Today’s Current Affairs in Hindi | 22 जुलाई 2023 (हिंदी करंट अफेयर्स)

1 minute read
Today’s Current Affairs in Hindi 22 July 2023

यहां प्रमुख एग्जाम की तैयारी के लिए 22 जुलाई के current affairs today in hindi की महत्वपूर्ण जानकारी दी जा रही है। जिसके माध्यम से आप अपनी एग्जाम की तैयारी के लिए डेली करंट अफेयर्स के बारे में जान सकते हैं। करंट अफेयर्स की जानकारी से हमें न केवल अपने समाज कि बल्कि देश और दुनिया में हो रही सभी महत्वपूर्ण गतिविधियों के बारे में जानकारी मिलती है। इसके साथ ही भारत की सभी प्रमुख परीक्षाओं में भी करंट अफेयर्स से संबंधित प्रश्न जरूर पूछे जाते हैं।

22 जुलाई 2023 Current Affairs in Hindi Today 

यहां आज के प्रमुख करंट अफेयर्स की जानकारी दी जा रही है, जिन्हें आप नीचे दिए गए बिंदुओं में देख सकते हैं:-

  1. हाल ही में ‘दूरदर्शन स्पोर्ट्स’ ने ‘फीफा महिला विश्वकप 2023’ के टीवी ब्रॉडकास्ट अधिकार हासिल किए है।
  2. हाल ही में भारत और जापान देश ने ‘सेमीकंडक्टर पारिस्थितिकी तंत्र’ विकसित करने के लिए MoU पर हस्ताक्षर किए है।
  3. हाल ही में हिमाचल प्रदेश राज्य के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने ‘सशक्त महिला ऋण योजना’ का शुभारंभ किया है।
  4. हाल ही में नीति आयोग के अटल इनोवेशन मिशन के साथ Oppo India ने करेल राज्य में पहली PPP आधारित ‘अटल टिंकरिंग लैब’ स्थापित की है।
  5. हाल ही में ‘गुजरात’ राज्य को देश की पहली ‘सेटेलाइट नेटवर्क पोर्टल साइट’ मिलेगी।
  6. हाल ही में छत्तीसगढ़ राज्य में ‘ग्रामीण आवास न्याय योजना’ शुरू की गई है। 
  7. हाल ही में केंद्रशासित ‘दिल्ली सरकार’ वर्ष 2023 तक जरूरतमंद परिवारों को मुफ्त में चीनी उपलब्ध कराएगी।
  8. हाल ही में भारत और अर्जेंटीना देश ने सशस्त्र बलों के लिए ‘हेलीकॉप्टर सहयोग समझौते’ पर हस्ताक्षर किए है।
  9. हाल ही में IDBI बैंक ने ‘अमृत महोत्सव एफडी योजना’ की शुरुआत की है।
  10. हाल ही में चेन्नई में ‘हॉकी एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2023’ का शुभारंभ किया जा रहा है।
  11. हाल ही में 18 वर्षीय ओपन वॉटर तैराक ‘अंशुमन झिंगरन’ तैरकर नॉर्थ चैनल पार करने वाले सबसे कम उम्र के तैराक बने है।
  12. हाल ही में ‘सुनीता अग्रवाल’ गुजरात राज्य के उच्च न्यायलय की मुख्य न्यायधीश बनी है। 
  13. हाल ही में ‘रवींद्र बंशटू’ को भारतीय महिला वॉलीबॉल टीम का नया कोच नियुक्त किया गया है।
  14. हाल ही में ‘मनोज यादव’ को ‘रेलवे सुरक्षा बल’ का महानिदेशक नियुक्त किया गया है।
  15. हाल ही में ‘उत्तर प्रदेश’ राज्य सरकार ने EV सब्सिडी दावे के प्रसंस्करण में लिए पोर्टल शुरू किया है।
  16. हाल ही में ओडिशा राज्य के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने ‘खडग नदी बेसिन परियोजना’ को मंजूरी दी है।
  17. हाल ही में भारतीय ‘ग्रैंडमास्टर आर प्रागनानंदा’ ने हंगरी में सुपर जीएम शतरंज टूनामेंट 2023 का ख़िताब जीता है। 
  18. हाल ही में उत्तर प्रदेश राज्य सरकार ‘विरासत वृक्ष अंगीकरण योजना’ के तहत 948 विरासत वृक्षों के सौंदर्यीकरण के लिए कार्य करेगी।
  19. हाल ही में रेसलर बजरंग पुनिया और विनेश फोगाट को ‘भारतीय ओलंपिक संघ’ ने एशियाई खेलों के ट्रायल की छूट दी है।
  20. हाल ही में एनी अवॉर्ड से भारतीय वैज्ञानिक ‘प्रो. थलप्पिल प्रदीप’ को सम्मानित किया गया है।

यह भी पढ़ें – Today History in Hindi | 22 July – भारत के 13वें राष्ट्रपति बने थे प्रणव मुखर्जी, जानें आज का इतिहास

22 जुलाई 2023 डेली करेंट अफेयर्स क्विज 

यहां डेली के कुछ प्रमुख क्विज क्वेशन की सूची आपकी परीक्षा की तैयारी के लिए दी जा रही हैं, इन क्वेशन को पढ़कर इनको सॉल्व करने का प्रयास करें:- 

1. हाल ही में कौनसा राज्य वर्ष 2024 में फिल्मफेयर पुरस्कार के ‘69वें संस्करण’ की मेजबानी करेगा?

(A) महाराष्ट्र 
(B) गुजरात 
(C) उत्तर प्रदेश 
(D) कर्नाटक 
उत्तर- (B) गुजरात 

2. हाल ही में टाटा ग्रुप ने किस देश में ‘ग्लोबल बैटरी सेल गीगाफैक्ट्री’ स्थापित करने की घोषणा की है?

(A) फ्रांस 
(B) UAE 
(C) मलेशिया 
(D) यूनाइटेड किंगडम 
उत्तर- (D) यूनाइटेड किंगडम 

3. हाल ही में किस राज्य सरकार ने ‘न्यूनतम आय की गारंटी’ के लिए विधेयक पेश किया है?

(A) उत्तर प्रदेश 
(B) ओडिशा 
(C) राजस्थान 
(D) मध्य प्रदेश 
उत्तर- (C) राजस्थान 

4. हाल ही में किस देश में जुलाई के मध्य में रिकॉर्ड ‘52.2 डिग्री सेल्सियस तापमान’ दर्ज किया गया है?

(A) भारत 
(B) चीन 
(C) अमेरिका 
(D) UAE 
उत्तर- (B) चीन 

5. हाल ही में ‘खाद्य सुरक्षा नियामकों’ के वैश्विक शिखर सम्मेलन की मेजबानी कौनसा देश करेगा?

(A) अमेरिका 
(B) UAE 
(C) भारत 
(D) फ्रांस 
उत्तर- (C) भारत 

यह भी पढ़ें – हिंदी करंट अफेयर्स इन हिंदी 2023 

परीक्षा से संबंधित डेली करेंट अफेयर्स के बारे में अधिक जानकारी के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*