थोड़ा का पर्यायवाची शब्द | Thoda ka Paryayvachi Shabd क्या है साथ ही जानिए थोड़ा के पर्यायवाची शब्दों का वाक्यों में प्रयोग

1 minute read
थोड़ा का पर्यायवाची शब्द

Thoda ka Paryayvachi Shabd स्वल्प, अल्प, किंचित, न्यून, लघु, कम, जरा, तनिक, आंशिक, ईषत, लेश, कतिपय और अप्रचुर होते हैं। यहां हम थोड़ा का पर्यायवाची शब्द कितने होते हैं, थोड़ा के पर्यायवाची शब्दों का अन्य वाक्यों में प्रयोग और थ वर्ण से अन्य पर्यायवाची शब्द ये सभी बिंदु विस्तार से जानेगें। 

पर्यायवाची शब्द किसे कहते हैं?

पर्यायवाची शब्द की परिभाषा– ऐसे शब्द जिनके अर्थ समान हों, वे पर्यायवाची शब्द कहलाते हैं।

थोड़ा का पर्यायवाची शब्द क्या है?

यहां थोड़ा के पर्यायवाची शब्दों को नीचे दिए गए बिंदुओं में बताया गया हैं:-

1. स्वल्प
2. अल्प
3. किंचित
4. न्यून
5. लघु
6. कम
7. जरा
8. तनिक
9. आंशिक
10. ईषत
11. लेश
12. कतिपय
13. अप्रचुर 

यह भी पढ़ें :

थोड़ा के पर्यायवाची शब्दों का वाक्य में प्रयोग

थोड़ा के पर्यायवाची शब्दों का वाक्य में प्रयोग नीचे दिए गए हैं:

1. यह घोड़ा अभी अल्प आयु का है। 
2. इस रास्ते से मंजिल की दूरी कम हो जाएगी। 
3. अंशुल को अँधरे में जाने से तनिक भी डर नहीं लगा। 
4. उसकी भविष्यवाणी आंशिक रूप से सच साबित हुई। 
5. यह रास्ता जरा सा लंबा है। 

थ से शुरू होने वाले अन्य पर्यायवाची शब्द 

थ से शुरू होने वाले अन्य पर्यायवाची शब्द इस प्रकार हैं:-

1. थाह– सिरा, सीमा, अंत, छोर, हद आदि ।
2. थल– भूमि, भूतल, पृथ्वी, धरा, धरती, ज़मीन आदि।
3. थवई– राजमिस्त्री, मिस्त्री, राज, राजगीर आदि। 
4. थोथा– खोखला, खाली, रिक्त, पोला आदि।
5. थकान– थकावट, श्रान्ति, क्लांति आदि। 

पर्यायवाची शब्दों से संबंधित आर्टिकल

ऐसे ही अन्य पर्यायवाची शब्दों के बारे में जानने के लिए Leverage Edu के साथ बने रहिए।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*