Today’s Current Affairs in Hindi | 31 जुलाई 2023 (हिंदी करंट अफेयर्स)

1 minute read

यहां प्रमुख एग्जाम की तैयारी के लिए 31 जुलाई के current affairs today in hindi की महत्वपूर्ण जानकारी दी जा रही है। जिसके माध्यम से आप अपनी एग्जाम की तैयारी के लिए डेली करंट अफेयर्स के बारे में जान सकते हैं। करंट अफेयर्स की जानकारी से हमें न केवल अपने समाज कि बल्कि देश और दुनिया में हो रही सभी महत्वपूर्ण गतिविधियों के बारे में जानकारी मिलती है। इसके साथ ही भारत की सभी प्रमुख परीक्षाओं में भी करंट अफेयर्स से संबंधित प्रश्न जरूर पूछे जाते हैं।

31 जुलाई 2023 Current Affairs in Hindi Today 

यहां आज के प्रमुख करंट अफेयर्स की जानकारी दी जा रही है, जिन्हें आप नीचे दिए गए बिंदुओं में देख सकते हैं:-

  1. हाल ही में ISRO ने श्रीहरिकोटा से ‘सिंगापुर’ के सात उपग्रह लॉन्च किए है।
  2. हाल ही में 30 जुलाई को ‘विश्व मानव तस्करी निरोधक दिवस’ मनाया गया है।
  3. हाल ही में ‘पेड्रो सांचेंज’ को स्पेन देश का कार्यवाहक प्रधानमंत्री चुना गया है।
  4. हाल ही में भारत स्विजरलैंड देश के साथ ‘इनोवेशन प्लेटफॉर्म’ स्थापित करने जा रहा है। 
  5. हाल ही में महाराष्ट्र राज्य सरकार द्वारा उद्योगपति ‘रतन टाटा’ को प्रथम ‘उद्योग रत्न पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया है। 
  6. हाल ही में हुई ISSF जूनियर चैम्पियनशिप 2023 में ‘चीन’ देश शीर्ष पर रहा है।
  7. हाल ही में बाघ गणना के अनुसार सबसे ज्यादा बाघ ‘मध्य प्रदेश’ राज्य में है।
  8. हाल ही में अंतरराष्ट्रीय युवा पर्वतारोही ‘नीतीश सिंह’ ने तुर्किये की सबसे ऊँची चोटी माउंट अरारत (16,854 फीट) को फतह किया है।  
  9. हाल ही में बेंगलुरु शहर ‘वर्ल्ड सिटीज कल्चर फोरम’ में शामिल होने वाला भारत का पहला शहर बना है।
  10. हाल ही में अमेरिका ने ‘ताइवान देश के लिए 345 मिलियन डॉलर के सैन्य सहायता पैकेज की घोषणा की है।
  11. हाल ही में उत्तर प्रदेश राज्य सरकार में ‘बाल श्रमिक विद्या योजना’ का विस्तार किया जाएगा।
  12. हाल ही में इंग्लैंड के क्रिकेटर ‘स्टुअर्ड ब्रॉड’ ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की है।
  13. हाल ही में ‘रितेश चौहान’ ने भारतीय राष्ट्रीय कृषि सहकारी विपणन संघ (NAFED) के MD के रूप में अतिरिक्त प्रभार ग्रहण किया गया है। 
  14. हाल ही में बिहार राज्य और एशियाई विकास बैंक (ADB) के बीच 295 मिलियन डॉलर के ऋण समझौते पर हस्ताक्षर किए गए है।
  15. हाल ही में ‘राजस्थान’ राज्य सरकार की शहरी सेवाओं के विस्तार के लिए एशियाई विकास बैंक (ADB) द्वारा 200 मिलियन डॉलर के ऋण समझौते पर हस्ताक्षर किए गए है।
  16. हाल ही में प्रसिद्ध फ्रांसीसी लेखक ‘मिलान कुंडेरा’ का 94 वर्ष की आयु में निधन हो गया है।
  17. हाल ही में गुजरात राज्य सरकार ने ‘सौराष्ट्र नर्मदा अवतरण सिंचाई योजना’ (SAUNI) योजना को कंप्लीट किया है। 
  18. हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात राज्य में ‘सेमीकॉनइंडिया’ का उद्घाटन किया है।
  19. हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के सर्वोच्च साहित्य सम्मान ‘माइल्स फ्रैंकलिन’ साहित्य पुरस्कार 2023 से लेखिका ‘शंकरी चंद्रन’ को सम्मानित किया गया है।
  20. हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अंतरराष्ट्रीय प्रदर्शनी सह-सम्मेलन केंद्र ‘भारत मंडपम’ का उद्घाटन नई दिल्ली में किया है।

यह भी पढ़ें – Today History in Hindi | 31 July – प्रसिद्ध हिंदी उपन्यासकार प्रेमचंद का हुआ था जन्म, जानें आज का इतिहास

31 जुलाई 2023 डेली करेंट अफेयर्स क्विज 

यहां डेली के कुछ प्रमुख क्विज क्वेशन की सूची आपकी परीक्षा की तैयारी के लिए दी जा रही हैं, इन क्वेशन को पढ़कर इनको सॉल्व करने का प्रयास करें:- 

1. हाल ही में विश्व के सबसे बड़े म्यूजियम ‘युगे युगीन भारत’ का उद्घाटन कहाँ किया जाएगा?

(A) बेंगलुरु 
(B) नई दिल्ली 
(C) मुंबई 
(D) कोच्चि 
उत्तर- (B) नई दिल्ली 

2. हाल ही में किस राज्य में ‘एशियाई युवा जूनियर वेटलिफ्टिंग चैम्पियनशिप 2023’ का आयोजन किया जाएगा?

(A) मध्य प्रदेश 
(B) पश्चिम बंगाल 
(C) उत्तर प्रदेश 
(D) नागालैंड 
उत्तर- (C) उत्तर प्रदेश 

3. हाल ही में ‘टैलिसमैन सेबर अभ्यास’ का आयोजन किस देश में किया जाएगा?

(A) ऑस्ट्रेलिया 
(B) भारत 
(C) जर्मनी 
(D) फ्रांस 
उत्तर- (A) ऑस्ट्रेलिया 

4. हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किस राज्य में ‘छह एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालयों’ का उद्घाटन किया है?

(A) बिहार 
(B) ओडिशा 
(C) त्रिपुरा 
(D) राजस्थान 
उत्तर- (D) राजस्थान 

5. हाल ही में नीति आयोग ने किस राज्य में देश का प्रथम मत्स्य पालन ‘अटल इंनक्यूबेशन सेंटर’ स्थापित किया है?

(A) केरल 
(B) तमिलनाडु 
(C) कर्नाटक 
(D) तेलंगाना 
उत्तर- (A) केरल 

यह भी पढ़ें – हिंदी करंट अफेयर्स इन हिंदी 2023 

परीक्षा से संबंधित डेली करेंट अफेयर्स के बारे में अधिक जानकारी के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*