Today’s Current Affairs in Hindi | 07 मई 2024 (हिंदी करंट अफेयर्स)

1 minute read
Today’s Current Affairs in Hindi 07 May 2024

यहां प्रमुख एग्जाम की तैयारी के लिए 07 मई के current affairs today in hindi की महत्वपूर्ण जानकारी दी जा रही है। जिसके माध्यम से आप अपनी एग्जाम की तैयारी के लिए डेली करंट अफेयर्स के बारे में जान सकते हैं। करंट अफेयर्स की जानकारी से हमें न केवल अपने समाज कि बल्कि देश और दुनिया में हो रही सभी महत्वपूर्ण गतिविधियों के बारे में जानकारी मिलती है। इसके साथ ही भारत की सभी प्रमुख परीक्षाओं में भी करंट अफेयर्स से संबंधित प्रश्न जरूर पूछे जाते हैं।

  1. हर वर्ष दुनियाभर में 7 मई कोविश्व एथलेटिक्स दिवस (World Athletics Day) मनाया जाता है। 
  2. इंग्लैंड के युवा स्पिनर ‘जोश बेकर’ का 20 वर्ष की आयु में निधन हो गया है।
  3. भारतीय मूल की अंतरिक्ष यात्री ‘सुनीता विलियम्स’ (Sunita Williams) NASA के स्टारलाइनर मिशन के तहत अंतरिक्ष में उड़ान भरने जा रही है।
  4. ‘लैंडो नॉरिस’ ने मियामी F1 ग्रैंड प्रिक्स 2024 का खिताब जीता है।
  5. ‘रियल मैड्रिड’ ने 36वीं बार ला लीगा 2024 का खिताब अपने नाम किया है।
  6. दिल्ली विश्वविद्यालय के ‘स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग’ का 62वां स्थापना दिवस मनाया गया है। 
  7. हाल ही में ‘नेपाल’ के 100 रुपये के नए नोट में बने नक़्शे में भारत के तीन इलाकों को दर्शाया गया है।
  8. मणिपुर के इंफाल में ‘स्कूल ऑन व्हील्स योजना’ का शुभारंभ किया गया है। 
  9. भारत-घाना संयुक्त व्यापार समिति का चौथा सत्र ‘अकरा’ में संपन्न हुआ है। 
  10. भारत सरकार के पर्यटन मंत्रालय ने दुबई में आयोजित ‘अरेबियन ट्रैवल मार्ट 2024’ में हिस्सा लिया है। 
  11. ‘कर्मयोगी भारत’ के निदेशक मंडल की 12वीं बैठक का आयोजन मुंबई में किया गया है। 
  12. बेंगलुरु स्थित रक्षा और एयरोस्पेस प्रौद्योगिकी फर्म ‘फ्लाइंग वेज डिफेंस’ ने भारत के पहले स्वदेशी बमवर्षक मानव रहित विमान FWD-200B का अनावरण किया है।

यह भी पढ़ें – 1973 में आज ही के दिन ईटानगर में रखी गई थी अरुणाचल प्रदेश की नई राजधानी की आधारशिला

07 मई 2024 डेली करेंट अफेयर्स क्विज 

यहां डेली के कुछ प्रमुख क्विज क्वेशन की सूची आपकी परीक्षा की तैयारी के लिए दी जा रही हैं, इन क्वेशन को पढ़कर इनको सॉल्व करने का प्रयास करें:-

1. इंडियन सुपर लीग 2023-24 के 10वें सीजन का खिताब किस टीम ने जीता है?

(A) मोहन बागान सुपर जाइंट
(B) मुंबई सिटी एफसी
(C) बेंगलुरु एफसी
(D) हैदराबाद एफसी
उत्तर- मुंबई सिटी एफसी

 2. UNICEF India ने किस बॉलीवुड अभिनेत्री को राष्ट्रीय राजदूत नियुक्त किया है?

(A) करीना कपूर
(B) दीपिका पादुकोण
(C) कृति सेनन
(D) श्रद्धा कपूर 
उत्तर- करीना कपूर 

3. यू.एस.ए.टी.एफ. फेस्टिवल में पुरूषों की हाई जंप प्रतियोगिता में किसने प्रथम स्‍थान हासिल किया है?

(A) तेजस्विनी शंकर
(B) मनप्रीत सिंह 
(C) किशोर आनंद
(D) विमल कामथ 
उत्तर- तेजस्विनी शंकर

4. हाल ही में किस देश ने आधिकारिक तौर पर योग पद्धति को अपनाया है?

(A) ईरान 
(B) इराक
(C) अफगानिस्तान
(D) पाकिस्तान 
उत्तर- पाकिस्तान 

5. ऑनलाइन हार्वर्ड प्रोग्राम शुरू करने वाला भारत का पहला विश्वविद्यालय कौन बना है?   

(A) दिल्ली विश्वविद्यालय 
(B) उस्मानिया विश्वविद्यालय
(C) चंडीगढ़ विश्वविद्यालय
(D) जादवपुर विश्वविद्यालय
उत्तर- चंडीगढ़ विश्वविद्यालय

यह भी पढ़ें – हिंदी करंट अफेयर्स 2024 

परीक्षा से संबंधित डेली करेंट अफेयर्स के बारे में अधिक जानकारी के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*