Today History in Hindi | 4 September – महात्मा गांधी ने इंग्लैंड के लिए शुरू की थी समुद्री यात्रा, जानें आज का इतिहास

1 minute read
Today History in Hindi 4 September

देश और दुनिया में 4 सितंबर यानी आज का इतिहास कई महत्वपूर्ण घटनाओं का साक्षी है और कई महत्वपूर्ण घटनाएं इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज हो गई हैं। 1888 में आज ही के दिन महात्मा गांधी ने इंग्लैंड के लिए समुद्री यात्रा शुरू की थी। 1946 में 4 सितंबर के दिन ही भारत में अंतरिम सरकार का गठन किया गया था।

4 सितंबर का इतिहास महत्वपूर्ण माना जाता है, क्योंकि 1985 में आज ही के दिन 73 साल पहले समुद्र में डूबे जहाज टाइटेनिक की तस्वीरें सामने आईं थीं। 1999 में 4 सितंबर को ही ईस्ट तिमोर में हुए जनमत संग्रह में 78.5 प्रतिशत जनता ने इंडोनेशिया से स्वतंत्रता के पक्ष में अपना मत प्रकट किया था। Today History in Hindi | 4 September में हम 4 सितंबर की कुछ महत्त्वपूर्ण घटनाओं के बारे में जानेंगे।

Today History in Hindi | 4 September – के इतिहास से जुड़ी देश-दुनिया की घटनाएं इस प्रकार हैंः

  • 2012 में आज ही के दिन पैरालंपिक खेलों में गिरीश होसंगारा नागराजे गौड़ा ने भारत को पहला पदक दिलाया था।
  • 2009 में 4 सितंबर को ही कोयला कंपनी SCCL को मिनी रत्न कंपनी के सम्मान स्वायत्ता दी गई थी।
  • 2008 में आज ही के दिन केंद्रीय कैबिनेट ने 7 राज्यों में निर्वाचन क्षेत्रों के पुनर्निर्धारण के संबंध में परिसीमन आयोग की सिफारिशों में सुधार के प्रस्ताव को मंजूरी दी थी।
  • 2008 में 4 सितंबर के दिन ही मायावती सरकार ने उत्तर प्रदेश संगठित अपराध विरोधी क़ानून (यूपीकोका) विधेयक-2007 को तत्काल प्रभाव से वापस करने का निर्णय लिया था।
  • 2007 में आज ही के दिन ईरान के पूर्व राष्ट्रपति अकबर हाशमी रफसंजानी को ईरान की सर्वोच्च धार्मिक संस्था का प्रमुख चुना गया था।
  • 2004 में 4 सितंबर को ही ब्रिटिश नागरिक गुरिंदर चड्ढा को ‘वूमैन आफ द ईयर’ सम्मान मिला था।
  • 2003 में आज ही के दिन सिंगापुर के मुद्दे पर विकासशील देशों के भड़क उठने से डब्ल्यूटीओ वार्ता विफल हुई थी।
  • 2001 में 4 सितंबर को ही श्रीलंका ने मुशर्रफ से सैन्य मदद मांगने का फैसला किया था।
  • 2001 में आज ही के दिन अमेरिकी सीनेट ने राष्ट्रपति को अफगानिस्तान पर सैनिक कार्यवाही की मंजूरी दी थी।
  • 2000 में 4 सितंबर को ही सिडनी में 27वें ओलंपिक खेलों का शुभारंभ हुआ था।
  • 1944 में आज ही के दिन द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान ब्रिटिश सैनिकों ने बेल्जियम के एंटवर्प शहर में प्रवेश किया था।
  • 1888 में 4 सितंबर को ही महात्मा गांधी ने इंग्लैंड के लिए समुद्री यात्रा शुरू की थी।
  • 1781 में आज ही के दिन स्पेन के निवासियों द्वारा लॉस एंजिल्स की स्थापना की गई थी।

Today History in Hindi | 4 September – 4 सितंबर को जन्मे प्रसिद्ध व्यक्ति

  • 1962 में आज ही के दिन भारतीय क्रिकेटर किरण मोरे का जन्म हुआ था।
  • 1952 में 4 सितंबर को ही भारतीय अभिनेता ऋषि कपूर का जन्म हुआ था।
  • 1941 में आज ही के दिन भारतीय राजनीतिज्ञ सुशील कुमार शिंदे का जन्म हुआ था।
  • 1895 में 4 सितंबर को ही हिन्दी के प्रसिद्ध साहित्यकार सियारामशरण गुप्त का जन्म हुआ था।
  • 1894 में आज ही के दिन भारत के प्रसिद्ध वैज्ञानिक तथा अनुसंधानकर्ता ज्ञानचंद्र घोष का जन्म हुआ था।
  • 1825 में 4 सितंबर को ही प्रमुख राजनीतिज्ञ दादा भाई नौरोजी का जन्म हुआ था।

Today History in Hindi | 4 September – 4 सितंबर को हुए निधन

  • 1912 में आज ही के दिन भारतेंदु कालीन प्रमुख साहित्यकारों में से एक मोहनलाल विष्णु पंड्या का निधन हुआ था।
  • 1997 में 4 सितंबर को ही आधुनिक हिंदी साहित्य के प्रमुख लेखक, कवि, नाटककार और सामाजिक विचारक धर्मवीर भारती का निधन हुआ था।

यह भी पढ़ें- आज का इतिहास – Today History in Hindi

हम आशा करते हैं कि आज के इस ब्लाॅग Today History in Hindi| 4 September में आपको 4 सितंबर का इतिहास और इससे जुड़ी देश-दुनिया की घटनाओं के बारे में जानकारी मिल गई होगी। ऐसी ही ज्ञानवर्धक जानकारी के लिए बने रहें हमारी वेबसाइट Leverage Edu पर।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*