18 जनवरी का इतिहास (18 January Ka Itihas) – 1951 में आज ही के दिन झूठ पकड़ने वाली मशीन का पहली बार हुआ था इस्तेमाल

1 minute read
18 जनवरी का इतिहास (18 January Ka Itihas) (1)

देश और दुनिया में 18 जनवरी का इतिहास कई महत्वपूर्ण घटनाओं का साक्षी है और कई महत्वपूर्ण घटनाएं इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज हो गई हैं। UPSC मेंस एग्जाम के अलावा कई प्रतियोगी परीक्षाओं और इंटरव्यू में ऐतिहासिक घटनाएं पूछी जाती हैं। इसलिए इस ब्लाॅग में हम 18 जनवरी का इतिहास (18 January Ka Itihas) जानेंगे।

18 जनवरी का इतिहास महत्वपूर्ण माना जाता है, क्योंकि 1951 में आज ही के दिन झूठ पकड़ने वाली मशीन का नीदरलैंड में पहली बार इस्तेमाल हुआ था। 1930 में 18 जनवरी के दिन ही महान लेखक रवीन्द्रनाथ टैगोर ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के साबरमती आश्रम की यात्रा की थी।

यह भी पढ़ें- आज का इतिहास – Today History in Hindi

18 जनवरी का इतिहास (18 January Ka Itihas) इस प्रकार है:

  • 2009 में आज ही के दिन ‘बंगाल क्रिकेट एसोसिएशन’ ने सौरव गांगुली को सोने के बैट से सम्मानित किया था।
  • 2006 में 18 जनवरी के दिन ही इच्छा मृत्यु पर संयुक्त राज्य अमेरिका में सुप्रीम कोर्ट ने मुहर लगाई थी।
  • 2004 में आज ही के दिन क्रिकेट की वनडे सीरीज में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 19 रनों से हराया था।
  • 1997 में 18 जनवरी के दिन ही ‘नफीसा जोसेफ़’ ‘मिस इंडिया’ बनीं थीं।
  • 1995 में आज ही के दिन याहू डॉट कॉम (yahoo.com) का डोमेन बनाया गया था।
  • 1974 में 18 जनवरी के दिन ही मिस्र एवं इजरायल ने हथियारों का समझौता किया था।
  • 1963 में आज ही के दिन पूर्वी कजाखस्तान में तत्कालीन सोवियत संघ ने परमाणु परीक्षण किया था।
  • 1963 में 18 जनवरी के दिन ही यूरोपीय साझा बाज़ार से ब्रिटेन को अलग करने की फ्रांस ने वकालत की थी।
  • 1962 में आज ही के दिन अमेरिका ने नेवादा में न्यूक्लियर टेस्ट किया था।
  • 1960 में 18 जनवरी के दिन ही जापान तथा अमेरिका ने संयुक्त रक्षा समझौता किया था।
  • 1959 में आज ही के दिन राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की सहयोगी मीरा बेन (मैडलिन स्लैड) ने भारत छोड़ा था।
  • 1951 में आज ही के दिन झूठ पकड़ने वाली मशीन का नीदरलैंड में पहली बार इस्तेमाल हुआ था।
  • 1930 में 18 जनवरी के दिन ही महान लेखक रवीन्द्रनाथ टैगोर ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के साबरमती आश्रम की यात्रा की थी।
  • 1919 में आज ही के दिन आलिशान गाड़िया बनाने वाली ब्रिटिश कंपनी ‘बेंटले मोटर्स लिमिटेड’ की स्थापना हुई थी।
  • 1896 में 18 जनवरी के दिन ही ‘एक्सरे मशीन’ का पहला प्रदर्शन किया गया था।
  • 1862 में आज ही के दिन अमेरिकी में एरिजोना परिसंघ क्षेत्र का गठन किया था।
  • 1778 में 18 जनवरी के दिन ही ‘हवाई द्वीपसमूह’ की खोज करने वाले जेम्स कुक पहले यूरोपियन बने थे।

यह भी पढ़ें – हिंदी करंट अफेयर्स इन हिंदी 2023 

18 जनवरी का इतिहास (18 January Ka Itihas) – जन्मे प्रसिद्ध व्यक्ति

  • 1985 में आज ही के दिन बालीवुड अभिनेत्री मिनिषा लांबा का जन्म हुआ था।
  • 1978 में 18 जनवरी के दिन ही भारत की सर्वश्रेष्ठ बैडमिंटन खिलाड़ी अपर्णा पोपट का जन्म हुआ था।
  • 1972 में आज ही के दिन क्रिकेट खिलाड़ी विनोद काम्बली का जन्म हुआ था।
  • 1927 में 18 जनवरी के दिन ही वीणा वादक सुन्दरम बालचंद्रन का जन्म हुआ था।
  • 1842 में आज ही के दिन महाराष्ट्र के महान विद्वानसमाज सुधारक महादेव गोविंद रानाडे का जन्म हुआ था।
  • 1782 में 18 जनवरी के दिन ही अमेरिकी राजनेता डेनियल वेब्सटर का जन्म हुआ था।

यह भी पढ़ें – हिंदी करंट अफेयर्स इन हिंदी 2023 

18 जनवरी को हुए निधन

  • 2013 में आज ही के दिन भारतीय सिनेमा की जानीमानी अभिनेत्री दुलारी का निधन हुआ था।
  • 2003 में 18 जनवरी के दिन ही मशहूर अभिनेता अमिताभ बच्चन के पिता और हिंदी भाषा के प्रसिद्ध लेखक और कवि हरिवंशराय बच्चन का निधन हुआ।
  • 1996 में आज ही के दिन अभिनेता और राजनीतिज्ञ एन. टी. रामाराव का निधन हुआ था।
  • 1966 में 18 जनवरी के दिन ही भारत के प्रसिद्ध गणितज्ञ बद्रीनाथ प्रसाद का निधन हुआ था।
  • 1963 में आज ही के दिन उड़ीसा के सार्वजनिक कार्यकर्ता और समाजसेवी लक्ष्मी नारायण साहू का निधन हुआ था।
  • 1955 में 18 जनवरी के दिन ही उर्दू के प्रसिद्ध कवि और लेखक सदात हसन मंटो का निधन हुआ था।
  • 1947 में आज ही के दिन प्रसिद्ध भारतीय अभिनेता और गायक कुंदन लाल सहगल का निधन हुआ था।

यह भी पढ़ें- 17 जनवरी का इतिहास (17 January Ka Itihas) – 1989 में आज ही के दिन उत्तरी ध्रुव पर पहुंचने वाले पहले भारतीय बने थे कर्नल जेके बजाज

आशा करते हैं कि आज के इस ब्लाॅग में आपको 18 जनवरी का इतिहास (18 January Ka Itihas) पता लगा होगा। देश-दुनिया की घटनाओं की जानकारी के लिए बने रहें हमारी वेबसाइट Leverage Edu पर।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*