Today’s Current Affairs in Hindi | 06 नवंबर 2023 (हिंदी करंट अफेयर्स)

1 minute read
Today’s Current Affairs in Hindi 06 November 2023

यहां प्रमुख एग्जाम की तैयारी के लिए 06 नवंबर के current affairs today in hindi की महत्वपूर्ण जानकारी दी जा रही है। जिसके माध्यम से आप अपनी एग्जाम की तैयारी के लिए डेली करंट अफेयर्स के बारे में जान सकते हैं। करंट अफेयर्स की जानकारी से हमें न केवल अपने समाज कि बल्कि देश और दुनिया में हो रही सभी महत्वपूर्ण गतिविधियों के बारे में जानकारी मिलती है। इसके साथ ही भारत की सभी प्रमुख परीक्षाओं में भी करंट अफेयर्स से संबंधित प्रश्न जरूर पूछे जाते हैं।

06 नवंबर 2023 Current Affairs in Hindi Today 

यहां आज के प्रमुख करंट अफेयर्स की जानकारी दी जा रही है, जिन्हें आप नीचे दिए गए बिंदुओं में देख सकते हैं:-

  1. हाल ही में भारतीय महिला हॉकी टीम ने जापान को हराकर ‘एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी’ का खिताब अपने नाम किया है। 
  2. हाल ही में आईसीसी क्रिकेट विश्व कप 2023 में भारत ने ‘दक्षिण अफ्रीका’ को 243 रनों से हराया है। 
  3. हाल ही में वनडे क्रिकेट में सचिन तेंदुलकर के 49 शतक के रिकॉर्ड की बराबरी करने वाले बल्लेबाज ‘विराट कोहली’ बने है।
  4. हाल ही में भारत और ‘इटली’ देश ने श्रमिकों, छात्रों तथा पेशेवरों की निर्बाध आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए आवाजाही व प्रवासन साझेदारी समझौते पर हस्ताक्षर किए है।
  5. हाल ही में भूटान नरेश ‘जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक’ भारत की 8 दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर आए हैं।
  6. हाल ही में केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ‘संयुक्त अरब अमीरात’ में अपना क्षेत्रीय प्रशासनिक कार्यालय खोलेगा।
  7. हाल ही में मनोरंजन टेलीविजन चैनल ‘कलर्स’ ने सरकार के बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान को बढावा देने के लिए ‘महिला और बाल विकास मंत्रालय’ के साथ करार किया है। 
  8. हाल ही में ‘वाइब्रेंट गुजरात इंटरनेशनल रोड शो’ दुबई में आयोजित किया गया है।
  9. हाल ही में ‘पीएम गरीब कल्याण अन्न योजना’ को 05 वर्ष के लिए बढ़ाया गया है।
  10. हाल ही में 05 नवंबर को ‘विश्व सुनामी जागरूकता दिवस’ मनाया गया है।
  11. हाल ही में नई दिल्ली में दो दिवसीय कार्यक्रम ‘द जी 20 स्टैंडर्ड डायलॉग 2023’ का उद्घाटन किया गया है।
  12. हाल ही में कर्नाटक राज्य में ‘डॉ. पुनीथ राजकुमार ह्रदय ज्योति योजना’ शुरू की गयी है। 
  13. हाल ही में मुंबई में ‘भारतीय नौसेना सेलिंग चैम्पियनशिप 2023’ का आयोजन किया जाएगा।
  14. हाल ही में रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) ने ‘प्रोजेक्ट कुशा’ शुरू किया है।
  15. हाल ही में आईपीएस अधिकारी ‘प्रवीण मधुकर’ को CBI के संयुक्त निदेशक के रूप में नियुक्त किया गया है।
  16. हाल ही ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अगले पांच साल के लिए ‘श्री सोमनाथ ट्रस्ट’ का अध्यक्ष चुना गया है। 
  17. हाल ही में मलेशिया के विदेश मंत्री ‘जाम्ब्री अब्दुल कादिर’ अपनी पहली भारत यात्रा पर दिल्ली आए है। 
  18. हाल ही में ‘मनोरंजन मिश्रा’ को रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) का कार्यकारी निदेशक (ईडी) नियुक्त किया गया है।
  19. हाल ही में चुनाव आयोग ने चुनावी साक्षरता को बढ़ावा देने के लिए ‘शिक्षा मंत्रालय’ के साथ समझौता किया है।
  20. हाल ही में ज्यूरिख इंश्योरेंस ग्रुप, ‘कोटक महिंद्रा जनरल इंश्योरेंस’ की 51% हिस्सेदारी का अधिग्रहण करेगी।

06 नवंबर 2023 डेली करेंट अफेयर्स क्विज 

यहां डेली के कुछ प्रमुख क्विज क्वेशन की सूची आपकी परीक्षा की तैयारी के लिए दी जा रही हैं, इन क्वेशन को पढ़कर इनको सॉल्व करने का प्रयास करें:- 

1. हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहाँ ‘वर्ल्ड फ़ूड इंडिया प्रदर्शनी’ का उद्घाटन किया है?

(A) पटना 
(B) बेंगलुरु 
(C) नई दिल्ली 
(D) कोच्चि 
उतर- (C) नई दिल्ली 

2. हाल ही में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने किस देश के ‘त्रिंकोमाली’ में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) की शाखा का उद्घाटन किया है?

(A) श्रीलंका 
(B) चीन 
(C) नेपाल
(D) भूटान 
उतर- (A) श्रीलंका 

3. हाल ही में किस राज्य ने धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए ‘बहुभाषी माइक्रोसाइट’ लॉन्च की है?

(A) आंध्र प्रदेश 
(B) कर्नाटक 
(C) केरल 
(D) तमिलनाडु
उतर- (C) केरल 

4. हाल ही में किस राज्य सरकार ने ‘दक्षिण कोरिया’ के साथ आर्थिक सहयोग समझौते पर हस्ताक्षर किए है?

(A) राजस्थान 
(B) ओडिशा 
(C) मध्य प्रदेश
(D) पंजाब 
उतर- (B) ओडिशा 

5. हाल ही में EESL ने कहाँ ‘राष्ट्रीय कुशल पाक कला’ कार्यक्रम शुरू किया है?

(A) जयपुर 
(B) बेंगलुरु 
(C) नई दिल्ली 
(D) मुंबई 
उतर- (C) नई दिल्ली 

यह भी पढ़ें – हिंदी करंट अफेयर्स इन हिंदी 2023 

परीक्षा से संबंधित डेली करेंट अफेयर्स के बारे में अधिक जानकारी के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*