JEE Main Session 2 Admit Card Link : जेईई मेन सेशन-2 के लिए एडमिट कार्ड जारी, इस तरह करें डाउनलोड

1 minute read
JEE Main Session 2 Admit Card Link

JEE Main Session 2 Admit Card Link : नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की ओर से अप्रैल में दूसरे सत्र के जेईई मेन 2024 के लिए एडमिट कार्ड 1 अप्रैल 2024 को जारी कर दिए गए हैं। कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट jeemain.nta.ac.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। 

कैंडिडेट्स को बता दें कि जेईई मेन सेशन-2 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए (JEE Main Session 2 Admit Card Link) इसके लिए उन्हें आवेदन संख्या और जन्म तिथि सेव करनी होगी। 

जेईई मेन सेशन-2 परीक्षा के लिए अभी तक 4, 5, 6, 8 और 9 अप्रैल, 2024 को होने वाली बीई/बीटेक (पेपर 1) की परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं और ये परीक्षाएं दो शिफ्ट में आयोजित होंगी।। 

JEE Main Session 2 Admit Card Link
Source-jeemain.nta.ac.in

जेईई मेन 2024 एडमिट कार्ड: कैसे डाउनलोड करें?

JEE Main Session 2 Admit Card Link आने के बाद कैंडिडेट्स इस तरह ऑफिशियल वेबसाइट से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैंः

  • सबसे पहले कैंडिडेट्स को एनटीए जेईई की आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.ac.in पर जाना होगा।
  • अब होमपेज पर जेईई मेन्स एडमिट कार्ड 2024 के लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • अपनी लॉगिन जानकारी दर्ज करने के बाद, ‘सबमिट’ पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाएगा।
  • एडमिट कार्ड की जांच करें और दस्तावेज़ को सेव करें।
  • भविष्य के संदर्भ के लिए, इसकी एक भौतिक प्रति अपने पास रखें।

यह भी पढ़ें- JEE Mains 2024 : जेईई मेंस एग्जाम के लिए योग्यता, एप्लिकेशन फाॅर्म, करेक्शन विंडो, एग्जाम डेट, एडमिट कार्ड, टिप्स

4 से 15 अप्रैल तक आयोजित होंगे एग्जाम

जेईई मेन 2024 (JEE Main in Hindi) का दूसरा सत्र 4 से 15 अप्रैल तक आयोजित किया जाएगा। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी कई शहरों (भारत के बाहर के शहरों सहित) के कई केंद्रों में संयुक्त प्रवेश परीक्षा (मुख्य) – 2024 सत्र 2 (अप्रैल 2024) आयोजित करेगी। एनटीए जेईई मेन 2024 दो पालियों में आयोजित किया जा रहा है। शिफ्ट 1 का समय सुबह 9 बजे से दोपहर तक है, जबकि शिफ्ट 2 दोपहर 3 से शाम 6 बजे तक आयोजित की जाएगी।

JEE Main Session 2 Exam Date 2024

JEE Main April 2024 Exam Date इस प्रकार हैः

एग्जामJEE Mains 2024
कंडक्टिंग बाॅडीनेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA)
JEE Mains 2024 अटेम्प्ट्स 1 वर्ष में 2 बार
रजिस्ट्रेशन डेट (पहला सत्र)1 नवंबर 2023 से 4 दिसंबर 2023
JEE Mains 2024 एग्जाम डेट (पहला सत्र)24 जनवरी से 1 फरवरी 2024 तक
रजिस्ट्रेशन डेट (दूसरा सत्र)2 फरवरी 2024 से 2 मार्च 2024। (संभावित)
JEE Mains 2024 एग्जाम डेट (दूसरा सत्र)4 से 15 अप्रैल 2024 तक।
जेईई मेन सेशन 2 आवेदन पत्र 2024फरवरी 2024
जेईई मेन 2024 सेशन 2 के लिए आवेदन की अंतिम तिथिमार्च 2024
आवेदन सुधार प्रक्रिया मार्च 2024
परीक्षा केंद्रों की सूचनाअप्रैल 2024
जेईई मेन 2024 एडमिट कार्ड रिलीज अप्रैल 2024
जेईई मेन 2024 प्रोविजनल आंसर की अप्रैल 2024
जेईई मेन 2024 फाइनल आंसर कीअप्रैल 2024
जेईई मेन रिजल्ट डेट 2024 अप्रैल 2024.

जेईई मेन 2024 परीक्षा का समय

जेईई मेन 2024 परीक्षा का समय इस प्रकार हैः

विषयपहली शिफ्टदूसरी शिफ्ट
जेईई मेन 2024 परीक्षा समय9 बजे से 12 बजे तक3 से 6 बजे तक
परीक्षा केंद्र में प्रवेश7:30 बजे से 8:30 बजे तक2 बजे से 2:30 बजे तक
परीक्षक द्वारा निर्देश 8:30 बजे से 8:50 बजे तक2:30 बजे से 2:50 बजे तक
निर्देश पढ़ने के लिए लॉगिन 8:50 बजे2:50 बजे
एग्जाम शुरू का समयसुबह 9:00 बजेदोपहर 3:00 बजे।

उम्मीद है कि इस ब्लाॅग में आपको JEE Main Session 2 Admit Card Link के बारे में जानकारी मिल गई होगी। ऐसे ही अन्य महत्वपूर्ण एग्जाम अपडेट्स के लिए बने रहिए Leverage Edu के साथ।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*