Today School Assembly News Headlines (6 October) : स्कूल असेंबली के लिए 6 अक्टूबर की मुख्य समाचार सुर्खियां

1 minute read
Today School Assembly News Headlines in Hindi (6 October) (1) (1)

स्कूलों में सुबह की प्रार्थना सभा लंबे समय से एक परंपरा रही है। प्रत्येक शिक्षक और छात्र को सभा के लिए हॉल में या शैक्षणिक संस्थान के मैदान में एकत्र होना होता है। प्रार्थना सभा का समय तो बदल सकता है लेकिन इसकी मुख्य गतिविधियां नहीं बदलती हैं और इन गतिविधियों में स्टूडेंट्स के लिए बताई जाने वाली रोजाना के समाचारों की सुर्खियां भी शामिल हैं। इसलिए इस ब्लाॅग में आप Today School Assembly News Headlines in Hindi (6 October) जानेंगे।

Today’s News Headlines in Hindi for School Assembly (6 October)

Today’s News Headlines in Hindi for School Assembly (6 October) इस प्रकार हैंः

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महाराष्ट्र में कई विकास परियोजनाओं का शुभारंभ किया।
  • भारत एससीओ शिखर सम्मेलन के दौरान पाकिस्तान के साथ अपने संबंधों के बारे में चर्चा नहीं करेगा: विदेश मंत्री एस जयशंकर।
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महाराष्ट्र के पोहरदेवी में बंजारा विरासत संग्रहालय का उद्घाटन किया।
  • विदेश मंत्री जयशंकर पाकिस्तान के इस्लामाबाद में एससीओ शिखर सम्मेलन में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे।
  • शिक्षाविदों और शोधकर्ताओं ने 5 भारतीय भाषाओं को शास्त्रीय भाषाओं का दर्जा देने के केंद्र सरकार के फैसले की सराहना की।
  • हरियाणा विधानसभा चुनाव : स्वतंत्र और निष्पक्ष मतदान के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की गईं।
  • भारत ने समुद्री सुरक्षा और समुद्री कानून को बनाए रखने के लिए अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।
  • केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि किसी भी परिस्थिति में रेलवे का निजीकरण नहीं किया जाएगा। 
  • अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि सरकार आगामी शीतकालीन सत्र के दौरान वक्फ संशोधन विधेयक लाने के लिए प्रतिबद्ध है।

यह भी पढ़ें- आज का इतिहास – Today History in Hindi

स्कूल असेंबली के लिए शिक्षा की समाचार सुर्खियां क्या हैं?

स्कूल असेंबली के लिए करियर, नौकरियों और शिक्षा की समाचार सुर्खियां इस प्रकार हैंः

  • इंडियन बैंक एलबीओ एडमिट कार्ड 2024 indianbank.in पर जारी कर दिए गए हैं।
  • राजस्थान पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट 2024 police.rajasthan.gov.in पर जारी कर दिए गए हैं। 
  • आईबीपीएस क्लर्क प्रीलिम्स स्कोरकार्ड 2024 ibps.in पर जारी, डाउनलोड करने के लिए सीधा लिंक जारी किए गए हैं।
  • एसबीआई एससीओ भर्ती 2024 पंजीकरण की समय सीमा 14 अक्टूबर तक बढ़ाई गई।
  • दिल्ली विश्वविद्यालय ने नियमित और ओडीएल कार्यक्रमों के साथ ड्यूल डिग्री ऑप्शन पेश किया।
  • उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यूपी पुलिस कांस्टेबल 2024 का परिणाम अक्टूबर के अंत तक घोषित किया जाएगा।
  • आईबीपीएस क्लर्क मेन्स एडमिट कार्ड 2024 जल्द ही जारी किया जाएगा।
  • पीएम इंटर्नशिप योजना: 2024 में भारतीय युवाओं के लिए 1.25 लाख अवसर हैं।
  • डीआरडीओ भर्ती 2024: 22 आरए और जेआरएफ पदों के लिए आवेदन शुरू हो गए हैं।
  • NOIS परीक्षा : कक्षा 10 और 12 के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड के लिए लिंक ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी किया गया है।
  • यूपीएससी मेडिकल ऑफिसर जीडीएमओ परिणाम 2024 upsc.gov.in पर जारी कर दिया गया है।

स्कूल असेंबली के लिए राष्ट्रीय समाचार सुर्खियां (School Assembly News Headlines For National in Hindi)

स्कूल असेंबली के लिए राष्ट्रीय समाचार सुर्खियां इस प्रकार हैंः

  • हरियाणा में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान किया गया।
  • भारत की वैश्विक मीडिया मनोरंजन में हिस्सेदारी 2029 तक बढ़ाई जानी चाहिए- सूचना एवं प्रसारण सचिव।
  • जम्मू-कश्मीर: कुपवाड़ा जिले में सुरक्षा बलों ने घुसपैठ की कोशिश नाकाम की और 2 आतंकवादी मारे गए।
  • 22 राज्यों के 500 एथलीटों के साथ पुडुचेरी में तीसरी राष्ट्रीय फ्लोर कर्लिंग चैंपियनशिप शुरू हुई।
  • सुप्रीम कोर्ट ने सद्गुरु के ईशा फाउंडेशन मामले में पुलिस कार्रवाई पर रोक लगा दी है।
  • सुप्रीम कोर्ट ने जाति के आधार पर काम के अलगाव को खत्म करने के लिए तीन महीने के भीतर जेल मैनुअल में संशोधन करने का निर्देश दिया है।
  • जया बच्चन ने आईटी पर संसद की समिति से बाहर होने का विकल्प चुना और श्रम समिति की सदस्य बनीं। 
  • केंद्रीय मंत्रिमंडल ने पांच नई भाषाओं – मराठी, पाली, प्राकृत, असमिया और बंगाली को शास्त्रीय भाषा का दर्जा देने को मंजूरी दी। 

स्कूल असेंबली के लिए अंतरराष्ट्रीय समाचार सुर्खियां (School Assembly News Headlines For International in Hindi)

स्कूल असेंबली के लिए अंतरराष्ट्रीय समाचार सुर्खियां इस प्रकार हैंः

  • वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गनाइजेशन (डब्ल्यूएचओ) ने एमपॉक्स के लिए पहले डायग्नोस्टिक टेस्ट को मंजूरी दी।
  • पाकिस्तानी सरकार ने इस्लामाबाद की सुरक्षा पाकिस्तानी सेना को सौंपने का फैसला किया।
  • यमन: अमेरिकी और ब्रिटिश सैन्य बलों ने हौथी-नियंत्रित स्थलों पर हमले किए।
  • भारत ने आतंकवाद के खिलाफ एक अंतरराष्ट्रीय संधि को अपनाने के लिए अपना आह्वान दोहराया।
  • मालदीव के राष्ट्रपति राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के निमंत्रण पर भारत आएंगे।
  • रिपोर्ट्स के मुताबिक, डोनाॅल्ड ट्रंप ने कहा कि अगर वह राष्ट्रपति बनते हैं तो अमेरिका में किसी भी राज्य को गैस से चलने वाली कारों या ट्रकों पर प्रतिबंध लगाने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

यह भी पढ़ें – हिंदी करंट अफेयर्स इन हिंदी 2024 

स्कूल असेंबली के लिए खेल समाचार सुर्खियां (School Assembly News Headlines For Sports in Hindi)

स्कूल असेंबली के लिए खेल समाचार सुर्खियां इस प्रकार हैंः

  • श्रीलंका के स्पिनर प्रवीण जयविक्रमा को एक साल के लिए सभी तरह के क्रिकेट से प्रतिबंधित कर दिया गया है।
  • महिला टी20 विश्व कप 2024 से पहले सुरक्षित क्रिकेट समुदाय के लिए नई एआई पहल शुरू की गई।
  • हॉकी इंडिया लीग की वापसी: 8 पुरुष टीमें, 6 महिला टीमें; खिलाड़ियों की नीलामी 13 से 15 अक्टूबर तक।
  • जूनियर शूटिंग विश्व चैंपियनशिप में भारत की तिकड़ी ने पुरुष टीम का स्वर्ण जीता, भारत पदक तालिका में शीर्ष पर रहा।
  • हरमनप्रीत कौर महिला टी20 विश्व कप 2024 में न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले मैच में तीसरे नंबर की भूमिका के लिए तैयार हैं।
  • आईएसएसएफ जूनियर विश्व चैम्पियनशिप: दिवांशी ने महिलाओं की 25 मीटर स्टैंडर्ड पिस्टल में अपना दूसरा व्यक्तिगत स्वर्ण पदक जीता।

आज का इतिहास (Today History in Hindi)

6 अक्टूबर के इतिहास की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैंः

  • 2008 में आज ही के दिन वैश्विक मंदी के चलते भारतीय रिजर्व बैंक ने बैंकों के नकद सुरक्षित अनुपात (सीआरआर) में आधा प्रतिशत कटौती करने का फैसला लिया था।
  • 2006 में 6 अक्टूबर को ही संयुक्त राष्ट्र ने लेबनान में शांति रक्षकों को बल प्रयोग का अधिकार दिया था।
  • 2002 में आज ही के दिन नेपाल के नरेश ज्ञानेन्द्र वीर विक्रम शाह देव ने सत्ता नहीं संभालने की घोषणा की थी।
  • 1999 में 6 अक्टूबर के दिन संयुक्त राष्ट्र निरस्त्रीकरण सम्मेलन ऑस्ट्रेलिया की राजधानी वियना में शुरू किया था।
  • 1987 में आज ही के दिन फिजी एक गणराज्य घोषित हुआ था
  • 1983 में पंजाब में 6 अक्टूबर को ही राष्ट्रपति शासन लगाया गया था।
  • 1935 में आज ही के दिन भारत में 32 वर्ष के सबसे लंबे समय तक अंपायरिंग करने वाले जीवन डी घोष का बंगाल में जन्म हुआ।
  • 1946 में 6 अक्टूबर के दिन ही प्रसिद्ध अभिनेता एवं राजनीतिज्ञ विनोद खन्ना का जन्म हुआ था।
  • 1963 में आज ही के दिन पंजाब के स्वतंत्रता सेनानी ग्रैंड ओल्ड मैन बाबा खड़क सिंह का जन्म हुआ था।
  • 2014 में आज ही के दिन अमेरिकी अभिनेत्री मारियन सेल्डस का निधन हुआ था।
  • 2009 में 6 अक्टूबर को ही राजनीतिज्ञ प्यारेलाल खण्डेलवाल का निधन हुआ था।
  • 2007 में आज ही के दिन राजनीतिज्ञ, महाराष्ट्र के 9वें मुख्यमंत्री बाबासाहेब भोसले का निधन हुआ था।
  • 1986 में 6 अक्टूबर को ही राजस्थान के प्रसिद्ध क्रांतिकारी और समाज सेवक गोकुलभाई भट्ट का निधन हुआ था।

आज का सुविचार (Thought of The Day in Hindi for School Assembly)

स्कूल असेंबली के लिए आज का विचार इस प्रकार हैः

कोई भी जन्म से बुद्धिमान नहीं होता, क्योंकि ज्ञान अपने प्रयासों से ही प्राप्त होता है – टी. कृष्णमाचार्य।

संबंधित ब्लाॅग्स

स्कूल असेंबली के लिए 1 अक्टूबर की मुख्य समाचार सुर्खियांस्कूल असेंबली के लिए 2 अक्टूबर की मुख्य समाचार सुर्खियां
स्कूल असेंबली के लिए 3 अक्टूबर की मुख्य समाचार सुर्खियांस्कूल असेंबली के लिए 4 अक्टूबर की मुख्य समाचार सुर्खियां
स्कूल असेंबली के लिए 5 अक्टूबर की मुख्य समाचार सुर्खियां

आशा है कि आपको Today’s News Headlines in Hindi for School Assembly (6 October) का आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह की अन्य न्यूज अपडेट्स के लिए बने रहें हमारी वेबसाइट Leverage Edu पर।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*