यहां प्रमुख एग्जाम की तैयारी के लिए 10 फरवरी 2025 के Current Affairs Today in Hindi की महत्वपूर्ण जानकारी दी जा रही है। जिसके माध्यम से आप अपनी एग्जाम की तैयारी के लिए डेली करंट अफेयर्स के बारे में जान सकते हैं। करंट अफेयर्स की जानकारी से हमें न केवल अपने समाज कि बल्कि देश और दुनिया में हो रही सभी महत्वपूर्ण गतिविधियों के बारे में जानकारी मिलती है। इसके साथ ही भारत की सभी प्रमुख परीक्षाओं में भी करंट अफेयर्स से संबंधित प्रश्न जरूर पूछे जाते हैं।
आज के टॉप 10 करंट अफेयर्स – Current Affairs Today in Hindi
आज के मुख्य करंट अफेयर्स की जानकारी (Today’s Current Affairs in Hindi) इस प्रकार हैं:-
आज मनाया जाएगा राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस
- भारत में हर वर्ष 10 फरवरी को ‘राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस’ (National Deworming Day 2025) मनाया जाता है। इस दिवस की शुरुआत स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा साल 2015 में की गई थी।
- इस दिन का मुख्य उद्देश्य आंतों के कीड़ों के बारे में जागरूकता बढ़ाना और बच्चों में मृदा-संचारित कृमि का पूर्ण उन्मूलन प्राप्त करना है।
प्रधानमंत्री मोदी आज छात्रों से करेंगे ‘परीक्षा पे चर्चा’
- परीक्षा पे चर्चा (Pariksha Pe Charcha) का 8वां संस्करण सोमवार यानी 10 फरवरी को आयोजित किया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ परीक्षा पे चर्चा 2025 के लिए 3.30 करोड़ से अधिक छात्रों ने पंजीकरण कराया है।
- बताना चाहेंगे आज कार्यक्रम में पीएम मोदी बोर्ड परीक्षा से पहले तनाव कम करने और परीक्षा में सर्वश्रेष्ठ अंक प्राप्त करने के टिप्स देने वाले हैं।
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह आज बेंगलुरु में “एयरो इंडिया शो 2025” का उद्घाटन करेंगे
- रक्षामंत्री राजनाथ सिंह आज यानी 10 फरवरी को बेंगलुरु में एशिया के सबसे बड़े एयरो इंडिया शो (Aero India 2025) का उद्घाटन करेंगे। “रनवे टू ए बिलियन अपॉच्र्युनिटीज” की थीम पर पांच दिवसीय कार्यक्रम में भारत की रक्षा क्षमताओं और स्वदेशी नवाचारों का प्रदर्शन किया जाएगा।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज प्रयागराज में महाकुंभ जाएंगी
- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 10 फरवरी को प्रयागराज में महाकुंभ जाएंगी। वे गंगा, यमुना और सरस्वती के त्रिवेणी संगम में पवित्र डुबकी लगाएंगी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु अक्षयवट और बड़े हनुमान मंदिर के भी दर्शन करेंगी। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी इस अवसर पर उपस्थित रहेंगे।
पीएम नरेंद्र मोदी 10 फरवरी से फ्रांस और अमरीका की यात्रा पर जाएंँगे
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार यानी 10 फरवरी से फ्रांस और अमरीका की यात्रा पर जाएंगे। बताना चाहेंगे उनकी यह यात्रा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, रक्षा व्यापार और सामरिक भागीदारी पर विशेष रूप से केंद्रित होगी।
पेरिस में आज से शुरू हो रहा है AI सम्मेलन
- आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI पर दो दिन का सम्मेलन 10 फरवरी से पेरिस में शुरू हो रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ सम्मेलन की संयुक्त रूप से अध्यक्षता करेंगे।
- इस सम्मेलन में दुनियाभर के नेता, उद्योगपति और शोधकर्ता शामिल होंगे। सम्मेलन का उद्देश्य नैतिक मूल्यों पर आधारित वैश्विक एआई नीति तैयार करना है।
नामीबिया के संस्थापक और पहले राष्ट्रपति Sam Nujoma का 95 वर्ष की आयु में निधन
- नामीबिया के संस्थापक और प्रथम राष्ट्रपति सैम नुजोमा (Sam Nujoma) का 95 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। देश के वर्तमान राष्ट्रपति नांगोलो म्बुम्बा ने कल यानी 9 फरवरी को इसकी घोषणा की।
काहिरा में 27 फरवरी को होगा “आपात अरब शिखर सम्मेलन” का आयोजन
- मिस्र की राजधानी काहिरा में 27 फरवरी को फिलिस्तीनी मुद्दे और गाजा पर चर्चा के लिए एक आपात अरब शिखर सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। बता दें कि यह सम्मेलन फिलिस्तीन सहित अरब देशों के साथ परामर्श के बाद आयोजित किया जा रहा है।
लेबनान में प्रधानमंत्री नवाफ सलाम के नेतृत्व में सरकार का गठन हुआ
- हाल ही में लेबनान में प्रधानमंत्री नवाफ सलाम (Nawaf Salam) के नेतृत्व में सरकार का गठन हुआ है। इसके साथ ही वर्ष 2022 से जारी गतिरोध भी समाप्त हो गया है।
मणिपुर के मुख्यमंत्री एन.बीरेन सिंह ने अपने पद से इस्तीफा दिया
- मणिपुर के मुख्यमंत्री एन.बीरेन सिंह (N. Biren Singh) ने 9 फरवरी को अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने राजभवन में राज्यपाल अजय कुमार भल्ला से मुलाकात की और उन्हें अपना इस्तीफा सौंपा।
रक्षा मंत्रालय ने भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड के साथ किए समझौते पर हस्ताक्षर
- हाल ही में रक्षा मंत्रालय ने नौसेना के लिए 11 गश्ती जहाज और 3 प्रशिक्षण पोत उपलब्ध कराने के लिए भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड- BEL के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।
खेल करंट अफेयर्स
भारत ने दूसरे एकदिवसीय मुकाबले में इंग्लैंड को 4 विकेट से हराया
- क्रिकेट में भारत ने तीन मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला के दूसरे मैच में 9 फरवरी को कटक में इंग्लैंड को 4 विकेट से हरा दिया है। इस जीत के साथ मेजबान टीम ने श्रृंखला में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है।
पैरा-तीरंदाजी एशिया कप में भारतीय पैरा-तीरंदाजों ने दो और स्वर्ण पदक जीते
- थाईलैंड में चल रहे पैरा-तीरंदाजी एशिया कप में भारतीय पैरा-तीरंदाजों ने 9 फरवरी को रिकर्व ओपन और कंपाउंड ओपन मिक्स्ड टीम स्पर्धाओं में दो और स्वर्ण पदक जीत लिए हैं। इसके साथ ही भारत ने अब तक चार स्वर्ण और दो रजत सहित छह पदक अपने नाम कर लिए हैं।
यह भी पढ़ें – 10 फरवरी का इतिहास
10 फरवरी 2025 डेली करेंट अफेयर्स क्विज
यहां डेली के कुछ प्रमुख क्विज क्वेशन की सूची (Current Affairs Today in Hindi) आपकी परीक्षा की तैयारी के लिए दी जा रही हैं:-
1. केंद्रीय मंत्रिमंडल ने राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग-NCSK के कार्यकाल को कितने वर्षों के लिए बढ़ाने को मंजूरी दी है?
(A) 2 वर्ष
(B) 3 वर्ष
(C) 4 वर्ष
(D) 5 वर्ष
उत्तर- 3 वर्ष
2. बिहार में बेतिया और कुमारबाग के बीच बने रेल ओवरब्रिज का उद्घाटन किसने किया है?
(A) अश्विनी वैष्णव
(B) सतीश चंद्र दुबे
(C) डॉ. संजय जायसवाल
(D) सुनील कुमार
उत्तर- अश्विनी वैष्णव
3. 2025 फ्री-स्टाइल शतरंज ग्रैंड स्लैम प्रतियोगिता कहाँ शुरू हुई है?
(A) स्पेन
(B) इंडोनेशिया
(C) जर्मनी
(D) हंगरी
उत्तर- जर्मनी
संबंधित करंट अफेयर्स ब्लॉग्स
परीक्षा से संबंधित डेली करेंट अफेयर्स (Current Affairs Today in Hindi) के बारे में अधिक जानकारी के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।