Today’s Current Affairs in Hindi | 29 नवंबर 2023 (हिंदी करंट अफेयर्स)

1 minute read
Today’s Current Affairs in Hindi 29 November 2023

यहां प्रमुख एग्जाम की तैयारी के लिए 29 नवंबर के current affairs today in hindi की महत्वपूर्ण जानकारी दी जा रही है। जिसके माध्यम से आप अपनी एग्जाम की तैयारी के लिए डेली करंट अफेयर्स के बारे में जान सकते हैं। करंट अफेयर्स की जानकारी से हमें न केवल अपने समाज कि बल्कि देश और दुनिया में हो रही सभी महत्वपूर्ण गतिविधियों के बारे में जानकारी मिलती है। इसके साथ ही भारत की सभी प्रमुख परीक्षाओं में भी करंट अफेयर्स से संबंधित प्रश्न जरूर पूछे जाते हैं।

29 नवंबर 2023 Current Affairs in Hindi Today 

यहां आज के प्रमुख करंट अफेयर्स की जानकारी दी जा रही है, जिन्हें आप नीचे दिए गए बिंदुओं में देख सकते हैं:-

  1. हाल ही में ‘मैक्स वेरस्टैपेन’ (Max Verstappen) ने ‘अबू धाबी ग्रैंड पिक्स 2023’ का खिताब अपने नाम किया है।
  2. हाल ही में 28 नवंबर को ‘लाल ग्रह दिवस’ मनाया गया है।
  3. हाल ही में पब्लिक रिलेशंस की क्षेत्रीय प्रमुख ‘सुगंती सुंदरराज’ को ‘पब्लिक रिलेशंस सोसाइटी ऑफ इंडिया’ (PRSI) में उत्कृष्ट योगदान के लिए ‘राष्ट्रीय पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया है।
  4. हाल ही में कंबोडिया का ‘अंकोरवाट मंदिर’ दुनिया का आठवां अजूबा बना है।
  5. हाल ही में अरूणाचल प्रदेश राज्य के राज्यपाल रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल केटी परनायक (सेवानिवृत्त) ने ‘इनूट द फ्यूचर’ शीर्षक से ‘महात्मा गांधी’ की 16 फीट ऊँची प्रतिमा का अनावरण किया है।
  6. हाल ही में बिजनेसमैन ‘क्रिस्टोफर लक्सन’ ने न्यूजीलैंड देश के नए प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली हैं।
  7. हाल ही में IndiGo ने AI-पावर्ड चैट असिस्टेंट ‘6Eskai’ पेश किया है।
  8. हाल ही में ‘आंनद महिंद्रा’ को मुंबई उत्सव की सलाहकार समिति के अध्यक्ष के रूप में नामित किया गया है।
  9. हाल ही में ‘इंडियन प्रीमियर लीग’ (IPL) 2024 के लिए ‘शुभमन गिल’ को ‘गुजरात टाइटंस’ का कप्तान बनाया गया है।
  10. हाल ही में लद्दाख राज्य में दक्षिण पूर्व एशिया का पहला ‘डार्क स्काई रिजर्व चांगथांग वन्यजीव अभयारण्य’ स्थापित किया जाएगा। 
  11. हाल ही में ‘रजत कुमार जैन’ को ‘फिनो पेमेंट्स बैंक’ के अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया है।
  12. हाल ही में गुजरात के मशहूर फोटो जर्नलिस्ट ‘जवेरीलाल मेहता’ का 97 वर्ष की आयु में निधन हो गया है।
  13. हाल ही में ‘फिल्मफेयर ओटीटी अवार्ड्स 2023’ में ‘स्कूप’ (Scoop) को बेस्ट सीरीज का अवार्ड मिला है।
  14. हाल ही में आयरिश लेखक ‘पॉल लिंच’ (Paul Lynch) को उनकी किताब ‘प्रॉफेट सॉन्ग’ के लिए बुकर पुरस्कार 2023 से सम्मानित किया गया है
  15. हाल ही में ‘रजनीश गोयल’ को कर्नाटक राज्य के 40वें मुख्य सचिव के रूप में नामित किया गया है।

यह भी पढ़ें –  1899 में आज ही के दिन हुआ था स्‍पेनिश फुटबाल क्‍लब FC बार्सिलोना का गठन 

29 नवंबर 2023 डेली करेंट अफेयर्स क्विज 

यहां डेली के कुछ प्रमुख क्विज क्वेशन की सूची आपकी परीक्षा की तैयारी के लिए दी जा रही हैं, इन क्वेशन को पढ़कर इनको सॉल्व करने का प्रयास करें:- 

1. हाल ही में कौनसा देश वर्ष 2024 में ‘अंतराष्ट्रीय चीनी संगठन’ (आईएसओ) की अध्यक्षता करेगा?

(A) चीन 
(B) भारत 
(C) श्रीलंका 
(D) पाकिस्तान 
उतर- (B) भारत 

2. हाल ही में किस राज्य सरकार ने ‘मिशन दक्ष’ लॉन्च किया है?

(A) पंजाब 
(B) हरियाणा 
(C) झारखंड 
(D) बिहार 
उतर- (D) बिहार 

3. हाल ही में किस राज्य सरकार ने आंगनबाड़ी केंद्रों पर ‘हॉट कुक्ड मील योजना’ शुरू की है?

(A) उत्तर प्रदेश 
(B) पश्चिम बंगाल 
(C) गुजरात 
(D) सिक्किम 
उतर- (A) उत्तर प्रदेश 

4. हाल ही में किस राज्य में ‘विद्या समीक्षा केंद्र’ का उद्घाटन किया गया है?

(A) उत्तराखंड 
(B) हिमाचल प्रदेश
(C) मध्य प्रदेश 
(D) राजस्थान 
उतर- (B) हिमाचल प्रदेश 

5. हाल ही में किस राज्य में ‘खादी कारीगर सम्मलेन 2023’ का आयोजन किया गया है?

(A) छत्तीसगढ 
(B) मध्य प्रदेश 
(C) उत्तर प्रदेश 
(D) ओडिशा  
उतर- (C) उत्तर प्रदेश 

यह भी पढ़ें – हिंदी करंट अफेयर्स इन हिंदी 2023 

परीक्षा से संबंधित डेली करेंट अफेयर्स के बारे में अधिक जानकारी के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*