3 नवंबर का इतिहास (3 November Ka Itihas) – 1948 में प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में दिया था पहला भाषण

1 minute read
3 नवंबर का इतिहास (3 November Ka Itihas)

देश और दुनिया में 3 नवंबर का इतिहास कई महत्वपूर्ण घटनाओं का साक्षी है और कई महत्वपूर्ण घटनाएं इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज हो गई हैं। UPSC मेंस एग्जाम के अलावा कई बड़ी प्रतियोगी परीक्षाओं और इंटरव्यू में ऐतिहासिक घटनाएं पूछी जाती हैं। इसलिए इस ब्लाॅग में हम 3 नवंबर का इतिहास (3 November Ka Itihas) जानेंगे।

3 नवंबर का इतिहास महत्वपूर्ण माना जाता है, क्योंकि 1948 में भारत के तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में अपना पहला भाषण दिया था। 2000 में आज ही के दिन भारत सरकार द्वारा डायरेक्ट टू होम प्रसारण सेवा सभी के लिए शुरू की गई थी।

1988 में आज ही के दिन वायु सेना ने आगरा से एक पैराशूट बटालियन समूह को लिया था। 1997 में 3 नवंबर के लिए जी-15 समूह का सातवां शिखर सम्मेलन कुआलालंपुर में शुरू हुआ था। 

यह भी पढ़ें- आज का इतिहास – Today History in Hindi

3 नवंबर का इतिहास (3 November Ka Itihas) इस प्रकार है:

  • 2011 में आज ही के दिन फ्रांस के कैन्स में जी-20 शिखर सम्मेलन शुरू हुआ जिसमें यूरोजोन ऋण संकट पर चर्चा की गई थी।
  • 2007 में 3 नवंबर को ही पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी की प्रमुख बेनजीर भुट्टो को उनके घर में नजरबंद किया गया था।
  • 2004 में आज ही के दिन अमरीका के राष्ट्रपति जॉर्ज बुश 3 नवंबर को दूसरी बार अमेरिका के राष्ट्रपति चुने गए थे।
  • 2003 में 3 नवंबर के दिन ही पाकिस्तान और चीन के बीच बीजिंग में आठ समझौतों पर हस्ताक्षर किए थे।
  • 2001 में आज ही के दिन अमेरिका ने लश्कर व जैश-ए-मोहम्मद पर प्रतिबंध लगाया था।
  • 2000 में 3 नवंबर को ही भारत सरकार द्वारा डायरेक्ट टू होम प्रसारण सेवा सभी के लिए शुरू की गई थी।
  • 1997 में आज ही के दिन जी-15 समूह का सातवां शिखर सम्मेलन कुआलालंपुर में शुरू हुआ था।
  • 1988 में 3 नवंबर को ही वायु सेना ने आगरा से एक पैराशूट बटालियन समूह को लिया था।
  • 1962 में आज ही के दिन चीन के हमले के मद्देनजर भारत में गोल्ड बाॅन्ड स्कीम की घाेषणा की गई थी।
  • 1958 में 3 नवंबर को ही तत्कालीन सोवियत संघ ने परमाणु परीक्षण किया था।
  • 1948 में आज ही के दिन भारत के तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में अपना पहला भाषण दिया था।
  • 1903 में 3 नवंबर को ही पनामा को कोलंबिया से आजादी मिली थी।
  • 1869 में आज ही के दिन कनाडा में हैमिल्टन फुटबाॅल क्लब अस्तित्व में आया था।

3 नवंबर का इतिहास (3 November Ka Itihas) – जन्मे प्रसिद्ध व्यक्ति

  • 1933 में आज ही के दिन अर्थशास्त्री अमर्त्य सेन का जन्म हुआ था।
  • 1937 में 3 नवंबर के दिन ही हिंदी सिनेमा के प्रसिद्ध संगीतकार लक्ष्मीकांत का जन्म हुआ था।
  • 1976 में आज ही के दिन भारतीय निशानेबाज़ मानवजीत सिंह संधू का जन्म हुआ था।

3 नवंबर को हुए निधन

  • 1947 में आज ही के दिन ‘परमवीर चक्र’ पाने वाले प्रथम भारतीय शहीद सोमनाथ शर्मा का निधन हुआ था।
  • 1996 में 3 नवंबर को ही केंद्रीय अफ्रीकी गणराज्य के क्रूर तानाशाह जान बेडेल बोकासा का निधन हुआ था।
  • 2013 में आज ही के दिन प्रसिद्ध लोक गायिका रेशमा का निधन हुआ था।

यह भी पढ़ें- 2 नवंबर का इतिहास (2 November Ka Itihas) – 1936 में आज ही के दिन बीबीसी ने शुरू की थी टेलीविजन सेवा

आशा करते हैं कि आज के इस ब्लाॅग में आपको 3 नवंबर का इतिहास (3 November Ka Itihas) पता लगा होगा। देश-दुनिया की अन्य घटनाओं की जानकारी के लिए बने रहें हमारी वेबसाइट Leverage Edu पर।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*