Today’s Current Affairs in Hindi | 29 जुलाई 2023 (हिंदी करंट अफेयर्स)

1 minute read

यहां प्रमुख एग्जाम की तैयारी के लिए 29 जुलाई के current affairs today in hindi की महत्वपूर्ण जानकारी दी जा रही है। जिसके माध्यम से आप अपनी एग्जाम की तैयारी के लिए डेली करंट अफेयर्स के बारे में जान सकते हैं। करंट अफेयर्स की जानकारी से हमें न केवल अपने समाज कि बल्कि देश और दुनिया में हो रही सभी महत्वपूर्ण गतिविधियों के बारे में जानकारी मिलती है। इसके साथ ही भारत की सभी प्रमुख परीक्षाओं में भी करंट अफेयर्स से संबंधित प्रश्न जरूर पूछे जाते हैं।

29 जुलाई 2023 Current Affairs in Hindi Today 

यहां आज के प्रमुख करंट अफेयर्स की जानकारी दी जा रही है, जिन्हें आप नीचे दिए गए बिंदुओं में देख सकते हैं:-

  1. हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात राज्य में ‘सेमीकॉनइंडिया’ का उद्घाटन किया है।
  2. हाल ही में ‘आदित्य सामंत’ भारत के 83वें ग्रैंडमास्टर बने है।
  3. हाल ही में अंतरराष्ट्रीय युवा पर्वतारोही ‘नीतीश सिंह’ ने तुर्किये की सबसे ऊँची चोटी माउंट अरारत (16,854 फीट) को फतह किया है।  
  4. हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के सर्वोच्च साहित्य सम्मान ‘माइल्स फ्रैंकलिन’ साहित्य पुरस्कार 2023 से लेखिका ‘शंकरी चंद्रन’ को सम्मानित किया गया है।
  5. हाल ही में विश्व के सबसे बड़े म्यूजियम ‘युगे युगीन भारत’ का उद्घाटन नई दिल्ली में किया जाएगा।
  6. हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अंतरराष्ट्रीय प्रदर्शनी सह-सम्मेलन केंद्र ‘भारत मंडपम’ का उद्घाटन नई दिल्ली में किया है।
  7. हाल ही में द पीपल्स पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ‘विनोद कुमार चौधरी’ का 68 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। 
  8. हाल ही में उत्तर प्रदेश राज्य में ‘एशियाई युवा जूनियर वेटलिफ्टिंग चैम्पियनशिप 2023’ का आयोजन किया जाएगा।
  9. हाल ही में ‘रुचिरा कंबोज’ ने संयुक्त राष्ट्र के सामाजिक विकास के 62वें सत्र की अध्यक्षता की है।
  10. हाल ही में ‘टैलिसमैन सेबर अभ्यास’ का आयोजन ऑस्ट्रेलिया देश में किया जाएगा।  
  11. हाल ही में आयी रिपोर्ट के अनुसार वर्ष 2022 में ‘जापान’ की जनसंख्या 8 लाख कम हो गई है।
  12. हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजस्थान राज्य में ‘छह एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालयों’ का उद्घाटन किया है।
  13. हाल ही में भूटान देश ने ‘रूबेला’ के सफल उन्मूलन की घोषणा की है।
  14. हाल ही में नीति आयोग ने केरल राज्य में देश का प्रथम मत्स्य पालन ‘अटल इंनक्यूबेशन सेंटर’ स्थापित किया है।
  15. हाल ही में 28 जुलाई को ‘विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस’ मनाया गया है।
  16. हाल ही में वरिष्ठ पत्रकार और ANI के संस्थापक ‘प्रेम प्रकाश’ को लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।
  17. हाल ही में जापान के विदेश मंत्री ‘हयाशी योशिमासा’ भारत की आधिकारिक यात्रा पर आए है।
  18. हाल ही में नागालैंड को आधिकारिक तौर पर ‘लम्पी स्किन डिजीज पॉजिटिव’ राज्य घोषित किया गया है।
  19. हाल ही में ‘प्रभात कुमार’ को दक्षिण अफ्रीका में भारत का अगला राजदूत नियुक्त किया है।
  20. हाल ही में केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मध्य प्रदेश के खजुराहो में ‘हेली समिट 2023’ का उद्घाटन किया है। 

यह भी पढ़ें – Today History in Hindi | 29 July – ब्रिटिश ब्रॉडकास्टिंग कॉर्पोरेशन रेडियो पर शुरू हुआ था प्रसारण, जानें आज का इतिहास

29 जुलाई 2023 डेली करेंट अफेयर्स क्विज 

यहां डेली के कुछ प्रमुख क्विज क्वेशन की सूची आपकी परीक्षा की तैयारी के लिए दी जा रही हैं, इन क्वेशन को पढ़कर इनको सॉल्व करने का प्रयास करें:- 

1. हाल ही में किस राज्य के बायकुला रेलवे स्टेशन को यूनेस्को का सांस्कृतिक विरासत पुरस्कार मिला है?

(A) महाराष्ट्र 
(B) राजस्थान 
(C) बिहार 
(D) गुजरात 
उत्तर- (A) महाराष्ट्र 

2. हाल ही में किस देश की पालियामेंट ने अपने देश में न्यायपालिका के अधिकार छीनने का बिल पास किया है?

(A) अफगानिस्तान 
(B) श्रीलंका 
(C) नाइजर 
(D) इजरायल
उत्तर- (D) इजरायल 

3. हाल ही में किस देश के प्रधानमंत्री ‘हुन सेन’ ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है?

(A) मलेशिया 
(B) इंडोनेशिया 
(C) कंबोडिया 
(D) घाना 
उत्तर- (C) कंबोडिया 

4. हाल ही में कौनसी राज्य सरकार डॉक्टरों की रिटायरमेंट की आयु बढ़ाकर 65 वर्ष करेगी?

(A) मध्य प्रदेश 
(B) उत्तर प्रदेश 
(C) पश्चिम बंगाल 
(D) त्रिपुरा
उत्तर- (B) उत्तर प्रदेश 

5. हाल ही में किस देश ने लिंग परिवर्तन और ट्रांसजेंडर विवाह पर प्रतिबंध लगाया है?

(A) रूस 
(B) जर्मनी 
(C) फ्रांस 
(D) हंगरी
उत्तर- (A) रूस 

यह भी पढ़ें – हिंदी करंट अफेयर्स इन हिंदी 2023 

परीक्षा से संबंधित डेली करेंट अफेयर्स के बारे में अधिक जानकारी के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*