यहां प्रमुख एग्जाम की तैयारी के लिए 12 फरवरी 2025 के Current Affairs Today in Hindi की महत्वपूर्ण जानकारी दी जा रही है। जिसके माध्यम से आप अपनी एग्जाम की तैयारी के लिए डेली करंट अफेयर्स के बारे में जान सकते हैं। करंट अफेयर्स की जानकारी से हमें न केवल अपने समाज कि बल्कि देश और दुनिया में हो रही सभी महत्वपूर्ण गतिविधियों के बारे में जानकारी मिलती है। इसके साथ ही भारत की सभी प्रमुख परीक्षाओं में भी करंट अफेयर्स से संबंधित प्रश्न जरूर पूछे जाते हैं।
आज के टॉप 10 करंट अफेयर्स – Current Affairs Today in Hindi
आज के मुख्य करंट अफेयर्स की जानकारी (Today’s Current Affairs in Hindi) इस प्रकार हैं:-
आज मनाया जाएगा “डार्विन दिवस”
- हर वर्ष 12 फरवरी को दुनियाभर में “डार्विन दिवस” (Darwin Day 2025) मनाया जाता है।
आज देशभर में मनाई जा रही है संत रविदास की जयंती
- आज पूरे भारत में संत रविदास की जयंती मनाई जा रही है। वे 14वीं सदी के महान संत थे। उनके अनुयायी हर वर्ष माघी पूर्णिमा पर वाराणसी के सीर गोवर्धनपुर में श्री गुरु रविदास जन्मस्थान मंदिर में उनकी जयंती मनाने के लिए एकत्र होते हैं।
राम मंदिर के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास का निधन हुआ
- श्री रामजन्मभूमि मंदिर के मुख्य पुजारी सतेंद्र दास जी महाराज (Acharya Satyendra Das) का 85 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बुधवार यानी 12 फरवरी को माघ पूर्णिमा के पवित्र दिन सुबह सात बजे के लगभग उन्होंने PGI, लखनऊ में अंतिम सांस ली।
समाज सुधारक महर्षि दयानंद सरस्वती की जयंती आज
- वर्ष 2025 में महर्षि दयानंद सरस्वती जी की जयंती 12 फरवरी को मनाई जा रही है। महर्षि दयानंद सरस्वती एक समाज सुधारक थे, जिन्होंने 1875 में आर्य समाज की स्थापना की थी जिससे कि उस समय के दौरान व्याप्त सामाजिक विषमताओं का मुकाबला किया जा सके। स्वामी दयानंद सरस्वती ने ‘वेदों की ओर लौटो’ का नारा दिया और सांस्कृतिक राष्ट्रवाद को पुनर्जीवित किया।
पीएम मोदी आज मार्से में भारतीय वाणिज्य दूतावास का करेंगे उद्घाटन
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों बुधवार यानी 12 फरवरी को संयुक्त रूप से मार्से में भारत के पहले नए वाणिज्य दूतावास का उद्घाटन करेंगे।
दिल्ली में आज रविदास जयंती पर रहेगी सरकारी छुट्टी
- गुरु रविदास जयंती के उपलक्ष्य पर दिल्ली में सरकारी छुट्टी रहेगी। दिल्ली के राज्यपाल वीके सक्सेना ने गुरु रविदास जयंती के अवसर पर 12 फरवरी को अवकाश घोषित किया है। यह आदेश राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र-NCR के सभी सरकारी कार्यालयों पर लागू होगा।
विश्व दृश्य-श्रव्य और मनोरंजन सम्मेलन 2025 में 3,370 से अधिक पंजीकरण प्राप्त हुए
- विश्व दृश्य श्रव्य और मनोरंजन सम्मेलन-WAVES 2025 में रील मेकिंग चैलेंज के लिए 5 फरवरी तक पूरे भारत और 20 देशों से 3,370 से अधिक पंजीकरण प्राप्त हुए हैं।
- बताना चाहेंगे इस अनूठी प्रतियोगिता से रचनाकारों को 30 से 90 सेकंड के संक्षिप्त फिल्म प्रारूप के माध्यम से मेटा के टूल का उपयोग करके अपने कहानी कहने के कौशल प्रदर्शन का अवसर मिलेगा।
- यह सम्मेलन 1 से 4 मई तक मुंबई में जियो विश्व सम्मेलन केंद्र और जियो विश्व उद्यान में आयोजित किया जाएगा।
डॉ. जितेंद्र सिंह ने नई दिल्ली में IIAS-DARPG इंडिया कॉन्फ्रेंसः2025 का औपचारिक उद्घाटन किया
- केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने मंगलवार यानी 11 फरवरी को नई दिल्ली में IIAS-DARPG इंडिया कॉन्फ्रेंस 2025 का औपचारिक उद्घाटन किया है।
- इस वर्ष के सम्मेलन का विषय अगली पीढ़ी के प्रशासनिक सुधार सभी लोगों तक पहुँचना है। भारत लोक प्रशासन पर IIAS सम्मेलन की पहली बार मेजबानी कर रहा है। इसके साथ ही भारत यह सम्मेलन आयोजित करने वाला दक्षिण एशिया का पहला देश बन गया है।
World Government Summit में 3 भारतीय-विद्यार्थियों ने वैश्विक उत्कृष्ट एम-गाँव पुरस्कार में जीता कांस्य
- नई दिल्ली के तीन भारतीय कंप्यूटर विज्ञान विद्यार्थियों ने दुबई में विश्व सरकार शिखर सम्मेलन (World Government Summit) में वैश्विक उत्कृष्ट एम-गाँव पुरस्कार-2025 में कांस्य पुरस्कार जीता है।
- बताना चाहेंगे विजेता टीम में सागर तेवतिया, अभिनव मिश्रा और अनुष्का सिंह शामिल हैं। ये सभी दिल्ली के महाराजा अग्रसेन प्रौद्योगिकी संस्थान के चौथे सेमेस्टर के कंप्यूटर विज्ञान के विद्यार्थी हैं।
- ‘एम-गॉव अवॉर्ड’ और ‘गॉवटेक अवॉर्ड’ विश्व सरकार शिखर सम्मेलन के हिस्से के रूप में संयुक्त अरब अमीरात सरकार द्वारा प्रदान किए जाने वाले प्रतिष्ठित वार्षिक पुरस्कार हैं।
पीएम मोदी ने फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ एआई शिखर-सम्मेलन की सह-अध्यक्षता की
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 11 फरवरी को फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ AI शिखर सम्मेलन की सह-अध्यक्षता की हैं।
संसदीय समिति ने फसलों की तरह पराली के लिए भी MSP निर्धारित करने की सिफारिश की
- संसदीय समिति ने फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) की तरह धान के अवशेषों के लिए भी न्यूनतम मूल्य निर्धारित करने की सिफारिश की है।
अंतर्राष्ट्रीय करंट अफेयर्स
इस्राइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने हमास को दी चेतावनी
- मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने चेतावनी दी है कि हमास ने अगर शनिवार यानी 15 फरवरी तक इस्राइली बंधकों को रिहा नहीं किया, तो गजा युद्ध विराम समझौता समाप्त हो जाएगा।
- बताना चाहेंगे अमरीका, कतर और मिस्र की मध्यस्था में महीनों की बातचीत के बाद गजा में 19 जनवरी को युद्ध विराम समझौता शुरू हुआ था।
पीएम मोदी ने पेरिस में फ्रांस के राष्ट्रपति के साथ भारत-फ्रांस सीईओ फोरम को संबोधित किया
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने 11 फरवरी को पेरिस में 14वें भारत-फ्रांस मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CIO) मंच को संबोधित किया है। वहीं दोनों नेताओं ने व्यापारिक संबंध मजबूत करने और नवाचार को बढ़ावा देने की प्रतिबद्धता दोहराई हैं।
खेल करंट अफेयर्स
ISL फुटबॉल टूर्नामेंट में आज मुंबई सिटी एफसी का सामना एफसी गोवा से होगा
- मुंबई में इंडियन सुपर लीग-ISL फुटबॉल टूर्नामेंट में 12 फरवरी को मुंबई सिटी एफसी का सामना एफसी गोवा से होगा। यह मैच शाम 7:30 बजे शुरू होगा।
- बता दें कि एफसी गोवा 36 अंक के साथ तालिका में दूसरे स्थान पर है। जबकि पहले स्थान पर मोहन बागान की टीम है।
भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरा एक दिवसीय मुकाबला आज खेला जाएगा
- भारत और इंग्लैंड के बीच तीन एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की श्रृंखला का अंतिम मुकाबला 12 फरवरी को अहमदाबाद में खेला जाएगा। यह मैच दोपहर बाद 01:30 बजे शुरू होगा।
मुकुंद शशिकुमार दिल्ली ओपन टेनिस टूर्नामेंट के दूसरे दौर में पहुंँचे
- दिल्ली ओपन टेनिस टूर्नामेंट में भारत के मुकुंद शशिकुमार (Mukund Sasikumar) दूसरे दौर में पहुंच गए है। उन्होंने पुरुष सिंगल्स के पहले दौर में फ्रांस के साशा गुएमार्ड वेनबर्ग को 4-6, 6-2, 6-0 से हराया है। अब अगले दौर में 12 फरवरी को उनका सामना बेल्जियम के माइकल गिरट्स से होगा।
यह भी पढ़ें – 12 फरवरी का इतिहास
12 फरवरी 2025 डेली करेंट अफेयर्स क्विज
यहां डेली के कुछ प्रमुख क्विज क्वेशन की सूची (Current Affairs Today in Hindi) आपकी परीक्षा की तैयारी के लिए दी जा रही हैं:-
1. भारत ऊर्जा सप्ताह 2025 (India Energy Week 2025) कहाँ शुरू हुआ है?
(A) जयपुर
(B) कटक
(C) नई दिल्ली
(D) लखनऊ
उत्तर- नई दिल्ली
2. नई दिल्ली के AIIMS में देश के पहले स्वदेशी स्वचालित जैव अपशिष्ट कचरा निस्तारण उपकरण- सृजनम का शुभारंभ किसने किया है।
(A) पीयूष गोयल
(B) डॉ. जितेंद्र सिंह
(C) अनुप्रिया पटेल
(D) मनसुख मांडविया
उत्तर- डॉ. जितेंद्र सिंह
3. लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने संसद में कितनी भाषाओं में अनुवाद सेवाओं के विस्तार की घोषणा की हैं?
(A) पांच
(B) छह
(C) सात
(D) दस
उत्तर- छह
4. हाल ही में आईसीएआर-एनआरआईआईपीएम ने अपना कौनसा स्थापना दिवस मनाया है?
(A) 35वां
(B) 36वां
(C) 37वां
(D) 40वां
उत्तर- 37वां
5. नई दिल्ली में एकीकृत स्वास्थ्य समाधान के लिए यूनानी चिकित्सा में नवाचार-एक नई दिशा पर अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन किसने किया है?
(A) द्रौपदी मुर्मु
(B) नरेंद्र मोदी
(C) राजनाथ सिंह
(D) अमित शाह
उत्तर- द्रौपदी मुर्मु
संबंधित करंट अफेयर्स ब्लॉग्स
यह भी पढ़ें – स्कूल असेंबली के लिए 12 फरवरी की मुख्य समाचार सुर्खियां
परीक्षा से संबंधित डेली करेंट अफेयर्स (Current Affairs Today in Hindi) के बारे में अधिक जानकारी के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।