Today’s Current Affairs in Hindi | 11 अगस्त 2023 (हिंदी करंट अफेयर्स)

1 minute read

यहां प्रमुख एग्जाम की तैयारी के लिए 11 अगस्त के current affairs today in hindi की महत्वपूर्ण जानकारी दी जा रही है। जिसके माध्यम से आप अपनी एग्जाम की तैयारी के लिए डेली करंट अफेयर्स के बारे में जान सकते हैं। करंट अफेयर्स की जानकारी से हमें न केवल अपने समाज कि बल्कि देश और दुनिया में हो रही सभी महत्वपूर्ण गतिविधियों के बारे में जानकारी मिलती है। इसके साथ ही भारत की सभी प्रमुख परीक्षाओं में भी करंट अफेयर्स से संबंधित प्रश्न जरूर पूछे जाते हैं।

11 अगस्त 2023 Current Affairs in Hindi Today 

यहां आज के प्रमुख करंट अफेयर्स की जानकारी दी जा रही है, जिन्हें आप नीचे दिए गए बिंदुओं में देख सकते हैं:-

  1. हाल ही में ‘भूटान’ बेहतर इंटरनेट कनेक्टिविटी के मामले में दक्षिण एशिया में शीर्ष स्थान पर रहा है।
  2. हाल ही में असम राज्य सरकार 01 नवंबर से राज्य भर में ‘खेल महारण’ का आयोजन करेगी।
  3. हाल ही में 10 जुलाई को ‘विश्व जैव ईंधन दिवस’ मनाया गया है।
  4. हाल ही में ‘कर्नाटक’ राज्य में हाथियों की संख्या में रिकॉर्ड वृद्धि हुई है।
  5. हाल ही में अमेजन वर्षावनों की रक्षा के लिए ‘अमेजन सहयोग संधि संगठन’ की स्थापना ब्राजील में की गई है।
  6. हाल ही में सीमा सुरक्षा बल (SSB) की महानिदेशक रश्मि शुक्ला ने ‘सिलीगुड़ी’ में 54 फीट तिरंगे का अनावरण किया है।
  7. हाल ही में नीदरलैंड के ‘हरमन क्रुइस’ को हॉकी इंडिया जूनियर पुरुष और महिला टीमों का कोच नियुक्त किया गया है। 
  8. हाल ही में विश्व एथेलेटिक्स चैम्पियनशिप में भारतीय दल का नेतृत्व ‘नीरज चोपड़ा’ करेंगे।
  9. हाल ही में ‘केरल’ राज्य सरकार की विधानसभा ने राज्य का नाम बदलने के लिए विधेयक पारित किया है।
  10. हाल ही में राजस्थान राज्य सरकार में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ‘इंदिरा गांधी मुफ्त स्मार्टफोन योजना 2023’ शुरू की है।
  11. हाल ही में अमेरिका देश के ऑस्कर विनर डायरेक्टर ‘विलियम फ्राइडकिन’ का 84 वर्ष की आयु में निधन हो गया है।
  12. हाल ही में प्रसिद्ध मराठी लेखक ‘हरि नरके’ का 70 वर्ष की आयु में निधन हो गया है।
  13. हाल ही में ‘जल जीवन सर्वेक्षण 2023’ के तहत सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाला जिला श्रीनगर बना है।
  14. हाल ही में ईराक देश ने ‘होमोसेक्सुअलिटी’ शब्द के इस्तेमाल पर पाबंदी लगा है।
  15. हाल ही में जम्मू कश्मीर राज्य के ‘राजौरी चिकरी वुडक्राफ्ट’ और ‘मुश्कबुदजी चावल’ को GI टैंग मिला है।
  16. हाल ही में महाराष्ट्र सरकार ने विभाग-वार जानकारी का आकलन करने के लिए ‘डेटाबेस अधतन’ शुरू किया है।
  17. हाल ही में ‘AU स्मॉल फाइनेंस बैंक’ 24×7 विडियो बैंकिंग सर्विस शुरू करेगी।
  18. हाल ही में भारत और सऊदी अरब की नौसेना के बीच हुए ‘पासेक्स अभ्यास’ में आईएनएस चेन्नई जहाज ने हिस्सा लिया है। 
  19. हाल ही जारी WTO की WTSR 2023 रिपोर्ट के अनुसार भारत व्यापारिक निर्यात की सूची में ’18वें’ स्थान पर है।
  20. हाल ही में भारत ‘तुवालु द्वीप’ के स्कूल में स्वच्छ पानी के भंडारण और आपूर्ति के लिए भारत-संयुक्त राष्ट्र विकास साझेदारी निधि से 700,000 अमेरिकी डॉलर की सहायता प्रदान करेगा। 

यह भी पढ़ें – Today History in Hindi | 11 August – भारत के 13वें उपराष्ट्रपति बने थे मोहम्मद हामिद अंसारी, जानें आज का इतिहास

11 अगस्त 2023 डेली करेंट अफेयर्स क्विज 

यहां डेली के कुछ प्रमुख क्विज क्वेशन की सूची आपकी परीक्षा की तैयारी के लिए दी जा रही हैं, इन क्वेशन को पढ़कर इनको सॉल्व करने का प्रयास करें:- 

1. हाल ही में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने किस राज्य में ‘ऑरोविले आध्यात्मिक सम्मेलन’ का उद्घाटन किया है?

(A) केरल 
(B) उत्तर प्रदेश 
(C) तमिलनाडु 
(D) गुजरात 
उत्तर- (C) तमिलनाडु 

2. हाल ही में किस राज्य में ‘मैपिंग तिब्बत प्रदर्शनी’ का आयोजन किया गया है?

(A) हिमाचल प्रदेश 
(B) पश्चिम बंगाल 
(C) मध्य प्रदेश 
(D) ओडिशा 
उत्तर- (A) हिमाचल प्रदेश 

3. हाल ही में किस राज्य सरकार के मंत्रिमंडल ने ‘जल पर्यटन और साहसिक खेल नीति 2023’ को मंजूरी दी है?

(A) बिहार 
(B) राजस्थान 
(C) मेघालय 
(D) उत्तर प्रदेश 
उत्तर- (D) उत्तर प्रदेश 

4. हाल ही में ‘मिशन लूना-25’ किस देश के द्वारा लॉन्च किया जाएगा?

(A) अमेरिका 
(B) चीन 
(C) रूस 
(D) जापान 
उत्तर- (C) रूस 

5. हाल ही में कौनसी राज्य सरकार ‘गृह लक्ष्मी योजना’ की शुरुआत करेगी। जो SC, ST और OBC समुदायों की महिलाओं के लिए एक वित्तीय सहायता कार्यक्रम है?

(A) आंध्र प्रदेश 
(B) तेलंगाना 
(C) महाराष्ट्र 
(D) झारखंड 
उत्तर- (B) तेलंगाना 

यह भी पढ़ें – हिंदी करंट अफेयर्स इन हिंदी 2023 

परीक्षा से संबंधित डेली करेंट अफेयर्स के बारे में अधिक जानकारी के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*