Today’s Current Affairs in Hindi | 01 अगस्त 2023 (हिंदी करंट अफेयर्स)

1 minute read

यहां प्रमुख एग्जाम की तैयारी के लिए 01 अगस्त के current affairs today in hindi की महत्वपूर्ण जानकारी दी जा रही है। जिसके माध्यम से आप अपनी एग्जाम की तैयारी के लिए डेली करंट अफेयर्स के बारे में जान सकते हैं। करंट अफेयर्स की जानकारी से हमें न केवल अपने समाज कि बल्कि देश और दुनिया में हो रही सभी महत्वपूर्ण गतिविधियों के बारे में जानकारी मिलती है। इसके साथ ही भारत की सभी प्रमुख परीक्षाओं में भी करंट अफेयर्स से संबंधित प्रश्न जरूर पूछे जाते हैं।

01 अगस्त 2023 Current Affairs in Hindi Today 

यहां आज के प्रमुख करंट अफेयर्स की जानकारी दी जा रही है, जिन्हें आप नीचे दिए गए बिंदुओं में देख सकते हैं:-

  1. हाल ही में अमेज़न इंडिया ‘डल झील’ में अपना पहला फ्लोटिंग स्टोर खोलेगा।
  2. हाल ही में ‘श्रीलंका एथलेटिक्स नेशनल चैम्पियनशिप 2023’ में भारत ने कुल 14 मेडल जीते है।
  3. हाल ही में 31 जुलाई को ‘विश्व रेंजर दिवस’ मनाया गया है।
  4. हाल ही में भारतीय मूल के ‘हर्षवर्धन सिंह’ अमेरिका में राष्ट्रपति पद के उम्मीदवारों में शामिल हुए है।
  5. हाल ही में IUCN द्वारा दक्षिण एशिया का पहला ‘प्रजाति अस्तित्व केंद्र’ भारत में खोला जाएगा।
  6. हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किसानों के लिए ‘यूरिया गोल्ड’ लॉन्च किया है।
  7. हाल ही में G20 अध्यक्षता के तहत ‘थिंक-20 शिखर सम्मेलन’ मैसूर, कर्नाटक में शुरू हुआ है।
  8. हाल ही में ‘उतर प्रदेश’ राज्य में ‘मुख्यमंत्री कमांड सेंटर’ और ‘CM डैशबोर्ड’ को लॉन्च किया गया है।
  9. हाल ही में भारतीय नौसेना ने अरुणाचल प्रदेश में ‘अमृत सरोवर’ का उद्घाटन किया है। 
  10. हाल ही में भारतीय मूल की ‘निशा बिस्वाल’ अमेरिका की फाइनेंस एजेंसी की डिप्टी CEO नियुक्त की गई है।
  11. हाल ही में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ‘अंडरस्टैंडिंग लाइफलॉन्ग लर्निंग फॉर ऑल इन सोसाइटी’ (ULLAS) मोबाइल ऐप’ लॉन्च किया है।
  12. हाल ही में ‘शिवेंद्र सिंह’ ने EPIL में अध्यक्ष और MD के रूप में पदभार ग्रहण किया है।
  13. हाल ही में जारी आंकड़ो के अनुसार लापता महिलाओं की सूची में ‘महाराष्ट्र’ राज्य शीर्ष पर रहा है।
  14. हाल ही में भारतीय राष्ट्रीय सहकारी उपभोक्ता महासंघ ने ‘मैजिकपिन’ ई कॉमर्स स्टार्टअप कंपनी के साथ समझौता किया है।
  15. हाल ही में ‘पेड्रो सांचेंज’ को स्पेन देश का कार्यवाहक प्रधानमंत्री चुना गया है।
  16. हाल ही में अंतरराष्ट्रीय युवा पर्वतारोही ‘नीतीश सिंह’ ने तुर्किये की सबसे ऊँची चोटी माउंट अरारत (16,854 फीट) को फतह किया है।  
  17. हाल ही में महाराष्ट्र राज्य सरकार द्वारा उद्योगपति ‘रतन टाटा’ को प्रथम ‘उद्योग रत्न पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया है। 
  18. हाल ही में ‘राजस्थान’ राज्य सरकार की शहरी सेवाओं के विस्तार के लिए एशियाई विकास बैंक (ADB) द्वारा 200 मिलियन डॉलर के ऋण समझौते पर हस्ताक्षर किए गए है।
  19. हाल ही में ‘प्रोफ़ेसर गणेशन कन्नबिरान’ ने राष्ट्रीय मूल्यांकन और प्राधिकरण (NAAC) के नए निदेशक के रूप में पदभार ग्रहण किया है। 
  20. हाल ही में प्रसिद्ध फ्रांसीसी लेखक ‘मिलान कुंडेरा’ का 94 वर्ष की आयु में निधन हो गया है।

यह भी पढ़ें – Today History in Hindi | 1 August – महात्मा गांधी ने की थी असहयोग आंदोलन की शुरुआत, जानें आज का इतिहास

01 अगस्त 2023 डेली करेंट अफेयर्स क्विज 

यहां डेली के कुछ प्रमुख क्विज क्वेशन की सूची आपकी परीक्षा की तैयारी के लिए दी जा रही हैं, इन क्वेशन को पढ़कर इनको सॉल्व करने का प्रयास करें:- 

1. हाल ही में भारत किस देश के साथ ‘इनोवेशन प्लेटफॉर्म’ स्थापित करने जा रहा है?

(A) जर्मनी 
(B) ऑस्ट्रेलिया 
(C) स्विजरलैंड
(D) फ्रांस 
उत्तर- (C) स्विजरलैंड

2. हाल ही में हुई ‘ISSF जूनियर चैम्पियनशिप 2023’ में कौनसा देश शीर्ष पर रहा है?

(A) भारत 
(B) चीन 
(C) श्रीलंका 
(D) अफगानिस्तान 
उत्तर- (B) चीन 

3. हाल ही में अमेरिका ने किस देश के लिए ‘345 मिलियन डॉलर’ के सैन्य सहायता पैकेज की घोषणा की है?

(A) श्रीलंका 
(B) म्यांमार 
(C) कंबोडिया 
(D) ताइवान 
उत्तर- (D) ताइवान 

4. हाल ही में किस राज्य सरकार में ‘बाल श्रमिक विद्या योजना’ का विस्तार किया जाएगा?

(A) मध्य प्रदेश 
(B) राजस्थान 
(C) उत्तर प्रदेश 
(D) ओडिशा 
उत्तर- (C) उत्तर प्रदेश 

5. हाल ही में किस राज्य सरकार ने ‘सौराष्ट्र नर्मदा अवतरण सिंचाई योजना’ (SAUNI) योजना को कंप्लीट किया है?

(A) त्रिपुरा 
(B) गुजरात 
(C) कर्नाटक 
(D) आंध्र प्रदेश 
उत्तर- (B) गुजरात 

यह भी पढ़ें – हिंदी करंट अफेयर्स इन हिंदी 2023 

परीक्षा से संबंधित डेली करेंट अफेयर्स के बारे में अधिक जानकारी के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*