Today History in Hindi | 1 July – कलकत्ता हाई कोर्ट का हुआ था उद्धाटन, जानें आज का इतिहास

1 minute read
Today History in Hindi

देश और दुनिया में 1 जुलाई यानी आज का इतिहास कई महत्वपूर्ण घटनाओं का साक्षी है और कई महत्वपूर्ण घटनाएं इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज हो गई हैं। 1862 में आज ही के दिन  कलकत्ता हाई कोर्ट का उद्धाटन हुआ था। 1879 में 1 जुलाई को ही भारत में पोस्टकार्ड की शुरुआत हुई थी। 

1 जुलाई का इतिहास काफी महत्वपूर्ण माना जाता है, क्योंकि 1964 में आज ही के दिन भारतीय औद्योगिक विकास बैंक की स्थापना हुई थी। 1975 में आज ही के दिन तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने 20 सूत्री कार्यक्रम का ऐलान किया था। 1991 में 1 जुलाई को ही वारसा संधि भंग की गई थी। 1995 में अमेरिका ने ताइवान के खिलाफ लागू प्रतिबंध हटाए थे। Today History in Hindi| 1 July में हम 1 जुलाई की कुछ महत्त्वपूर्ण घटनाओं के बारे में जानेंगे।

Today History in Hindi| 1 July- के इतिहास से जुड़ी देश-दुनिया की घटनाएं इस प्रकार हैं:

  • 1781 में 1 जुलाई को ही मैसूर के सुल्तान हैदर अली और अंग्रेज सेना के बीच पोर्टो नाेवो (अब परांगीपेट्टई) का युद्ध हुआ था।
  • 1862 में आज ही के दिन कलकत्ता हाई कोर्ट का उद्घाटन हुआ था।
  • 1879 में 1 जुलाई को ही भारत में पोस्टकार्ड की शुरुआत हुई थी।
  • 1881 में आज ही के दिन टेलीफोन पर पहली बार इंटरनेशनल कॉल की गई थी।
  • 1921 में 1 जुलाई के दिन ही कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ चाइना की स्थापना हुई थी।
  • 1955 में आज ही के दिन इंपीरियल बैंक ऑफ इंडिया का राष्ट्रीयकरण किया गया और इसे स्टेट बैंक ऑफ इंडिया का नाम दिया गया था।
  • 1960 में 1 जुलाई को ही अफ्रीकी देश घाना को गणराज्य घोषित किया गया था।
  • 1964 में आज ही के दिन भारतीय औद्योगिक विकास बैंक की स्थापना हुई थी।
  • 1975 में 1 जुलाई को ही तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने 20 सूत्री कार्यक्रम का ऐलान किया था।
  • 1991 में आज ही के दिन वारसा संधि भंग की गई थी।
  • 1995 में 1 जुलाई को ही अमेरिका ने ताइवान के खिलाफ लागू प्रतिबंध हटाए थे।
  • 1996 में आज ही के दिन इच्छा मृत्यु कानून विश्व में पहली बार ऑस्ट्रेलिया के उत्तरी प्रांत में लागू हुआ था।
  • 2000 में 1 जुलाई को ही लार्ड्स के 100वें ऐतिहासिक टेस्ट मैच में इंग्लैंड ने वेस्टइंडीज को हराया था।
  • 2006 में आज ही के दिन शतरंज खिलाड़ी परिमार्जन नेगी सबसे कम उम्र के दूसरे ग्रैंडमास्टर बने थे।
  • 2006 में 1 जुलाई को ही अमेरिकी संसद की समितियों ने भारत-अमेरिकी परमाणु समझौते को मंजूरी दी थी।
  • 2008 में 1 जुलाई को ही गाजापट्टी के फलस्तीनी विद्रोहियों ने दक्षिणी इस्रायल पर रॉकेट दागा था।
  • 2013 में आज ही के दिन नेप्च्यून के चंद्रमा एस/2004एन 1 की खोज की थी।
  • 2017 में 1 जुलाई को ही भारत में अर्थव्यवस्था के एक महत्वपूर्ण सुधार के रूप में वस्तु एवं सेवा कर (GST) लागू किया गया था।

यह भी पढ़ें – हिंदी करंट अफेयर्स इन हिंदी 2023 

हम आशा करते हैं कि आज के इस ब्लाॅग Today History in Hindi| 1 July में आपको 1 जुलाई का इतिहास और इससे जुड़ी देश-दुनिया की घटनाओं के बारे में जानकारी मिल गई होगी। ऐसी ही ज्ञानवर्धक जानकारी के लिए बने रहें हमारी वेबसाइट Leverage Edu पर।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*