Today’s Current Affairs in Hindi | 25 जनवरी 2024 (हिंदी करंट अफेयर्स)

1 minute read
Today’s Current Affairs in Hindi 25 January 2024

यहां प्रमुख एग्जाम की तैयारी के लिए 25 जनवरी के current affairs today in hindi की महत्वपूर्ण जानकारी दी जा रही है। जिसके माध्यम से आप अपनी एग्जाम की तैयारी के लिए डेली करंट अफेयर्स के बारे में जान सकते हैं। करंट अफेयर्स की जानकारी से हमें न केवल अपने समाज कि बल्कि देश और दुनिया में हो रही सभी महत्वपूर्ण गतिविधियों के बारे में जानकारी मिलती है। इसके साथ ही भारत की सभी प्रमुख परीक्षाओं में भी करंट अफेयर्स से संबंधित प्रश्न जरूर पूछे जाते हैं।

  1. हाल ही में नई दिल्ली में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय की नई इमारत ‘कौशल भवन’ का उद्घाटन किया है।
  2. बिहार राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री ‘कर्पूरी ठाकुर’ को सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘भारत रत्न’ से सम्मानित किया गया है।
  3. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों आज ‘जयपुर’ के एक दिवसीय दौरे पर रहेंगे।
  4. रक्षा मंत्रालय ने भारतीय तट रक्षक के लिए ‘मझगांव डॉक शिपबिल्‍डर्स लिमिटेड’ से 14 तेज गश्‍ती पोत के अनुबंध पर हस्‍ताक्षर किए है।
  5. भारतीय वायु सेना ने फ्रांस और UAE देश के साथ अरब सागर के ऊपर अभ्यास ‘डेजर्ट नाइट’ में हिस्सा लिया है।
  6. केंद्र सरकार ने बहुभाषी शिक्षा के लिए ‘अनुवादिनी’ ऐप लॉन्च किया है।
  7. अयोध्या में ‘बो स्ट्रिंग स्टील गर्डर रेलवे ब्रिज’ का निर्माण किया जाएगा।
  8. भारतीय कप्तान रोहित शर्मा को ‘आईसीसी पुरुष वनडे टीम ऑफ द ईयर 2023′ का कप्तान चुना गया है।
  9. दिग्गज भारतीय टेनिस खिलाडी ‘रोहन बोपन्‍ना’ पुरूष डबल्‍स में शीर्ष वरीयता हासिल करने वाले सबसे उम्रदराज खिलाडी बने है।
  10. हाल ही में अयोध्या में 42 दिवसीय ‘महामंडल महोत्सव’ (Mahamandal Festival) शुरू हुआ है।
  11. विशाखापत्तनम में ’14वीं अखिल भारतीय पुलिस कमांडो प्रतियोगिता 2024′ का आयोजन किया जाएगा।
  12. हाल ही में 24 जनवरी को ‘अंतरराष्ट्रीय शिक्षा दिवस’ मनाया गया है।
  13. दिग्गज मुक्केबाज और छह बार की वर्ल्ड चैंपियन ‘मैरी कॉम’ ने मुक्केबाजी से संन्यास लेने की घोषणा की है।
  14. हाल ही में भारत ने ‘अफगानिस्तान’ को 40000 लीटर रासायनिक सामग्री (मैलाथियान) की सहायता प्रदान की है।
  15. भोपाल में ’63वीं सेंट्रल जियोलॉजिकल प्रोग्रामिंग बोर्ड’ (सीजीपीबी) की बैठक हुई है।

यह भी पढ़ें –  2002 में आज ही के दिन भारतीय वायु सेना के पहले ‘एयर मार्शल’ बने थे अर्जुन सिंह

1. उत्तर प्रदेश राज्य सरकार ने किसे प्रतिष्ठित ‘उत्तर प्रदेश गौरव सम्मान’ देने की घोषणा की है?

(A) डॉ. रितु करीधल श्रीवास्तव
(B) नवीन तिवारी
(C) शांतुन झा
(D) पी संतोष
उत्तर- डॉ. रितु करीधल श्रीवास्तव व नवीन तिवारी

2. किस देश ने ‘वैश्विक शेयर बाजार’ में चौथा स्थान हासिल किया है?

(A) भारत
(B) हंगरी
(C) स्पेन
(D) आयरलैंड
उत्तर- भारत

3. भारत-किर्गिस्तान का ‘11वां संयुक्त विशेष बल अभ्यास खंजर’ कहाँ शुरू हुआ है?

(A) उत्तराखंड
(B) ओडिशा
(C) मध्य प्रदेश
(D) हिमाचल प्रदेश
उत्तर- हिमाचल प्रदेश

4. हाल ही में किसे ‘सुभाष चंद्र बोस आपदा प्रबंधन पुरस्कार 2024’ प्रदान किया गया है?

(A) 60 पैराशूट फील्ड हॉस्पिटल
(B) नाबार्ड
(C) राम मनोहर लोहिया अस्पताल
(D) अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान
उत्तर- 60 पैराशूट फील्ड हॉस्पिटल

5. किस देश की सरकार ने 22 जनवरी को ‘अयोध्या राम दिवस’ घोषित किया है?

(A) जर्मनी
(B) इटली
(C) कनाडा
(D) फिलीपींस
उत्तर- कनाडा

यह भी पढ़ें – हिंदी करंट अफेयर्स इन हिंदी 2023 

परीक्षा से संबंधित डेली करेंट अफेयर्स के बारे में अधिक जानकारी के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*

1 comment