 हजार रुपए मासिक सहायता देगी पंजाब सरकार

  • पंजाब सरकार ने तेजाब हमले के पीडितों को मासिक वित्तीय सहायता 8 हजार रुपये से बढ़ाकर 10 हजार रुपये कर दी है। मुख्‍यमंत्री की अध्यक्षता में हुई मंत्रिपरिषद की बैठक में यह निर्णय लिया गया है। 
  • वहीं इस योजना का नाम बदलकर अब पंजाब तेजाब पीड़ितों को वित्तीय सहायता योजना 2024 कर दिया गया है। महिलाओं के अलावा पुरुषों और ट्रांसजेंडर पीड़ितों को भी योजना में शामिल किया गया है।

खेल करंट अफेयर्स

WPL में आज मुंबई इंडियंस का मुकाबला दिल्‍ली कैपिटल्‍स से होगा

  • महिला प्रीमियर लीग-WPL में 15 फरवरी को शाम 7:30 बजे वड़ोदरा के कोटांबी स्‍टेडियम में मुंबई इंडियंस का मुकाबला दिल्‍ली कैपिटल्‍स से होगा।
  • बता दें कि WPL क्रिकेट के पहले मैच में 14 फरवरी को वडोदरा के कोटांबी स्‍टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने गुजरात जायंट्स को 6 विकेट से हरा दिया है।

ICC Champions Trophy 2025 में भारत का पहला मुकाबला 20 फरवरी को बांग्‍लादेश से होगा

  • भारत का चैंपियंस ट्रॉफी में पहला मुकाबला 20 फरवरी को बांग्‍लादेश से होगा। वहीं अगले मैच में 23 फरवरी को भारत का सामना पाकिस्‍तान से होगा। जबकि 2 मार्च को भारतीय टीम अंतिम ग्रुप मैच में न्‍यूजीलैंड से खेलेगी।
  • बताना चाहेंगे सेमी-फाइनल मुकाबले 4 और 5 मार्च को तथा फाइनल मुकाबला 9 मार्च को होगा।

ICC ने Champions Trophy 2025 के लिए पुरस्कार राशि की घोषणा की

  • अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद- ICC ने 19 फरवरी से पाकिस्तान में शुरू होने वाली चैंपियंस ट्रॉफी प्रतियोगिता के लिए पुरस्कार राशि की घोषणा की है। इस बार विजेता को 2.24 मिलियन डॉलर और उपविजेता को 1.12 मिलियन अमरीकी डॉलर मिलेंगे।
  • बता दें कि 19 दिन तक चलने वाली प्रतियोगिता में 15 मैच पाकिस्तान और संयुक्त अरब अमीरात में खेले जाएंगे। आठ टीमों को दो ग्रुप में बांटा गया है। ग्रुप-ए में बांग्लादेश, भारत, पाकिस्तान और न्यूजीलैंड शामिल हैं।
  • वहीं ग्रुप-बी में अफगानिस्तान, इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका हैं। भारत सेमीफाइनल और फाइनल सहित अपने सभी मैच दुबई में खेलेगा।

भारत के निकी कलियांदा पोनाचा और ज़िम्बाब्वे के कर्टनी जॉन लॉक की जोड़ी Delhi Open के फाइनल में पहुंची

  • भारत के निकी कलियांदा पोनाचा और ज़िम्बाब्वे के कर्टनी जॉन लॉक की जोड़ी दिल्‍ली ओपन टेनिस टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंच गई है। 
  • अब फाइनल में उनका मुकाबला जापान के मासामिची इमामुरा और रियो नोगुची से होगा।

15 फरवरी 2025 डेली करेंट अफेयर्स क्विज 

यहां डेली के कुछ प्रमुख क्विज क्वेशन की सूची (Current Affairs Today in Hindi) आपकी परीक्षा की तैयारी के लिए दी जा रही हैं:-

1. 24वां दिव्य कला मेला कहां आयोजित किया गया है?

(A) नई दिल्ली 
(B) चंडीगढ़ 
(C) जम्मू 
(D) गुवाहाटी
उत्तर- जम्मू 

2. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने IPL 2025 के लिए किसे कप्तान बनाया है?

(A) रजत पाटीदार  
(B) विराट कोहली 
(C) वरुण चक्रवर्ती 
(D) शुभमन गिल
उत्तर- रजत पाटीदार  

3. 38वें राष्ट्रीय खेलों का समापन कहां हुआ है?

(A) पटना 
(B) अमृतसर 
(C) हल्द्वानी
(D) लखनऊ 
उत्तर- हल्द्वानी

4. हाल ही में पूर्वोत्तर भारत के किस राज्य में राष्ट्रपति-शासन लागू किया गया है?

(A) सिक्किम 
(B) मणिपुर 
(C) मेघालय
(D) असम 
उत्तर- मणिपुर 

5. जर्मनी के म्यूनिख में चौथे No Money For Terror सम्मेलन में भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व किसने किया है?

(A) नित्यानंद राय
(B) अमित शाह 
(C) राजनाथ सिंह 
(D) डॉ. जितेंद्र सिंह 
उत्तर- नित्यानंद राय

संबंधित करंट अफेयर्स ब्लॉग्स 

14 फरवरी 2025 के करंट अफेयर्स
13 फरवरी 2025 के करंट अफेयर्स
12 फरवरी 2025 के करंट अफेयर्स
11 फरवरी 2025 के करंट अफेयर्स
10 फरवरी 2025 के करंट अफेयर्स
9 फरवरी 2025 के करंट अफेयर्स
8 फरवरी 2025 के करंट अफेयर्स
7 फरवरी 2025 के करंट अफेयर्स
6 फरवरी 2025 के करंट अफेयर्स

परीक्षा से संबंधित डेली करेंट अफेयर्स (Current Affairs Today in Hindi) के बारे में अधिक जानकारी के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।

Leave a Reply

Required fields are marked *

*

*