यहां प्रमुख एग्जाम की तैयारी के लिए 8 फरवरी 2025 के Current Affairs Today in Hindi की महत्वपूर्ण जानकारी दी जा रही है। जिसके माध्यम से आप अपनी एग्जाम की तैयारी के लिए डेली करंट अफेयर्स के बारे में जान सकते हैं। करंट अफेयर्स की जानकारी से हमें न केवल अपने समाज कि बल्कि देश और दुनिया में हो रही सभी महत्वपूर्ण गतिविधियों के बारे में जानकारी मिलती है। इसके साथ ही भारत की सभी प्रमुख परीक्षाओं में भी करंट अफेयर्स से संबंधित प्रश्न जरूर पूछे जाते हैं।
आज के टॉप 10 करंट अफेयर्स – Current Affairs Today in Hindi
आज के मुख्य करंट अफेयर्स की जानकारी (Today’s Current Affairs in Hindi) इस प्रकार हैं:-
भारतीय कला इतिहास कांग्रेस का 32वां सत्र आज से नोएडा में हुआ शुरू
- भारतीय कला इतिहास कांग्रेस का 32वां सत्र शनिवार 8 फरवरी से नोएडा में शुरू हुआ है। केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत तीन दिवसीय कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगे।
- इस सम्मेलन का उद्देश्य महाकाव्यों के विभिन्न रूपों पर बातचीत का मंच प्रदान करना है। इस वर्ष के आयोजन का विषय है-“कला और संस्कृति में भारतीय महाकाव्यों का योगदान”।
पीएम नरेंद्र मोदी 10 फरवरी से फ्रांस और अमरीका की यात्रा पर जाएंँगे
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार यानी 10 फरवरी से फ्रांस और अमरीका की यात्रा पर जाएंगे। बताना चाहेंगे उनकी यह यात्रा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, रक्षा व्यापार और सामरिक भागीदारी पर विशेष रूप से केंद्रित होगी।
भारत ने 100 गीगा वॉट से अधिक सौर-ऊर्जा उत्पादन करके एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की
- भारत ने 100 गीगा वॉट से अधिक सौर-ऊर्जा उत्पादन करके एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। इससे अक्षय ऊर्जा के क्षेत्र में वैश्विक स्तर पर भारत की स्थिति मजबूत हुई है।
विदेश मंत्रालय ने बांग्लादेश के कार्यवाहक उच्चायुक्त मोहम्मद नूरल इस्लाम को किया तलब
- विदेश मंत्रालय ने 7 फरवरी को बांग्लादेश के कार्यवाहक उच्चायुक्त मोहम्मद नूरल इस्लाम (Muhammad Nurul Islam) को तलब किया है।
38वां सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय शिल्प मेला फरीदाबाद में शुरू हुआ
- 38वां सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय शिल्प मेला 7 से 23 फरवरी 2025 तक हरियाणा के फरीदाबाद जिले में आयोजित किया जाएगा।
- दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन-DMRC पहली बार अपने मोबाइल एप्लिकेशन और आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से सूरजकुंड मेले के टिकटों की बिक्री की सुविधा प्रदान करेगा।
RBI ने नीतिगत रेपो रेट में की 25 आधार अंकों की कमी
- भारतीय रिजर्व बैंक-RBI ने करीब पांच वर्ष बाद नीतिगत रेपो रेट में 25 आधार अंकों की कमी की है और इसे साढे़ छह प्रतिशत से घटाकर सवा छह प्रतिशत कर दिया है। रेपो रेट वह ब्याज दर है जिस पर भारत में वाणिज्यिक बैंक रिजर्व बैक से धन उधार लेते है।
टेली मानस द्वारा अब तक 18 लाख से अधिक कॉल प्राप्त हुए
- केंद्र सरकार के अनुसार 36 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में स्थापित 53 टेली मानस सेल द्वारा अब तक 18 लाख से अधिक कॉल प्राप्त हुए हैं। बता दें कि टेली-मानस सेवाएं 20 भाषाओं में उपलब्ध हैं।
राम जन्मभूमि ट्रस्ट के स्थायी सदस्य ‘कामेश्वर चौपाल’ का हुआ निधन
- श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास के सदस्य एवं बिहार विधान परिषद के पूर्व सदस्य ‘कामेश्वर चौपाल’ (Kameshwar Chaupal) का 68 वर्ष की आयु में निधन हो गया है।
- बताना चाहेंगे कामेश्वर चौपाल कुछ अरसे से दिल्ली के गंगाराम अस्पताल में भर्ती थे, जहां उन्होंने शुक्रवार यानी 7 फरवरी को अंतिम सांस ली।
रेशम उत्पादन विभाग ने उधमपुर जिले में रेशम किसान मेले का किया आयोजन
- जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले में रेशम उत्पादन विभाग शनिवार यानी 8 फरवरी को रेशम किसान मेले का आयोजन कर रहा है।
- इसका आयोजन रेशमकीट पालकों और किसानों के बीच क्षेत्र में नवीनतम प्रगति के बारे में जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से किया जा रहा है। यह मेला उन्हें केंद्रीय रेशम बोर्ड और रेशम उत्पादन विभाग के विशेषज्ञों से प्रत्यक्ष ज्ञान प्राप्त करने के लिए एक मंच प्रदान करता है।
त्रिपुरा में कौशल उदय तोंगई कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ
- त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा ने शुक्रवार यानी 7 फरवरी को अगरतला में प्रौद्योगिकी संस्थान में कौशल उदय तोंगई कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया है।
- इस अवसर पर लगभग 80 हजार स्कूल और कॉलेज के छात्रों को सशक्त बनाने के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया गया है।
अंतर्राष्ट्रीय करंट अफेयर्स
वित्त वर्ष 2026 में एच-1बी वीजा के लिए प्रारंभिक पंजीकरण अवधि 7 मार्च से 24 मार्च तक
- वित्त वर्ष 2026 में एच-1बी वीजा के लिए प्रारंभिक पंजीकरण अवधि 7 मार्च से 24 मार्च तक होगी। बता दें कि एच-1बी वीजा एक गैर-प्रवासी वीजा है जो अमेरिकी कंपनियों को सैद्धांतिक या तकनीकी विशेषज्ञता की आवश्यकता वाले विशेष व्यवसायों में विदेशी श्रमिकों को नियुक्त करने की अनुमति देता है।
दिमित्री बाकानोव बने Roscosmos के नए महानिदेशक
- रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने दिमित्री बाकानोव (Dmitry Bakanov) को रूस के स्टेट स्पेस कार्पोरेशन, रोस्कोस्मोस का नया महानिदेशक नियुक्त किया है।
183 फिलिस्तीनी-कैदियों को रिहा करेगा इज़राइल
- इज़राइल और फिलिस्तीन के बीच युद्धविराम समझौते के तहत, इज़राइल को मध्यस्थ देशों ने शनिवार यानी 8 फरवरी को गाजा से रिहा किए जाने वाले तीन इस्राइली बंधकों के नाम दिये हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, हमास ने बताया कि बदले में इस्राइल 183 फिलिस्तीनी कैदियों को रिहा करेगा।
- इन इस्राइली बंधकों को 7 अक्टूबर, 2023 को दक्षिणी इस्राइल पर हमास के हमले में बंधक बना लिया गया था।
खेल करंट अफेयर्स
ISL फुटबॉल में आज हैदराबाद एफसी का मोहम्मडन एफसी से होगा मुकाबला
- इंडियन सुपर लीग-ISL फुटबॉल में 8 फरवरी को हैदराबाद में हैदराबाद एफसी का मुकाबला मोहम्मडन एफसी से होगा। यह मैच शाम 7 बजे से खेला जाएगा।
माया राजेश्वरन L&T Mumbai Open के महिला सिग्ल्स के सेमीफाइनल में पहुंची
- टेनिस में, माया राजेश्वरन 8 फरवरी को मुंबई में L&T Mumbai Open के महिला सिग्ल्स के सेमीफाइनल में पहुंच गईं है। बताना चाहेंगे 15 वर्षीय माया ने आज क्वार्टर फाइनल में जापान की मेई यामागुची को 6-4, 3-6, 6-2 से हराया है।
- वह अब एकल में शीर्ष पुरस्कार की दौड़ में एकमात्र भारतीय हैं और कल यानी 9 फरवरी को सेमीफाइनल में उनका मुकाबला स्विट्जरलैंड की जिल टेचमैन से होगा।
इंग्लैंड क्रिकेट टीम 26 फरवरी को लाहौर में अफगानिस्तान के साथ ICC पुरुष चैंपियंस ट्रॉफी का मैच खेलेगी
- इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) के अनुसार इंग्लैंड क्रिकेट टीम 26 फरवरी को लाहौर में अफगानिस्तान के साथ ICC पुरुष चैंपियंस ट्रॉफी 2025 मैच खेलेगी।
यह भी पढ़ें – 8 फरवरी का इतिहास
8 फरवरी 2025 डेली करेंट अफेयर्स क्विज
यहां डेली के कुछ प्रमुख क्विज क्वेशन की सूची (Current Affairs Today in Hindi) आपकी परीक्षा की तैयारी के लिए दी जा रही हैं:-
1. अंतरराष्ट्रीय अपराध न्यायालय (International Criminal Court-ICC) पर किस देश ने प्रतिबंध लगाया है?
(A) रूस
(B) जर्मनी
(C) अमरीका
(D) उत्तर कोरिया
उत्तर- अमरीका
2. यहूदी विरोधी घटनाओं में वृद्धि से निपटने के लिए ‘सख्त घृणा- विरोधी अपराध कानून’ किस देश ने पारित किया है?
(A) ऑस्ट्रेलिया
(B) आयरलैंड
(C) स्पेन
(D) फ्रांस
उत्तर- ऑस्ट्रेलिया
3. केंद्र सरकार ने दूसरे चरण के मिशन सक्षम आंगनवाड़ी और पोषण कार्यक्रम के तहत जम्मू कश्मीर में बेहतरी के लिए कितने आंगनवाड़ी केंद्रों को मंजूरी दी है?
(A) 300
(B) 338
(C) 350
(D) 360
उत्तर- 338
4. राजधानी दिल्ली में राष्ट्रीय आईपी मूट कोर्ट प्रतियोगिता का उद्घाटन किसने किया है?
(A) राजनाथ सिंह
(B) अमित शाह
(C) पीयूष गोयल
(D) जयंत चौधरी
उत्तर- पीयूष गोयल
5. उद्योग गुणवत्ता आश्वासन सम्मेलन का आयोजन कहां किया गया है?
(A) पटना
(B) हिसार
(C) लखनऊ
(D) नई दिल्ली
उत्तर- नई दिल्ली
संबंधित करंट अफेयर्स ब्लॉग्स
7 फरवरी 2025 के करंट अफेयर्स |
6 फरवरी 2025 के करंट अफेयर्स |
5 फरवरी 2025 के करंट अफेयर्स |
4 फरवरी 2025 के करंट अफेयर्स |
3 फरवरी 2025 के करंट अफेयर्स |
2 फरवरी 2025 के करंट अफेयर्स |
1 फरवरी 2025 के करंट अफेयर्स |
यह भी पढ़ें – स्कूल असेंबली के लिए 8 फरवरी की मुख्य समाचार सुर्खियां
परीक्षा से संबंधित डेली करेंट अफेयर्स (Current Affairs Today in Hindi) के बारे में अधिक जानकारी के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।