Today History in Hindi | 7 June- महात्मा गांधी ने चलाया था सविनय अवज्ञा आंदोलन, जानें आज का इतिहास

1 minute read
173 views
Today History in Hindi

देश और दुनिया के इतिहास में 7 जून यानी आज का इतिहास कई महत्वपूर्ण घटनाओं का साक्षी है और कई घटनाएं इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज हो गई हैं। 7 जून को राष्टपिता महात्मा गांधी द्वारा सविनय अवज्ञा आंदोलन को पहली बार चलाने के लिए जाना जाता है। आज के ही दिन शाहजहां की पत्नी मुमताज महल का निधन हुआ था। 

7 जून का इतिहास काफी महत्वपूर्ण माना जाता है, क्योंकि 1539 में आज ही के दिन बक्सर के निकट चौसा की लड़ाई में अफगान शेरशाह सूरी ने मुगल बादशाह हुमायूं को हराया था। 1557 में 7 जून को ही इंग्लैंड ने फ्रांस के खिलाफ युद्ध की घोषणा की थी। आज का दिन इतिहास में दुखद घटना के साथ दर्ज है क्योंकि 1780 में आज ही के दिन लंदन में एंटी-कैथोलिक दंगों में लगभग 100 लोगों की मौत हो गई थी। Today History in Hindi| 7 June में हम 7 जून की कुछ महत्त्वपूर्ण घटनाओं के बारे में जानेंगे।

Today History in Hindi| 7 June- के इतिहास से जुड़ी देश-दुनिया की घटनाएं इस प्रकार हैं:

  • 1539 में आज ही के दिन बक्सर के निकट चौसा की लड़ाई में शेरशाह सूरी ने मुग़ल बादशाह हुमायूं को हराया था।
  • 1557 में 7 जून को ही इंग्लैंड ने फ्रांस के खिलाफ युद्ध की घोषणा की थी।
  • 1631 में 7 जून को ही मुगल बादशाह शाहजहां की पत्नी मुमताज़ बेगम का निधन हो गया था। 
  • 1780 में आज ही के दिन लंदन में एंटी-कैथोलिक दंगों में लगभग 100 लोगों की मौत हो गई थी।
  • 1893 में आज ही के दिन महात्मा गांधी ने दक्षिण अफ्रीका में पहली बार सविनय अवज्ञा का प्रयोग किया था।
  • 1989 में 7 जून को ही भारत के दूसरे उपग्रह भास्कर प्रथम का सोवियत रॉकेट से प्रक्षेपण किया गया था।
  • 1914 में 7 जून को ही प्रसिद्ध फिल्म निर्देशक और उर्दू लेखक ख्वाजा अहमद अब्बास का जन्म हुआ था।
  • 1974 में आज ही के दिन भारत के टेनिस खिलाड़ी महेश भूपति का जन्म हुआ हुआ था।
  • 1995 में आज ही के दिन नार्मन थैगार्ड अंतरिक्ष की कक्षा में सबसे लंबे समय तक रहने वाले अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री बने थे।
  • 1998 में 7 जून को ही स्पेन के कार्लोस मोया ने फ्रेंच ओपन प्रतियोगिता का पुरुष एकल खिताब जीता था।
  • 1999 में आज ही के दिन श्रीलंका में प्रचलित आव्रजन नियम निरस्त हुआ था।
  • 2000 में 7 जून को ही एक अमेरिकी अदालत द्वारा माइक्रोसॉफ्ट कंपनी को 2 भागों में बांटने का निर्देश दिया गया था।
  • 2004 में आज ही के दिन इस्रायली मंत्रिमंडल ने गाजा क्षेत्र से बस्तियां हटाने सम्बन्धी प्रस्ताव को मंजूरी दी थी।
  • 2006 में आज ही केदिन भारत द्वारा नेपाल को आर्थिक पुनर्निर्माण के लिए 1 अरब रुपये देने का निर्णय लिया गया था।
  • 2007 में आज ही के दिन अमेरिका ने सऊदी अरब के राजदूत रहे प्रिंस बांदरे बिन सुल्तान के हथियारों की दलाली में करोड़ों पाउंड के घोटाले का खुलासा हुआ था।
  • 2008 में 7 जून को ही उत्तर प्रदेश सरकार ने रसोई गैस पर लगने वाले 4 प्रतिशत वैट को पूरी तरह से समाप्त करने की घोषणा की थी।

हम आशा करते हैं कि आज के इस ब्लाॅग Today History in Hindi| 7 June में आपको 7 जून का इतिहास और इससे जुड़ी देश-दुनिया की घटनाओं के बारे में जानकारी मिल गई होगी। ऐसी ही अन्य रोचक और ज्ञानवर्धक जानकारी के लिए बने रहें हमारी वेबसाइट Leverage Edu पर।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*

20,000+ students realised their study abroad dream with us. Take the first step today.
Talk to an expert