Facts About Indian History in Hindi : जानिए भारतीय इतिहास से जुड़े रोचक तथ्य

1 minute read
Facts About Indian History in Hindi

क्या आप जानते हैं कि भारत के इतिहास की शुरुआत लगभग 65000 साल पहले होमो सेपियन्स के साथ हुई थी। होमो सेपियन्स  से तात्पर्य है मनुष्यों का वैज्ञानिक नाम जिसका लैटिन में अनुवाद “बुद्धिमान व्यक्ति” है। होमो सेपियन्स जब अफ्रीका, दक्षिण भारत, बलूचिस्तान से होते हुए सिंधु घाटी पहुंचे और वहां नगरीकरण की शुरुआत की जिससे सिंधु घाटी सभ्यता विकसित हुई। सिंधु घाटी सभ्यता के बाद से भारतीय सभ्यता का विकास होना शुरू हुआ। सिंधु घाटी की संस्कृति से भारत के दक्षिणी इलाकों में किसान समुदाय फैला। भारतीय इतिहास के युगों की बात की जाए तो इसमें पाषाण युग, कांस्य युग, लौह युग के बारे में पढ़ने को मिलता है। ये थे कुछ भारतीय इतिहास से जुड़ें कुछ रोचक तथ्य, इसी तरह के इंटरेस्टिंग Facts About Indian History in Hindi जानने के लिए ब्लॉग को अंत तक पढ़ें।

स्टूडेंट्स के लिए Facts About Indian History in Hindi 

भारतीय इतिहास से जुड़े कुछ रोचक Facts About Indian History in Hindi इस प्रकार हैं:

  1. भारत हीरों का खनन करने वाला पहला देश है।
  2. लगभग 600 ईसा पूर्व भारत में जैन और बौद्ध धर्म की स्थापना हुई थी। 
  3. सबसे पुराना यूरोपीय चर्च भारत के आराधनालय कोचीन शहर में स्थित है।
  4. विश्व का सबसे ऊँचा और तैरता हुआ डाकघर श्रीनगर के डल झील में स्थित है, जिसकी शुरुआत साल 2011 में हुई थी। 
  5. भारत में 100 बीसी में स्‍थान मूल्‍य प्रणाली और दशमलव प्रणाली का विकास हुआ था।
  6. लगभग भारतीय उपमहाद्वीप का इतिहास 5,000-6,000 साल पुराना है। 
  7. 1500 ईसा पूर्व जब वैदिक सभ्यता का निर्माण हो रहा था तब भारतीय उपमहाद्वीप की नींव रखी गई।
  8. 700BC में विश्व का पहला विश्वविद्यालय तक्षशिला में स्थापित किया गया था।
  9. India नाम इंडस यानि सिंधु नदी से लिया गया था। 
  10. क्या आप जानते हैं भारत के पहले रॉकेट को साइकिल पर लाया गया था। 
  11. मानव ने 400000 ई.पू.-1000 ई.पू. आग और पहिये की खोज की।
  12. सिंधु घाटी सभ्यता सबसे पहली व्यवस्थित रूप से बसी हुई सभ्यता थी।
  13. 9वीं सदी ई-13वीं सदी ईसवी में विजयालस द्वारा स्थापित चोल साम्राज्य ने समुद्र नीति अपनाई। इस समय में मंदिर सांस्कृतिक और सामाजिक केन्द्र होने लगे और द्रविडि़यन भाषा फलने फूलने लगी।
  14. दिल्ली में प्रसिद्ध लाल किला का निर्माण शाहजहाँ ने अपने रंग महल, दीवान-ए-आम और दीवान-ए-ख़वासस्व के साथ करवाया था।
  15. फतेहपुर सीकरी में एक महल सह किला परिसर भी अकबर (विजय शहर) द्वारा बनाया गया था। इस परिसर में कई गुजराती और बंगाली शैली की इमारतें भी पाई जाती हैं।

यह भी पढ़ें : INDIA का फुल फॉर्म

कुछ अन्य रोचक Facts About Indian History in Hindi

यहां कुछ अन्य रोचक तथ्य Facts About Indian History in Hindi दिए गए हैं:

  • भारत एक ऐसा देश है जिसने अपने अपने पिछले 10000 वर्षों के इतिहास में किसी भी देश पर आक्रमण नहीं किया।
  • मोक्ष-पट जिसे हम साँप-सीढ़ी के खेल के रूप में जानते हैं इसका निर्माण कवि संत ज्ञान देव द्वारा तेरहवीं शताब्‍दी में किया गया था।
  • तमिलनाडु में विश्‍व का प्रथम ग्रेनाइट मंदिर है जिसका शिखर 80 टन के टुकड़ों से बना है जिसे हम बृहदेश्‍वर मंदिर के नाम से जानते हैं। 
  • भारत सातवां सबसे बड़ा देश और यहां की सभ्यता प्राचीन सभ्‍यताओं में से एक है। 
  • भारत में ही शतरंज ,बीजगणित, त्रिकोणमिति और कलन का अध्‍ययन शुरू हुआ।
Facts About Indian History in Hindi

भारतीय इतिहास के भाग 

भारतीय इतिहास को तीन भागों में बांटा गया है –

  • प्राचीन भारत 
  • मध्यकालीन भारत 
  • आधुनिक भारत 

प्राचीन भारत

प्राचीन भारत का इतिहास पाषाण युग से लेकर इस्लामी आक्रमणों तक है। इस्लामी आक्रमण के बाद भारत में मध्यकालीन भारत की शुरुआत हो जाती है।  

मध्यकालीन भारत

मध्यकालीन भारत की शुरुआत भारत पर इस्लामी आक्रमण से मानी जाती है। वर्तमान के उज़बेकिस्तान के शासक तैमूर और चंगेज़ खान के वंशज बाबर ने सन् 1526 में खैबर दर्रे को पार किया और वहां मुगल साम्राज्य की स्थापना की, जहां आज अफगानिस्तान, पाकिस्तान, भारत और बांग्लादेश है। बाबर के भारत आने के साथ भारत में मुग़ल वंश की स्थापना हुई। सन् 1600 तक मुगल वंश ने भारत पर राज किया। सन् 1700 के बाद इस वंश का पतन होने लगा और ब्रिटिश सत्ता फैलने लगी। भारत के पहले स्वतंत्रता संग्राम के समय सन् 1857 में मुग़ल वंश का पूरी तरह खात्मा हो गया।

आधुनिक भारत

मुग़ल काल के पतन से लेकर भारत की आजादी तक और वर्तमान को आधुनिक भारत की श्रेणी में रखा गया है। बीसवीं शताब्दी के प्रारंभ में अंग्रेजी शासन से स्वतंत्रता प्राप्ति के लिये भारत में संघर्ष प्रारंभ हो गए थे। इस समयकाल ने आंदोलन, क्रांति, विरोध को जन्म दिया। 

यह भी पढ़ें : 

उम्मीद है आपको Facts About Indian History in Hindi का हमारा ब्लॉग पसंद आया होगा। ऐसे ही अन्य फैक्ट्स से जुड़े ब्लॉग्स पढ़ने के लिए बने रहिए Leverage Edu के साथ। 

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*