Today’s Current Affairs in Hindi | 14 जुलाई 2023 (हिंदी करंट अफेयर्स)

1 minute read
Today’s Current Affairs in Hindi 14 July 2023

यहां प्रमुख एग्जाम की तैयारी के लिए 14 जुलाई के current affairs today in hindi की महत्वपूर्ण जानकारी दी जा रही है। जिसके माध्यम से आप अपनी एग्जाम की तैयारी के लिए डेली करंट अफेयर्स के बारे में जान सकते हैं। करंट अफेयर्स की जानकारी से हमें न केवल अपने समाज कि बल्कि देश और दुनिया में हो रही सभी महत्वपूर्ण गतिविधियों के बारे में जानकारी मिलती है। इसके साथ ही भारत की सभी प्रमुख परीक्षाओं में भी करंट अफेयर्स से संबंधित प्रश्न जरूर पूछे जाते हैं।

14 जुलाई 2023 Current Affairs in Hindi Today 

यहां आज के प्रमुख करंट अफेयर्स की जानकारी दी जा रही है, जिन्हें आप नीचे दिए गए बिंदुओं में देख सकते हैं:-

  1. आज ‘चंद्रयान-3’ की लॉन्चिंग दोपहर 2:35 बजे की जाएगी। 
  2. हाल ही में भारत देश ने ’34वां अंतरराष्ट्रीय जीव विज्ञान ओलंपियाड’ जीता है।
  3. हाल ही में ‘फ्रांस’ देश की बैस्टिल दिवस सैन्य परेड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को विशिष्ट अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया है।
  4. हाल ही में ‘प्रोफ़ेसर प्रीति अधलायम’ IIT मद्रास के पहले विदेशी कैंपस की डायरेक्टर बनी है।  
  5. हाल ही में एलन मस्क द्वारा ‘आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस कंपनी xAl’ लॉन्च की गई है
  6. हाल ही में ‘छठवां भारत-अरब सहभागिता सम्मेलन 2023’ नई दिल्ली में आयोजित किया जा रहा है।
  7. हाल ही में ‘इरिना घोष’ माइक्रोसॉफ्ट इंडिया की मैनेजिंग डायरेक्टर बनी है।
  8. हाल ही में जम्मू-कश्मीर राज्य में ‘दोस्त ऐप’ लॉन्च की गई है।
  9. हाल ही में विश्व तीरंदाजी युवा चैम्पियनशिप 2023 में भारत देश ने ’11 मेडल’ जीते है।
  10. हाल ही में केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने ‘सागर संपर्क’ डिफरेंशियल ग्लोबल नेविगेशन सैटलाइट सिस्टम लॉन्च किया है।
  11. हाल ही में चीन की एक निजी स्पेस कंपनी द्वारा ‘मीथेन-लिक्विड ऑक्सीजन रॉकेट’ लॉन्च किया गया है। 
  12. हाल ही में ‘संजय पुरी’ ने ITC लिमिटेड के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर के रूप में पदभार ग्रहण किया है।
  13. हाल ही में जापान ने भूटान देश के छात्रों के लिए ‘चिकित्सा छात्रवृत्ति’ की शुरूआत की है।
  14. हाल ही में ‘ONGC’ रिश्वत विरोधी प्रबंधन प्रणाली सर्टिफिकेट प्राप्त करने वाला भारत का पहला PSU बना है।
  15. हाल ही में फुटबॉलर ‘लुइस सुआरेज़ मीरामोंटेस’ का 88 की आयु में निधन हो गया है।
  16. हाल ही में पुस्तक ‘वाजपेयी: द एसेंट ऑफ द हिंदू राइट 1924-1977’ अभिषेक चौधरी द्वारा लिखी गई है। 
  17. हाल ही में भारत सरकार ने ऑनलाइन गेमिंग और कसीनो के लेनदेनों में ’28 प्रतिशत GST’ लगाया है।
  18. हाल ही में इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की सबसे मूल्यवान फ्रेंचाइजी ‘चेन्नई सुपर किंग्स’ बनी है। 
  19. हाल ही में राजस्थान राज्य ने ‘टीचर इंटरफ़ेस फॉर एक्सीलेंस कार्यक्रम’ शुरू करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। 
  20. हाल ही में ‘‘देवेश उत्तम’’ को लिथुआनिया में भारत देश के एंबेसडर के रूप में नियुक्त किया गया है।

यह भी पढ़ें – Today History in Hindi | 14 July – हवाई द्वीप में शुरू हुई थी विमान की पहली व्यावसायिक उड़ान, जानें आज का इतिहास

14 जुलाई 2023 डेली करेंट अफेयर्स क्विज 

यहां डेली के कुछ प्रमुख क्विज क्वेशन की सूची आपकी परीक्षा की तैयारी के लिए दी जा रही हैं, इन क्वेशन को पढ़कर इनको सॉल्व करने का प्रयास करें:- 

1. हाल ही में कहां दुनिया की पहली ‘मानव रोबोट प्रेस कॉन्फ्रेंस’ का आयोजन किया गया है?

(A) टोक्यो 
(B) जिनेवा 
(C) कुआलालंपुर
(D) मुंबई 
उत्तर- (B) जिनेवा 

2. हाल ही में भारत और किस देश ने रुपये में ‘द्विपक्षीय व्यापार’ शुरू किया है?

(A) श्रीलंका
B) म्यांमार 
(C) बांग्लादेश
(D) अफगानिस्तान 
उत्तर- (C) बांग्लादेश

3. हाल ही में किस राज्य के एक न्यूज चैनल ने ‘Lisa’ नाम की आर्टिफिशल इंटेलिजेंस (AI) न्यूज़ एंकर को लॉन्च किया है?

(A) ओडिशा 
(B) महाराष्ट्र 
(C) कर्नाटक 
(D) तमिलनाडु 
उत्तर- (A) ओडिशा 

4. हाल ही में ’50वीं GST कॉउंसिल 2023′ की बैठक का आयोजन कहां किया गया है?

(A) मुंबई 
(B) नई दिल्ली 
(C) जयपुर 
(D) पटना 
उत्तर- (B) नई दिल्ली 

5. हाल ही में किस राज्य सरकार ने 800 मेगावाट की दो ‘ताप विधुत परियोजनाओं’ को मंजूरी दी है?

(A) राजस्थान 
(B) बिहार 
C) गुजरात 
(D) उत्तर प्रदेश 
उत्तर- (D) उत्तर प्रदेश 

यह भी पढ़ें – हिंदी करंट अफेयर्स इन हिंदी 2023 

परीक्षा से संबंधित डेली करेंट अफेयर्स के बारे में अधिक जानकारी के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*